एक्सप्लोरर

Chandigarh BJP: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी का बड़ा फैसला, जतिंदर पाल मल्होत्रा को चंडीगढ़ का अध्यक्ष बनाया

Chandigarh New: बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने जतिंदर पाल मल्होत्रा ​​को चंडीगढ़ बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया है. इसे लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार ने एक पत्र भी जारी किया है.

Jatinder Pal Malhotra News: बीजेपी (BJP) ने लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Election 2024) से पहले बड़ा फैसला लेते हुए पार्टी के चंडीगढ़ (Chandigarh) अध्यक्ष को बदल दिया है. बीजेपी ने अब जतिंदर पाल मल्होत्रा को चंडीगढ़ का अध्यक्ष बनाया है. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) ने जतिंदर पाल मल्होत्रा ​​को चंडीगढ़ बीजेपी का अध्यक्ष नियुक्त किया है. इसे लेकर बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव अरुण कुमार (Arun Kumar) एक पत्र भी जारी किया है.

गौरतलब है कि पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में बीजेपी खुद को मजबूत करने में जुटी है. इस साल की शुरुआत में जब चंडीगढ़ में मेयर का चुनाव हुआ था तो उस समय आम आदमी पार्टी ने कड़ी टक्कर दी थी. चंडीगढ़ में बीजेपी और आम आदमी पार्टी के पास 14-14 पार्षद थे, लेकिन बीजेपी के पक्ष में चंडीगढ़ की बीजेपी सांसद किरण खेर का एक वोट भी गया था. इसकी वजह से बीजेपी का मेयर बना था.

चंडीगढ़ मेयर पद पर पहले से बीजेपी का कब्जा

कांग्रेस के छह और शिरोमणि अकाली दल के एक पार्षद ने चुनाव से दूरी बना ली थी, जिसका सीधा फायदा बीजेपी को मिला था. कांग्रेस ने अपने पार्षदों को हिमाचल प्रदेश शिफ्ट कर दिया था. अनूप गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के जसबीर सिंह को महज एक वोट के अंतर से हरा दिया था. चंडीगढ़ मेयर चुनाव में कुल 29 वोट पड़े. इसमें अनूप गुप्ता को 15 वोट मिले, जबकि जसबीर सिंह लाडी ने 14 वोट हासिल किए. इससे पहले मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर तीनों पदों पर बीजेपी का ही कब्जा था.

चंडीगढ़ में बीजेपी नेताओं ने किया था प्रदर्शन

यही नहीं हाल ही में पंजाब बीजेपी के नेताओं ने चंडीगढ़ में सतलुज यमुना लिंक नहर को लेकर प्रदर्शन किया था. इस दौरान पुलिस ने बीजेपी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को तितर-बितर करने के लिए पानी की बौछारें भी की थीं. इस तरह बीजेपी खुद को चंडीगढ़ में मजबूत करने में जुटी हुई है.

ये भी पढ़ें- Punjab and Haryana High Court: कौन हैं रितु बाहरी, जो बनीं पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की पहली महिला एक्टिंग चीफ जस्टिस?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
सचिन पायलट ने बताया पंजाब कांग्रेस का प्लान, राहुल गांधी की रैली पर क्या बोले?
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
भगवंत मान के गढ़ में राहुल करेंगे मिशन 2027 का शंखनाद, बढ़ी सियासी हलचल
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में अज्ञात लोगों ने की गोलीबारी, 4 घायल, 3 की हालत गंभीर, BJP-SAD ने लगाए aap पर आरोप
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?
मोगा में फायरिंग पर SSP सरताज सिंह चहल ने दी अहम जानकारी, अब तक क्या हुआ?

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Live: चक्रवाती तूफान अर्नब का दिखना शुरू हुआ असर, तटीय इलाकों में तेज हवाएं, ट्रेनें, स्कूल बंद
Bihar MLC Election Results LIVE: दांव पर अनंत सिंह की भी साख, JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: वोटों की गिनती के बीच JDU की ओर से पहली प्रतिक्रिया
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
Live: SIR पर SC में सुनवाई, राहुल गांधी के खिलाफ याचिका पर CJI ने कहा, 'नोटिस जारी हो चुका है'
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
‘कातिल नहीं, आशिक हूं', ‘किंग’ के दमदार पोस्टर में दिखा शाहरुख खान का गजब अंदाज
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
सपा के लिए जरूरी है MLC चुनाव में 3 सीट, नहीं तो अखिलेश को होगा बड़ा नुकसान
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
साबरमती के स्पेशल हाई-सिक्योरिटी ब्लॉक में शिफ्ट किया गया लॉरेंस बिश्नोई, कैसी बीत रही जिंदगी?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
क्या है कृषक दुर्घटना कल्याण योजना, जानें कैसे करें आवेदन?
Embed widget