एक्सप्लोरर

Punjab Panchayat Election: पंजाब में पंचायत चुनाव का ऐलान, 27 सितंबर से नामांकन, वोटिंग कब? जानें- पूरा शेड्यूल

Punjab Panchayat Election 2024: पंजाब की 13 हजार ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पद के लिए मतदान होगा. पंच-सरपंच पद के लिए 27 सितंबर से नामांकन प्रक्रिया शुरू होगी. चार अक्टूबर अंतिम तारिख है.

Punjab Panchayat Election 2024 Date: पंजाब में 13,000 से अधिक ग्राम पंचायतों के लिए चुनाव 15 अक्टूबर को होगा. राज्य निर्वाचन आयोग ने बुधवार को चुनाव कार्यक्रम जारी कर यह जानकारी दी. पंजाब राज्य निर्वाचन आयुक्त राजकमल चौधरी ने बताया कि ग्राम पंचायत चुनाव के लिए चुनाव कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता तत्काल प्रभाव से लागू हो गई.

चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 27 सितंबर से शुरू होगी और चार अक्टूबर नामांकन की अंतिम तिथि होगी. जानकारी के मुताबिक, 28 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश होने के कारण नामांकन स्वीकार नहीं किए जाएंगे. चौधरी ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच पांच अक्टूबर को होगी और नाम वापस लेने की अंतिम तिथि सात अक्टूबर है. उन्होंने बताया कि 15 अक्टूबर को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतपत्रों के माध्यम से मतदान होगा.

सरपंच के 13,237 पदों पर होगा मतदान
राजकमल चौधरी ने बताया कि मतदान पूरा होने के बाद उसी दिन मतदान केंद्रों पर मतों की गणना की जाएगी. सरपंच के 13,237 और पंच के 83,437 पदों के लिए मतदान होगा. चुनाव कार्यक्रम के अनुसार, कुल 1,33,97,922 पंजीकृत मतदाताओं में 70,51,722 पुरुष और 63,46,008 महिलाएं हैं. कुल 19,110 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा.

नॉमिनेशन के लिए लगेगी 100 रुपये फीस 
पंजाब राज्य निर्वाचन आयुक्त चौधरी ने बताया कि चुनाव बैलट बॉक्स से होंगे. इसमें सरपंच और पंच के लिए 100 रुपये नॉमिनेशन फीस देनी होगी. वहीं एससी बीसी के लिए 50 प्रतिशत की छूट रहेगी. सरपंच की खर्च लिमिट 30 हजार से बढ़ाकर 40 हजार रुपये की गई है, वहीं पंच की खर्च लिमिट अब 20 हजार से बढ़ाकर 30 हजार रुपये की गई है. 

पार्टी सिंबल पर नहीं होंगे चुनाव
कमल चौधरी ने कहा कि पंचायत चुनाव पार्टी सिंबल पर नहीं होंगे. इसके लिए स्पेशल सिंबल जारी किए गए है. सरपंच और पंचों के लिए अलग-अलग सिंबल दिए गए हैं. 

यह भी पढ़ें: कंगना रनौत पर किसान नेता सरवन सिंह पंढेर बोले, 'कोई बयान देकर कैसे कह सकता है कि...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
लाल किले पर भीड़ के बीच गए PM मोदी, छात्रों से मिलाया हाथ
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget