एक्सप्लोरर

पंजाब: कंप्यूटर लैब्स के नवीनीकरण के लिए 400 करोड़ रुपये, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने की घोषणा

Punjab News: पंजाब में स्कूल शिक्षा को सुधारने के लिए हरजोत सिंह बैंस ने "शिक्षकों से संवाद" कार्यक्रम में सुझाव लिए और कई योजनाओं की घोषणा की. शिक्षा सरकार की प्राथमिकता है.

पंजाब सरकार के स्कूली शिक्षा विभाग ने राज्य के सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता और स्तर को और अधिक ऊंचा उठाने के उद्देश्य से एक विशेष प्रयास के तहत पंजाब के स्कूल शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (DIET), संगरूर में "शिक्षकों से संवाद" के जरिए शिक्षकों से सुझाव और फीडबैक प्राप्त किया.

हरजोत सिंह बैंस ने आज संगरूर जिले के स्कूल प्रमुखों से विशेष बातचीत करते हुए उनसे बहुमूल्य सुझाव लिए ताकि शिक्षा की गुणवत्ता तथा स्कूलों के ढांचागत संसाधनों में और सुधार किया जा सके.

पंजाब स्कूलों में तकनीकी सुधार शुरू

शिक्षकों को संबोधित करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब के सरकारी स्कूल अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान प्राप्त कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार की नीति दिखावे की नहीं, बल्कि परिणाम केंद्रित है.

उन्होंने शिक्षकों की समस्याओं के समाधान का पूरा विश्वास दिलाते हुए 400 करोड़ रुपये की लागत से कंप्यूटर लैबों के नवीनीकरण की योजना की घोषणा की. साथ ही बताया कि स्कूलों में इंटरऐक्टिव पैनल लगाए जा रहे हैं.

पंजाब में शिक्षकों का मेरिट आधारित प्रशिक्षण

साथ ही, शिक्षकों के तीसरे बैच को प्रशिक्षण हेतु विदेश भेजा जाएगा, जिसकी चयन प्रक्रिया केवल मेरिट आधारित होगी. कैबिनेट मंत्री ने यह भी बताया कि लेक्चररों की पदोन्नति, 400 नए प्रिंसिपलों की नियुक्ति तथा स्कूलों में बैठने और सफाई की सुविधाओं में सुधार जैसी कई प्राथमिक पहलें की गई हैं.

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार के लिए शिक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने यह भी बताया कि राष्ट्रीय उपलब्धि सर्वे (एनएएस) 2024 में पंजाब ने शानदार प्रदर्शन करके राष्ट्रीय स्तर पर अपनी स्थिति को और मजबूत किया है.

विद्यार्थियों ने NEET JEE में सफलता पाई

मंत्री ने यह भी बताया कि सरकारी स्कूलों के 845 विद्यार्थियों ने नीट (नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट) में सफलता हासिल की है और 265 विद्यार्थियों ने जेईई (ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन मेन्स) क्लियर कर स्कूल शिक्षा विभाग की शैक्षणिक उत्तमता बाबत प्रतिबद्धता साबित की है.

शिक्षकों को बधाई देते हुए हरजोत सिंह बैंस ने कहा कि पंजाब सरकारसे स्कूली शिक्षा को और बेहतर बनाने और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य हेतु 'स्कूल ऑफ एमिनेंस', 'स्कूल ऑफ हैप्पीनेस' और 'स्कूल ऑफ ब्रिलियंस' जैसी पहलें शुरू की गई हैं.

शिक्षकों को विदेश में आधुनिक प्रशिक्षण

शिक्षा मंत्री ने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार से शिक्षकों को सिंगापुर, फिनलैंड और अहमदाबाद की प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं में तकनीकी एवं आधुनिक शिक्षा प्रणाली के अनुसार प्रशिक्षण दिया जा रहा है.

उन्होंने "शिक्षकों से संवाद" पहल को ऐसा मंच बताया जहां शिक्षकों की बातों को गंभीरता से सुनते हुए उनके सुझावों को प्राथमिकता दी जाती है और शिक्षा में संयुक्त सुधार के लिए प्रयास किए जाते हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
फाजिल्काः अनाज मंडी में बारिश से 2500 क्विंटल धान बहा, मुआवजे की मांग
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब ओपिनियन पोल: AAP की सीटें घटेंगी, 16 पर कांटे की टक्कर, कांग्रेस-BJP-SAD का क्या होगा?
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत
पंजाब में एक और हत्या! नशा बेचने से रोकने पर हमला, बिक्रमजीत सिंह की मौत

वीडियोज

'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?
CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अभिजीत दीपके की हिरासत पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
अभिजीत दीपके को हिरासत में लेने पर शशि थरूर का रिएक्शन, 'दिल्ली पुलिस आपको...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
पैनिक अटैक, शराब की लत, 26 दिन रिहैब सेंटर...तलाक के बाद बुरी तरह टूट गए थे युजवेंद्र चहल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
JEE Mains के लिए कब से शुरू हो रहे रजिस्ट्रेशन? ये डॉक्यूमेंट्स रखें तैयार
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
मेकअप टिप्स; इंडियन स्किन टोन के लिए ऐसे चुनें सही फाउंडेशन और ब्लश
Embed widget