एक्सप्लोरर

Punjab News: बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा से जल्द मिलेंगे Amarinder Singh, जानें कब होगा गठबंधन का एलान

Punjab Election 2022: कैप्टन अमरिंदर सिंह और बीजेपी के बीच गठबंधन की शर्त पूरी हो चुकी है और औपचारिक एलान जल्द ही हो सकता है.

Punjab Election 2022: पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) और बीजेपी के बीच साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ने पर सहमति बनती दिख रही है. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि उन्होंने गठबंधन के बारे में बीजेपी (BJP) नेता और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) से बात कर ली है. अमरिंदर सिंह का कहना है कि बीजेपी के साथ गठबंधन के लिए उनकी जो शर्त थी वो पूरी हो चुकी है.

बीजेपी के साथ गठबंधन करने के मुद्दे पर अमरिंदर सिंह ने खुलकर बात की है. अमरिंदर सिंह ने कहा, ''मेरी शर्त थी कि अगर बीजेपी किसान आंदोलन का समाधान करती है तो मैं साथ मिलकर चुनाव लड़ने के लिए तैयार हूं. बीजेपी ऐसा कर चुकी है. गठबंधन के बारे में मेरी अमित शाह से बात हो चुकी है.''

अमरिंदर सिंह ने जल्द ही बीजेपी के साथ गठबंधन करने पर औपचारिक एलान करने के संकेत दिए हैं. पूर्व सीएम ने कहा, ''मैं जल्द ही बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने जा रहा हूं. बीजेपी और पंजाब लोक कांग्रेस के बीच गठबंधन का एलान जल्द ही कर दिया जाएगा.''

ढिंढसा की तरफ भी बढ़ाया हाथ

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने बीजेपी के अलावा शिरोमणि अकाली दल से अलग होकर नई पार्टी बनाने वाले सुखदेव ढिंढसा से साथ भी गठबंधन का विकल्प खुला रखा है. अमरिंदर सिंह ने कहा कि अकाली दल से अलग हुए नेताओं के साथ मिलकर मुझे चुनाव लड़ने में कोई परेशानी नहीं है.

बता दें कि कांग्रेस से अलग होने के बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह ने पंजाब लोक कांग्रेस बनाने का एलान किया है. कैप्टन अमरिंदर सिंह ने दावा किया है कि वह बीजेपी के साथ मिलकर पंजाब की सत्ता में एक बार फिर से वापसी करेंगे.

Punjab Election 2022: पंजाब के दौरे पर हैं अरविंद केजरीवाल, आज कर सकते हैं एक और बड़ा चुनावी वादा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
आज Hockey World Cup में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
आज हॉकी वर्ल्ड कप में भारत का पहला मैच, जानें कब और कहां देखें?
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget