एक्सप्लोरर

Punjab News: कांग्रेस में अब छिड़ा पोस्टर विवाद, नवजोत सिद्धू ने सीएम चन्नी पर खड़े किए सवाल

Punjab News: पंजाब कांग्रेस के बीच मतभेद खत्म होने का नाम नहीं ले रहे हैं. सिद्धू ने सीएम चन्नी को लेकर नए सवाल खड़े किए हैं.

Punjab Election 2022: पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए कमेटियों का एलान करने के बावजूद कांग्रेस पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. चुनाव प्रचार समिति की पहली बैठक में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू ने सीएम चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) पर सवाल खड़े किए हैं. दावा किया जा रहा है कि नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) पूरे राज्य में चरणजीत सिंह चन्नी के पोस्टर लगे होने की वजह नाराज हैं.

बुधवार को कांग्रेस की प्रचार समिति के अध्यक्ष सुनील जाखड़ की ओर से मीटिंग बुलाई गई थी. इस मीटिंग में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू, सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के अलावा परगट सिंह ने भी हिस्सा लिया. सुनील जाखड़ ने हालांकि सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के साथ अलग से मीटिंग भी की है.

अंग्रेजी अखबार द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक मीटिंग के दौरान चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच मतभेद साफ तौर पर देखने को मिले. रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सिद्धू ने पोस्टर की वजह से चन्नी पर निशाना साधा. इसके साथ ही सिद्धू ने किसी एक व्यक्ति की बजाए पोस्टर्स में पार्टी को प्राथमिकता देने की मांग की.

सिद्धू ने उठाए सवाल

हालांकि कांग्रेस पार्टी पहले ही साफ कर चुकी है कि वह विधानसभा चुनाव में किसी एक व्यक्ति को चेहरा नहीं बनाएगी. कांग्रेस की कोशिश नवजोत सिंह सिद्धू, सुनील जाखड़ और चरणजीत सिंह चन्नी तीनों ही नेताओं को चेहरा बनाकर पेश करने की है.

इससे पहले भी नवजोत सिंह सिद्धू लगातार सरकार और पार्टी के कामकाज के तरीके पर सवाल उठा रहे हैं. सिद्धू का कहना है कि उनके पास कोई पावर नहीं है. दरअसल, सिद्धू ने जिला कमेटियों के अध्यक्षों के नाम हाईकमान के पास मंजूरी के लिए भेजे थे, जिनमें से कुछ पर सहमति नहीं बन पाई.

Punjab News: किसान नेताओं ने पंजाब सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, टोल प्लाजा खाली करने से इसलिए किया इंकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
केंद्रीय मंत्री पद से इस्तीफा देकर अब इस काम पर लगे रवनीत सिंह बिट्टू, विधानसभा चुनाव लड़ने के संकेत!
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब: मांवां-धीयां सत्कार योजना से 33 लाख महिलाओं को 1149 करोड़, DBT से बिचौलियों की छुट्टी
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस छोड़ देंगे मनीष तिवारी? लोकसभा सांसद बोले- अब तक तो मैं...
Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम

वीडियोज

Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!
Salman Khan का नया पोस्ट बना चर्चा का विषय,
Saanvie Tallwar ने Karan Kundrra पर लगाया थप्पड़ और बिना सहमति Kiss का आरोप, सालों बाद बड़ा खुलासा
Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
तेज प्रताप यादव गिरफ्तार, आधी रात को ले गई पुलिस, इस मामले में हुए अरेस्ट
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
NEET पेपर लीक प्रोटेस्ट से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक..., CJP आंदोलन ने कैसे हिला दी हुकूमत
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
'तुरंत गिरफ्तारी हो...', छात्रों से गाली गलौज करते BJP नेता का वीडियो शेयर कर भड़के अखिलेश यादव
Jana Nayagan BO Collection: 'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
'द ओडिसी' और 'धमाल 4' समेत 'जन नायकन' ने सैटरडे को 10 फिल्मों के तोड़े रिकॉर्ड, जानें कलेक्शन
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
जिम्बाब्वे के खिलाफ दूसरे टी20 में जीत के बाद क्या बोले श्रेयस अय्यर? दुनिया हैरान
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
कौन हैं प्रह्लाद जोशी, जिन्हें धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद सौंपी गई शिक्षा मंत्रालय की जिम्मेदारी?
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
Gen Z को लेकर इस राज्य के CM का बड़ा ऐलान, चुनाव लड़ने की उम्र घटाने का प्रस्ताव लाएगी सरकार
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
'आ गया सरकार को हटाने का वक्त', प्रधान के इस्तीफे पर हमलावर राहुल, जानें पहला रिएक्शन
Embed widget