एक्सप्लोरर

Punjab Politics: कांग्रेस में वापसी के बाद राजकुमार वेरका की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या कहा?

Raj Kumar Verka Join Congress: पंजाब के पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका ने घर वापसी कर ली है. उन्होने घर वापसी के बाद मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका बीजेपी ज्वाइन करना सबसे बड़ी भूल थी.

Punjab News: पंजाब के पूर्व मंत्री राजकुमार वेरका (Raj Kumar Verka) ने घर वापसी कर ली है. 2022 के विधानसभा चुनावों में हारने के बाद कांग्रेस का साथ छोड़ बीजेपी का हाथ थामने वाले वेरका ने एक बार फिर घर वापसी कर ली है. वो फिर से कांग्रेस (Congress) में शामिल हो गए हैं. राजकुमार वेरका ने कहा है कि कई दिनों तक सोचने के बाद उन्होंने ये फैसला लिया है. बीजेपी छोड़ कांग्रेस के साथ आने के बाद राजकुमार वेरका की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है. 

राज कुमार वेरका ने फिर पकड़ा कांग्रेस का हाथ

राजकुमार वेरका (Raj Kumar Verka) ने घर वापसी के बाद मीडिया से बातचीत की. उस दौरान उन्होंने कहा कि उनका बीजेपी ज्वाइन करना सबसे बड़ी भूल थी. उन्होंने कहा, ‘अपने घर आकर हमें बहुत खुशी मिल रही है. बीजेपी में जाना हमारी बहुत बड़ी भूल थी. 4 अकाली दल और 4 बीजेपी पार्टी के सदस्य कांग्रेस में शामिल हुए हैं. आगे और लोग शामिल होंगे.’ बता दें, आगामी लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से पहले पंजाब में बीजेपी (BJP) को बड़ा झटका लगा है. राज कुमार वेरका के अनुसार चार अकाली दल और चार बीजेपी के नेता कांग्रेस में शामिल हुए हैं, वहीं वेरका ने इस ओर भी इशारा किया कि भविष्य में और नेता भी बीजेपी का दामन छोड़ कांग्रेस का हाथ पकड़ सकते हैं.

वेरका पर अनिल सरीन की प्रतिक्रिया

राजकुमार वेरका (Raj Kumar Verka) के बीजेपी में शामिल होने के ऐलान के बाद पंजाब बीजेपी के प्रवक्ता अनिल सरीन ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है. जब वह बीजेपी में शामिल हुए थे तो उन्हें सम्मान दिया गया था. अनिल सरीन कहा कि, राज कुमार वेरका को पंजाब प्रदेश बीजेपी का उपाध्यक्ष भी बनाया गया था. पार्टी की शीर्ष कोर निर्णय लेने वाली समिति के सदस्य के रूप में मनोनीत किया गया. यदि वह जा रहे हैं, और वह भी कांग्रेस में शामिल होने के लिए, तो मुझे लगता है कि उन्हें जवाब देना होगा कि वे क्या कारण थे कि उन्होंने कांग्रेस छोड़ दी और बीजेपी में शामिल हो गए और अब कांग्रेस में ऐसा क्या हो गया कि वह वापस उसमें शामिल हो रहे हैं.

अनिल सरीन ने आगे ने कि उन्हें जवाब देना होगा. उनकी कुछ राजनीतिक अपेक्षाएं रही होंगी जो उन्हें लगता था कि यहां पूरी नहीं हो सकेंगी. लेकिन फिर भी मैं कहूंगा कि जो व्यक्ति परिवार छोड़ रहा है. दुर्भाग्यपूर्ण. मैं उन्हें शुभकामनाएं देता हूं.

ये भी पढ़ें: Chandigarh BJP: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा फैसला, जतिंदर पाल मल्होत्रा को चंडीगढ़ का अध्यक्ष बनाया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
महुआ मोइत्रा होंगी गिरफ्तार? हेट स्पीच केस में वारंट जारी
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
सम्राट कैबिनेट के फैसले, 6 लेन एक्सप्रेसवे, किसानों को भी तोहफा
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
भारत-श्रीलंका टेस्ट में रिकॉर्ड्स की बौछार, कायम हुए 3 बड़े कीर्तिमान
Box Office: 6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 6 बजे तक 102 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
फिर गिड़गिड़ाया बांग्लादेश, तारिक रहमान सरकार ने भारत से मांगी ये मदद
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
डॉक्टर खेलते रहे पब्जी, चली गई पिता की जान- रुला देगा वायरल वीडियो
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
एप्पल, मैंगो या फिर अनार, किस फल की खेती बनाती है मालामाल?
एप्पल, मैंगो या फिर अनार, किस फल की खेती बनाती है मालामाल?
Embed widget