एक्सप्लोरर

पंजाब के मंत्री हरजोत बैंस को श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होने के आदेश, जानें वजह

Punjab News: पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस को 1 अगस्त को श्री अकाल तख्त पर पेश होने का आदेश दिए गए हैं. इस मामले पर SGPC अध्यक्ष ने भी प्रतिक्रिया दी है.

पंजाब में पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरजोत बैंस और भाषा विभाग के डायरेक्टर को 1 अगस्त को श्री अकाल तख्त साहिब पर पेश होने के आदेश दिए गए हैं. यह कार्रवाई श्री गुरु तेग बहादुर जी की शहादत की 350वीं वर्षगांठ पर आयोजित पंजाब सरकार के शुरुआती समागम में नाच-गाने के आयोजन को लेकर की गई है.

श्री अकाल तख्त साहिब ने इस पर सख्त नोटिस लेते हुए दोनों अधिकारियों को पेश होने के लिए कहा है. इस मामले पर SGPC अध्यक्ष ने भी प्रतिक्रिया दी है. एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने प्रेस वार्ता कर कहा कि मैंने पिछले दिनों पंजाब सरकार से अनुरोध किया था कि नौवें गुरु श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहीदी जयंती और दसवें गुरु श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की 350वीं गुरु गद्दी दिवस का आयोजन करना शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) का कर्तव्य है.

धार्मिक समागमों में शिष्टाचार जरूरी- धामी

धामी ने कहा कि इसलिए पंजाब सरकार को अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित नहीं करने चाहिए. सरकार को किसी हीन भावना में नहीं आना चाहिए. शिष्टाचार का पालन आवश्यक है. यदि कोई धार्मिक आयोजन होता है, तो वह सेवा अमृतधारी सिंहों से ही की जाती है.

उन्होंने कहा कि पहले से ही यह आशंका थी कि जब राजनीतिक दल धार्मिक आयोजन करते हैं, तो किसी न किसी रूप में मर्यादा का उल्लंघन होता है. हरजोत बैंस उस समय श्रीनगर में थे और वहां एक बड़ा उल्लंघन हुआ. मैं आज भी निवेदन करता हूं कि इसे प्रतिष्ठा का विषय न बनाया जाए.

एडवोकेट ने कहा कि पंजाब सरकार को SGPC से आयोजित सभी शताब्दी समारोहों में शामिल होने के लिए खुला निमंत्रण है. हरजोत बैंस ने यह साबित कर दिया है कि वे मर्यादा के प्रति अनभिज्ञ हैं. बीर सिंह ने अपनी गलती के लिए माफी मांगी है. ‘शबद कीर्तन’ और ‘गीत-संगीत’ में अंतर होता है. 

नाच गाकर मनाने से शहादत हुई अपमानित

धामी ने कहा कि सरकार को सहयोग करना चाहिए और एक स्मारक बनवाना चाहिए, जिससे यह शताब्दी समागम हमेशा के लिए यादगार बन सके. दिल्ली कमेटी दिल्ली में कार्यक्रम आयोजित कर रही है. हरियाणा, पटना साहिब और हजूर साहिब में भी मर्यादा अनुसार कार्यक्रम हो रहे हैं.

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को पहले माफी मांगनी चाहिए और जिद छोड़कर शिरोमणि कमेटी का सहयोग करना चाहिए. पहले ही समागम से स्पष्ट हो गया था कि राज्य सरकार गुरुपर्व की शहादत को नाच-गाकर मनाने जा रही है. यह बहुत बड़ी भूल है.

सरकार SGPC संग करे आयोजन- एडवोकेट

एडवोकेट धामी ने कहा कि अब माफी से काम नहीं चलेगा. सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि आगे के सभी कार्यक्रम SGPC के साथ मिलकर आयोजित किए जाएं,न कि अलग-अलग.

उन्होंने कहा कि 1 अगस्त को होने वाली पांच सिंह साहिबान की बैठक में हरजोत बैंस को, एक साबत-सूरत सिख होने के कारण, तलब किया गया है. वहीं मुख्यमंत्री को, पतित सिख होने के कारण, नहीं बुलाया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधा पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले
पंजाब में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 12 IPS अधिकारियों के तबादले

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
गॉल टेस्ट के चौथे दिन कैसा रहेगा मौसम, बारिश बिगाड़ेगी टीम इंडिया का खेल? जानिए
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget