एक्सप्लोरर

Punjab News: एसआईटी के सामने पेश हुए अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, जानें क्या है पूरा मामला?

Bikram Singh Majithia: शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को पटियाला में पंजाब पुलिस की एक विशेष जांच टीम के सामने पेश हुए.

Pumjab News: शिरोमणि अकाली दल (Shiromani Akali Dal) के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया (Bikram Singh Majithia) ड्रग्स मामले में पूछताछ के लिए सोमवार को पटियाला में पंजाब पुलिस की एक विशेष जांच टीम के सामने पेश हुए. मजीठिया के वहां पहुंचने पर एसआईटी कार्यालय के आसपास कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई थी. सुबह करीब 11:45 बजे वह एसआईटी कार्यालय पहुंचे जिसका नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (पटियाला रेंज) मुखविंदर सिंह छीना कर रहे हैं.

बिक्रम सिंह मजीठिया एसआईटी के सामने हुए पेश

एसआईटी कार्यालय पहुंचने से पहले मजीठिया ने कहा कि वह कानून का पालन करने वाले नागरिक हैं और उन्हें कानून पर पूरा भरोसा है. शिअद नेता ने आप सरकार पर ड्रग्स मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया और दावा किया कि उन्हें एसआईटी ने बुलाया है क्योंकि वह मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ बोल रहे थे. उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मान उनके खिलाफ राज्य मशीनरी का इस्तेमाल कर रहे हैं. उन्होंने कहा ‘यह केवल राजनीति है और राजनीति करना भगवंत मान की आदत बन गई है. वे दो साल से सो रहे हैं.’ मजीठिया ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि यह मेरा अनुरोध है, अगर आपके पास कोई सबूत है तो उसे अदालत में पेश करें. मेरी लड़ाई राज्य मशीनरी के खिलाफ है और राज्य सरकार के खिलाफ है जो अपने खिलाफ एक शब्द भी बोलने वाले के खिलाफ एफआईआर दर्ज करती है.

पांच महीने जेल में रहे थे बंद

मजीठिया पर चरणजीत सिंह चन्नी (Charanjit Singh Channi) के नेतृत्व वाली सरकार के दौरान 20 दिसंबर, 2021 को नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रोपिक सब्सटेंस (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था. यह कार्रवाई एंटी ड्रग स्पेशल टास्क फोर्स की 2018 की रिपोर्ट के आधार पर की गई. एफआईआर राज्य अपराध शाखा ने अपने मोहाली पुलिस स्टेशन में दर्ज की थी. पिछले साल अगस्त में पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय द्वारा ड्रग्स मामले में जमानत दिए जाने के बाद मजीठिया पटियाला जेल से बाहर आए थे. पांच महीने से अधिक समय जेल में बिताने के बाद उन्हें रिहा कर दिया गया था.

ये भी पढ़ें: Punjab News: सीएम भगवंत मान ने बठिंडा में 1,125 करोड़ रुपये की दी सौगात, AAP मुखिया केजरीवाल भी रहे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget