एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: आप के सीएम उम्मीदवार भगवंत मान मुश्किल में फंसे, चुनाव आयोग ने थमाया नोटिस

Punjab Election: चुनाव आयोग की पाबंदी के बावजूद भगवंत मान के संगरूर में रोड शो निकालने की खबर है. भगवंत मान के लिए नई मुश्किल खड़ी हो गई है.

Punjab Election: पंजाब विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी नई मुश्किल में फंसती नज़र आ रही है. आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने संगरूर में रविवार को रोड शो निकाला था. अब चुनाव आयोग की ओर से भगवंत मान के आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर आम आदमी पार्टी से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

आयोग ने पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों के दौरान कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए रैलियों और अन्य चुनावी गतिविधियों पर कुछ पाबंदियां लगायी हैं. मान ने अपनी पार्टी के समर्थकों के साथ रविवार को संगरूर जिले के धुरी में कथित तौर पर रोड शो किया.

धुरी के निर्वाचन अधिकारी इस्मत विजय सिंह ने सोमवार को कहा कि आप के जिला प्रमुख को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. चुनाव आयोग ने कहा है कि आम आदमी पार्टी से यह बताने को कहा गया है कि आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन के लिए पार्टी के खिलाफ कोई कार्रवाई क्यों नहीं की जानी चाहिए.

धुरी से चुनाव लड़ रहे हैं भगवंत मान

आम आदमी पार्टी ने पिछले हफ्ते भगवंत मान को पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए सीएम उम्मीदवार घोषित किया. इसके साथ ही आम आदमी पार्टी ने एलान किया कि भगवंत मान संगरूर जिले की धुरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे.

यह पहला मौका नहीं है जब आम आदमी पार्टी को चुनाव आयोग की ओर से इस तरह का नोटिस मिला है. इससे पहले आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने मोहाली में चुनाव आयोग की मनाही के बावजूद चुनावी सभा को संबोधित किया था.

Punjab News: प्रकाश सिंह बादल को हॉस्पिटल से छुट्टी मिली, विधानसभा चुनाव लड़ने पर सवाल कायम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
पंजाब: SAD के साथ या अकेली लड़ेगी चुनाव? BJP नेता ने किया रुख साफ
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?
महिला आरक्षण बिल पर अकाली दल का बड़ा दांव, बैठक में क्या तय हुआ?

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
बिहार में शराबबंदी पर जीतनराम मांझी बोले, 'गुजरात मॉडल की...'
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget