एक्सप्लोरर

Punjab Politics: अजनाला हिंसा को लेकर घिरी पंजाब सरकार, BJP नेता अश्विनी शर्मा बोले- प्रदेश में कानून व्यवस्था का बुरा हाल

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने अजनाला हिंसा को लेकर मुख्यमंत्री भगवंत मान पर हमला बोला है. शर्मा ने कहा पंजाब में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है तब से कानून व्यवस्था का बुरा हाल है.

Punjab News:  पंजाब के अजनाला में हुई घटना के बाद कानून व्यवस्था को लेकर प्रदेश सरकार विपक्ष के सवालों से घिरती नजर आ रही है. बीजेपी की तरफ से एक बार फिर पंजाब सरकार को घेरा गया है. पठानकोट में बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री भगवंत पर निशाना साधा. शर्मा ने कहा राज्य में जब से आम आदमी पार्टी की सरकार बनी है उस समय से ही पंजाब में कानून व्यवस्था का हाल बुरा होता जा रहा है. 

‘अमृतपाल सिंह पर ISI से जुड़े होने का आरोप’
बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा ने अमृतपाल सिंह को लेकर कहा कि पाकिस्तान को एक मोहरा मिला है, जो कहीं ना कहीं आईएसआई से जुड़ा है. उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था बनाने में आम आदमी पार्टी की सरकार नाकामयाब साबित हुई है. अजनाला में जो हुआ वह बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण था इससे पुलिस का मनोबल गिरा है. 

कांग्रेस ने भी सरकार पर खड़े किए थे सवाल
अजनाला हिंसा के बाद पंजाब का राजनीति माहौल गरमाया हुआ है. कांग्रेस ने भी आम आदमी पार्टी पर की सरकार पर सवाल उठाए थे. कांग्रेस नेता प्रताप बाजवा ने अजनाला की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए कहा था कि 75 सालों में पहली बार ऐसी घटना हुई है. जो पंजाब और केंद्र सरकार का फेलियर है. उन्होंने कहा था कि अब पंजाब और पंजाबियों की रक्षा अब कौन करेगा. प्रदर्शनकारियों द्वारा पुलिस थाने पर कब्जा कर लिया गया और पुलिस इस स्थिति पर काबू भी नहीं पा सकी. बाजवा ने कहा कि एक वक्त था जब पंजाब पूरे देश में कोहिनूर रहा है, लेकिन कुछ समय से यहां के लोगों को लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है. 

वही आपको बता दें कि विपक्षी के सवालों से घिरे मुख्यमंत्री भगवंत मान का भी अजनाला हिंसा को लेकर बयान सामने आया था. उन्होंने कहा था कि पंजाब सिर्फ हजार लोगों का नहीं है. बल्कि यहां  अशांति बनाने के लिए कुछ लोगों को पाकिस्तान से फंडिंग की जा रही है.

यह भी पढ़ें: Punjab School Timings: पंजाब के स्कूलों का बदला गया समय, शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस ने दी जानकारी

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget