एक्सप्लोरर

Malerkotla Murder Case: आप पार्षद हत्याकांड का खुलासा, तीन गिरफ्तार, कर्जदार ने दी थी कत्ल की सुपारी

Murder Case: मलेरकोटला में आम आदमी पार्टी के पार्षद हत्याकांड का खुलासा पुलिस ने कर दिया है. मामले में पुलिस ने आज तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और दो फरार हमलावरों की तलाश कर रही है.

AAP Councilor Murder Case in Punjab: मलेरकोटला जिले में आम आदमी पार्टी के एक पार्षद की हत्या मामले में पंजाब पुलिस ने आज तीन लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि दो हमलावर अब भी फरार हैं. उन्होंने बताया कि आम आदमी पार्टी के पार्षद मोहम्मद अकबर की रविवार सुबह जिम में गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी. एक गोली लगने के बाद आप नेता अकबर की मौके पर ही मौत हो गयी. उन्होंने कहा कि हत्या के मास्टरमाइंड की पहचान कर ली गई है. वसीम इकबाल ने कथित रूप से अकबर की हत्या की साजिश रची, क्योंकि उस पर पार्षद का बकाया था.

मलेरकोटला में आप पार्षद हत्याकांड का खुलासा

उन्होंने बताया कि इकबाल ऑटोमाबाइल की दुकान चलाता है, जिसे अकबर ने उसे लीज पर दिया था. पुलिस ने कहा कि चूंकि इकबाल, अकबर से उधार लिए गए पैसे को चुकाने में असमर्थ था, इसलिये उसने कथित तौर पर अकबर को मारने की योजना बनाई और घटना को अंजाम देने के लिये दो हमलावरों की मदद ली. पिछले एक सप्ताह से अकबर इकबाल से बकाया की मांग कर रहा था. लेकिन रकम लौटाने के बजाए इकबाल ने आसिफ के साथ मिलकर अकबर को खत्म करने की साजिश रची.

Haryana News: विधायकों को धमकी भरे कॉल मामले में STF ने 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया, मिला पाकिस्तान कनेक्शन

रकम लौटाने के बजाए कर्जदार ने दी थी सुपारी

उन्होंने बताया कि दोनों की पहचान मोहम्मद आसिफ और मोहम्मद मुर्शिद के रूप में की गयी है. पुलिस ने बताया कि आसिफ, इकबाल का रिश्तेदार है. उन्होंने कहा कि अपराध में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और हथियार कथित रूप से इकबाल ने उपलब्ध करवाया था. फिलहाल आप पार्षद हत्याकांड के फरार दो आरोपियों को पुलिस तलाश कर रही है. उम्मीद जताई जा रही है कि दोनों हमलावरों को भी जल्द पकड़ लिया जाएगा.    

Punjab: 'शहीदों के योगदान पर सवाल उठाने का अधिकार किसी को नहीं', भगत सिंह के अनादर पर बोले सीएम मान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस में जाने की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, ढिल्लों की नियुक्ति पर उठाए थे सवाल
कांग्रेस में जाने की अटकलों के बीच अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, ढिल्लों की नियुक्ति पर उठाए थे सवाल
ऑपरेशन ब्लू स्टार की बरसी पर स्वर्ण मंदिर परिसर में लगे 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे, बांटे भिंडरावाले के पोस्टर
स्वर्ण मंदिर परिसर में लगे 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे, बांटे भिंडरावाले के पोस्टर
Firozpur News: फिरोजपुर में ट्रक और पिकअप की टक्कर, अंतिम संस्कार में जा रहे एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत
फिरोजपुर में ट्रक और पिकअप की टक्कर, अंतिम संस्कार में जा रहे एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत
'लापता' पोस्टर के बाद बिक्रम मजीठिया के समर्थकों का पलटवार, लगे 'टाइगर अभी जिंदा है' वाले बोर्ड
'लापता' पोस्टर के बाद बिक्रम मजीठिया के समर्थकों का पलटवार, लगे 'टाइगर अभी जिंदा है' वाले बोर्ड

वीडियोज

Sansani : दोस्ती, भरोसा और खूनी लालच! Crime News
YRKKH: बुआ जी की सबसे घटिया चाल! नई बहू Disha से जबरदस्ती लगवाया Armaan पर हाथ उठाने का आरोप।
Bollywood News: ‘बटवारा 1947’ में पहली बार साथ दिख सकते हैं सनी देओल-करण देओल, फादर्स डे पर सरप्राइज की चर्चा (06.06.26)
'Gullak 5' में नए Annu Bhaiya बनना था चुनौती, Anant Joshi ने साझा किया अनुभव
'Gullak Season 5' में फिर दिखी मिडिल क्लास परिवार की गर्माहट, नए अन्नू भैया ने जीता दिल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
2 करोड़ कैश, 300 ग्राम से ज्यादा सोना, 5 इमारतें और 13 प्लॉट... ओडिशा विजिलेंस टीम ने ITDA के AEE के 9 ठिकानों पर मारा छापा
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन का अरविंद केजरीवाल ने किया समर्थन, बोले- 'ये आंदोलन देश के...'
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
अब संन्यास लेकर लीग्स में नहीं खेल पाएंगे भारतीय क्रिकेटर, BCCI का नया नियम उड़ा देगा होश
Peddi BO Collection Day 3: राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
राम चरण की 'पेद्दी' का सेटरडे धमाका, इंडिया में 100 करोड़ के क्लब में मारी एंट्री, जानें कलेक्शन
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
'सुरक्षा कवर के दावे सच्चाई…', सोशल मीडिया पर भड़के अभिषेक बनर्जी, जानें किसे और क्या दी नसीहत
Cockroach Janta Party Protest LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
LIVE: खत्म हुआ कॉकरोच जनता पार्टी का प्रोटेस्ट, तय समय से पहले ही लौट गए प्रदर्शनकारी
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
10 लाख रुपये के आसपास मिल जाएंगी ये 7-सीटर कारें, बड़ी फैमिली के लिए शानदार ऑप्शन
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
गर्मियों में सूख गया बोरवेल और नहर भी है दूर, इन उपायों से फिर भी लहलहाएगी फसल, बस कर लें ये काम
Embed widget