एक्सप्लोरर

Punjab Politics: 'राम रहीम को तो बार-बार पैरोल मिल जा रही है लेकिन...', शिरोमणी अकाली दल ने साधा निशाना

अकाली दल पंथिक सलाहकार बोर्ड ने कहा कि जिस तरह हरियाणा सरकार के पदाधिकारी राम रहीम का सम्मान कर रहे हैं, उससे गलत संदेश जा रहा है. मुख्यमंत्री और बीजेपी सांसद को ऐसा करना उन्हें शोभा नहीं देता.

Chandigarh News : शिरोमणि अकाली दल (शिअद) ने बुधवार को डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम रहीम सिंह पर पैरोल की सुविधा का दुरूपयोग करने का आरोप लगाया है. पार्टी ने इसकी निंदा भी की है. इसके साथ ही पार्टी ने दुष्कर्म और हत्या के मामलों में दोषी पाये गये व्यक्ति को हरियाणा सरकार द्वारा राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने के निमंत्रण को न्यायिक प्रक्रिया के लिए चुनौती भी बताया है. 

दुष्कर्म के दोषी को राज्यस्तरीय समारोह में बुलाना ठीक नहीं

अपनी पहली बैठक में मंगलवार की देर शाम नवगठित अकाली पंथिक सलाहकार बोर्ड के सदस्यों ने कहा कि जिस तरह से हरियाणा सरकार के शीर्ष पदाधिकारी राम रहीम का सम्मान कर रहे हैं, उससे गलत संदेश जा रहा है. हरियाणा के मुख्यमंत्री और एक बीजेपी सांसद को निशाने पर लेते हुए कहा कि ऐसा करना उन्हें शोभा नहीं देता. अकाली दल के प्रवक्ता ने कहा कि यह व्यावहारिक रूप से अदालत की अवमानना ​​है. बैठक की अध्यक्षता पार्टी के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल कर रहे थे. यह भी कहा गया कि राम रहीम के खिलाफ आपराधिक मामले अभी भी लंबित हैं. हरियाणा सरकार उसे वीवीआईपी मान रही है और पूरा समर्थन दे रही है. ऐसी स्थिति में दोषी के खिलाफ दर्ज मामलों में गवाहों को भी प्रभावित किया जा सकता है. 

क्या यहां शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए कुछ बचा है?

अकाली अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पंजाबी भाषा में लिखे एक ट्वीट में पैरोल पर बाहर आने के बाद तलवार से केक काटते दिख रहे गुरमीत राम रहीम के कथित वीडियो का स्क्रीनशॉट साझा करते हुए लिखा, ''क्या यहां शांति और सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए कुछ बचा है? देश में धार्मिक भावनाओं को भड़काकर बलात्कारी राम रहीम से शर्मनाक हरकत करने की साजिश रची गई है?” उन्होंने देश के सही सोच वाले नागरिकों से भी अपील की कि वे आगे आएं और लोगों को जागरूक कर राजनीतिक अवसरवाद की साजिश को विफल करें. पार्टी अध्यक्ष ने यह भी कहा कि अकाली दल हमेशा महान गुरुओं के पदचिन्हों पर चलकर शांति और सांप्रदायिक सद्भाव बनाए रखने में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा.

बंदी सिखों की रिहाई के लिए जुटाएंगे 25 लाख हस्ताक्षर

पार्टी प्रवक्ता के अनुसार, बोर्ड की बैठक में इस पर भी चर्चा हुई कि बंदी सिखों की रिहाई के लिए शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) द्वारा शुरू किए गए हस्ताक्षर अभियान को भारी समर्थन मिल रहा है. इस दौरान कहा गया कि सिख इस बात से परेशान हैं कि राम रहीम को तो बार-बार पैरोल मिल जा रही है, लेकिन सिख बंदियों को 28 साल से पैरोल की सुविधा के बिना रखा जा रहा है.

एसजीपीसी के अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी ने कहा कि निकाय ने पहले ही 12 लाख हस्ताक्षर एकत्र कर लिए हैं. उन्होंने बंदी सिखों के साथ एकजुटता का ऐलान करते हुए कहा कि उनकी रिहाई की मांग करते हुए लगभग 25 लाख हस्ताक्षर करा लिये जाएंगे. उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में ग्रामीण और शहरी दोनों क्षेत्रों में समाज के सभी वर्गों के लोगों से संपर्क कर अभियान को और व्यापक बनाया जाएगा.

यह भी पढ़ें:अटारी वाघा बॉर्डर पर BSF ने फहराया तिरंगा, DIG संयज गौड़ बोले- 'देशवासी रहें बेफिक्र, सीमा की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab politics: पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले हिंदू वोट बैंक पर सबकी नजर, हिंदुओं को रिझाने में AAP सबसे आगे
पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले हिंदू वोट बैंक पर सबकी नजर, AAP सबसे आगे
पंजाब चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने की तैयारी में मनीष तिवारी? कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका!
पंजाब चुनाव से पहले पार्टी छोड़ने की तैयारी में मनीष तिवारी? कांग्रेस को लगेगा बड़ा झटका!
पंजाब कांग्रेस के चीफ बने रहेंगे अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, चरणजीत सिंह चन्नी को मिली ये जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस के चीफ बने रहेंगे अमरिंदर सिंह राजा वडिंग, चरणजीत सिंह चन्नी को मिली ये जिम्मेदारी
Punjab News: महिलाओं के लिए 1000 रुपये की योजना शुरू, विपक्ष ने कर्ज और देरी पर उठाए सवाल
पंजाब: महिलाओं के लिए 1000 रुपये की योजना शुरू, विपक्ष ने कर्ज और देरी पर उठाए सवाल

वीडियोज

Ram Mandir Loot | Champat Rai | Sandeep Chaudhary: मंदिर के चढ़ावे पर डाके का पूरा सच!
Monsoon Disaster | Cloudburst in Kashmir: बादल फटा, आफत गिरी! कुपवाड़ा से अनंतनाग तक तबाही का मंजर!
Ram Mandir Donation Scam | Janhit: अग्नि परीक्षा से क्यों भाग रहे हैं ट्रस्ट के पदाधिकारी?
Akhilesh | UP Election 2027: PDA या हिंदुत्व? 2027 के महासंग्राम में अखिलेश यादव की नई सियासी बिसात!
Sansani | Crime News | Ketan Murder Case: सिया के 'खूनी दिमाग' का पॉलीग्राफ टेस्ट खोलेगा राज?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
यूजरनेम विवाद: व्हाट्सएप के बाद आईटी मंत्रालय ने अब Signal और Telegram को भेजा नोटिस
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
दिल्ली-NCR में मानसून से बदला मौसम का मिजाज, आज गरज-चमक के साथ होगी बारिश; येलो अलर्ट जारी
Baby do die do Review: हुमा कुरैशी की ये शानदार फिल्म पलक झपकने का मौका नहीं देगी, ऐसी फीमेल 'हिटवुमन' देखी नहीं होगी
बेबी डू डाई डू रिव्यू: हुमा कुरैशी की ये शानदार फिल्म पलक झपकने का मौका नहीं देगी
Test Match Highest Run Record:दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
दुनिया के इन 5 दिग्गज बल्लबाजों ने टेस्ट मैच में बनाए सबसे ज्यादा रन, 2 भारतीय खिलाड़ी कौन जानिए
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ताकाइची ने क्या-क्या कहा
संयुक्त अभ्यास, रणनीतिक सहयोग और समुद्री सुरक्षा… भारत दौरे पर आयीं जापान PM ने क्या-क्या कहा
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
'असली TMC किसकी?', ममता बनर्जी और रितब्रत बनर्जी को चुनाव आयोग का नोटिस, 6 जुलाई तक मांगा जवाब
Salt Rain: इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
इस ग्रह पर होती है नमक की बारिश, वजह जानकर नहीं होगा यकीन
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
फोटो लेते समय आईफोन से आएगी आवाज, यहां बंद नहीं हो सकती कैमरे की शटर साउंड
Embed widget