एक्सप्लोरर

रिश्वत मामले में चार पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के बाद फाजिल्का SSP निलंबित, जानें क्यों हुई ये कार्रवाई?

Punjab News: पंजाब के फाजिल्का में एक थानाध्यक्ष और तीन अन्य पुलिसकर्मियों को कथित तौर पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इसके बाद एसएसपी को निलंबित कर दिया गया.

Punjab Crime News: पंजाब सरकार ने रिश्वतखोरी के एक मामले में थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मियों की गिरफ्तारी के एक दिन बाद बुधवार को फाजिल्का के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक वरिंदर सिंह बराड़ को निलंबित कर दिया. सूत्रों ने यह जानकारी दी.

फाजिल्का में मंगलवार को एक थाना प्रभारी और तीन अन्य पुलिस कर्मियों को कथित तौर पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया.

सीएम भगवंत मान तक पहुंचा मामला

यह मामला तब प्रकाश में आया जब 17 वर्षीय लड़के के पिता धरमिंदर सिंह ने फजिल्का के साइबर अपराध पुलिस थाने में रिश्वत मांगे जाने के 'सबूत' के साथ मुख्यमंत्री भगवंत मान से संपर्क किया.

शिकायत के बाद थाने ने नाबालिग का फोन जब्त कर लिया था. परिवार ने बार-बार मामले को सुलझाने का प्रयास किया लेकिन बावजूद इसके, उन्हें मामला निपटाने के लिए रिश्वत देने पर मजबूर किया गया.

मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने क्या कहा?

गिरफ्तार पुलिसकर्मियों में थाना प्रभारी (एसएचओ), एक रीडर और दो कांस्टेबल शामिल हैं. पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने मंगलवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की कतई बर्दाश्त न करने की नीति दोहराई थी.

चीमा ने मंगलवार को कहा था, 'यह मामला भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने के पंजाब सरकार के दृढ़ संकल्प को दर्शाता है. इस मामले में त्वरित कार्रवाई दर्शाती है कि सरकार आम नागरिक के पक्ष में है और हर स्तर पर न्याय और जवाबदेही सुनिश्चित कर रही है.'

पंजाब आप ने एक्स पर लिखा, ''AAP के शासन में, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि आप SHO हैं या वरिष्ठ अधिकारी. बस त्वरित कार्रवाई!''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget