Punjab Weather News: पंजाब में मौसम का यू-टर्न! कहीं बारिश तो कहीं हीटवेव का डबल अटैक... जानें अगले दिनों का हाल?
IMD Punjab Alert: पंजाब के कई जिलों में बारिश, तेज हवाओं और बिजली गिरने की संभावना है, जबकि चंडीगढ़ समेत 17 जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव से लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं.

Punjab Weather Update: पंजाब के छह जिलों में मौसम एक बार फिर करवट बदल रहा है. पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर और रूपनगर में गरज-चमक, तेज हवाएं और बिजली गिरने के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के अनुसार, कुछ इलाकों में अचानक मौसम बदल सकता है.
वहीं दूसरी ओर चंडीगढ़ समेत पंजाब के 17 अन्य जिलों, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, फतेहगढ़ साहिब, पटियाला और एसएएस नगर (मोहाली) में भी भीषण गर्मी और हीटवेव का असर जारी रहने की उम्मीद है. तापमान में लगातार बढ़ोतरी से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
हीटवेव और बारिश का मिला-जुला असर
मौसम में शुक्रवार को आई हल्की तब्दीली ने कुछ राहत जरूर दी है. हिमाचल और सीमावर्ती इलाकों में हुई बारिश के कारण तापमान में करीब 3.4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है. बठिंडा में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया.
Punjab: तरनतारन में खूनी खेल! भाई ने तेजधार हथियार से बहन की ली जान... बचाने आई मां पर भी किया हमला
पंजाब सरकार ने बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों और सरकारी दफ्तरों के समय में बदलाव किया है.वहीं चंडीगढ़ के स्कूल आज से 30 जून तक बंद रखने का फैसला लिया गया है.
अगले दिनों में कैसा रहेगा मौसम
24 मई- पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, लुधियाना, बरनाला, फतेहगढ़ साहिब और रूपनगर में हीटवेव के हालात रहेंगे. फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा, संगरूर, पटियाला और मोहाली में तेज गर्मी बनी रहेगी.
25 मई- पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फिरोजपुर, फाजिल्का, फरीदकोट, मुक्तसर, मोगा, बठिंडा, लुधियाना, बरनाला, मानसा, संगरूर, मोहाली, पटियाला के कुछ इलाकों में हीटवेव की स्थिति गंभीर रहने की संभावना है, जिससे तापमान और बढ़ सकता है.
26 मई- कई जिलों में भीषण गर्मी और हीटवेव का असर जारी रह सकता है, जिससे लोगों को दिन के समय सावधानी बरतने की सलाह दी गई है.






















