एक्सप्लोरर

Punjab News: पंजाब में बेअदबी का एक और मामला आया सामने, चरणजीत सिंह चन्नी ने जाहिर की चिंता

Punjab News: पंजाब के पटियाला में बेअदबी का मामला सामने आया है. चरणजीत सिंह चन्नी ने दावा किया है कि वह पंजाब की शांति भंग नहीं होने देंगे.

Punjab News: पंजाब विधानसभा चुनाव की घोषणा के साथ ही राज्य में बेअदबी की घटनाओं में इजाफा हो गया है. पटियाला के ऐतिहासिक काली मंदिर में बेअदबी का प्रयास करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया. पंजाब पुलिस की ओर से इस बात की जानकारी दी गई है.

पुलिस ने कहा कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया जिसमें व्यक्ति मंदिर के बाड़े पर चढ़ता दिखाई दे रहा है और वह उस स्थान पर पहुंचा गया जहां देवी की मूर्ति है. पटियाला के पुलिस उपाधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि आरोपी की पहचान नैनकलां गांव निवासी राजबीर सिंह के रूप में हुई है. उन्होंने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भादंसं की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है.

इस बीच, कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने इस घटना की निंदा की और पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले कुछ निहित स्वार्थी तत्वों द्वारा सांप्रदायिक नफरत फैलाने की आशंका व्यक्त की.

सीएम चन्नी ने जाहिर की चिंता

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने ट्वीट किया, ''एक व्यक्ति पटियाला के श्री काली माता मंदिर पहुंचा और उस दहलीज पर चढ़ गया जहां श्री काली माता जी की मूर्ति स्थापित है. इसके बाद उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया.''

चरणजीत सिंह चन्नी ने इस मामले पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा, ''कुछ निहित स्वार्थी तत्व आगामी चुनावों को देखते हुए पंजाब के सामाजिक समरसता को अस्थिर करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं लेकिन मैं उन्हें उनके द्वेषपूर्ण मंसूबों में कामयाब नहीं होने दूंगा.''

पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने भी घटना की निंदा की. उन्होंने कहा, ''पंजाब में शांति भंग करने के किसी भी प्रयास को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. मैं निर्वाचन आयोग से सख्त कार्रवाई करने का आग्रह करता हूं ताकि राज्य में माहौल खराब न हो.''

बता दें कि पिछले विधानसभा चुनाव में भी बेअदबी काफी बड़ा मुद्दा बना था. पंजाब में विधानसभा चुनाव के लिए सभी 117 सीटों पर 20 फरवरी को मतदान होना है.

Punjab Election 2022: आप के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान मुश्किल में फंसे, चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
'मोदी कहीं नहीं जाएगा ब्रो', खरगे के बयान पर भड़की बीजेपी, पटना-भोपाल से जम्मू तक भारी बवाल
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
1 नवंबर से राम मंदिर में बदला जाएगा पूजा-पाठ का समय, जानें कब खुलेंगे पट
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
पाकिस्तान ने ODI ट्राई सीरीज के बीच सैम अयूब को किया टीम से बाहर, टी20 कप्तान को मिला मौका
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
जामिया में छात्र संघ चुनाव की घोषणा से गदगद CJP, आशुतोष रांका ने किसे किया टारगेट?
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget