एक्सप्लोरर

पंजाब में पराली जलाने से रोकने के लिए क्या कर रही है AAP सरकार? मंत्री गुरमीत सिंह ने बताया

Punjab Stubble Burning: पंजाब में पराली जलाने की घटनाओं में बढ़ोतरी के बाद सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है. वहीं, किसानों को पराली न जलाने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है.

Punjab News: नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) की तरफ से पराली जलाने से रोकथाम के लिए क्या कदम उठाये जा रहे है इसको लेकर पंजाब सरकार से जवाब तलब किया गया था. जिसके बाद से पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार एक्शन मोड में नजर आ रही है. इसपर पंजाब के मंत्री गुरमीत सिंह खुड्डियां की भी प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने कहा कि आग एक-दो जगहों पर लग रही है. हर जगह मशीनें पहुंच गई हैं. किसान भी समझता है कि उसे पराली नहीं जलानी चाहिए. वह जानता है कि इससे मिट्टी की गुणवत्ता कम हो जाती है.

‘500 करोड़ रुपये की मशीनरी दी है’
मंत्री खुड्डियां ने आगे कहा कि हमने लगभग 1,37,000 मशीनें दी हैं. हमने पिछले साल हमने 350 करोड़ रुपये की मशीनरी दी थी और इस बार हम 500 करोड़ रुपये की मशीनरी दे रहे हैं, जिसमें से 60% केंद्र सरकार का है और 40% पंजाब सरकार का योगदान है. हमारे पास एक वॉर रूम है और हमारे सभी अधिकारियों ने गांवों में 2000 बैठकें की हैं. हमने अपने अधिकारियों से कहा है कि लोगों को जागरूक करें ताकि किसान समझें कि पराली नहीं जलानी चाहिए. हमने एक ऐप लॉन्च किया है जिसमें अगर किसी किसान को पराली काटनी है तो वह हमसे मदद ले सकता है. हम मुफ्त में मशीनरी भेजेंगे और पराली को पूरी तरह से काट देंगे.

बता दें कि पराली जलाने की घटनाएं लगातार सामने आने से पंजाब सरकार के एक्शन प्लान पर उगंलियां उठ रही हैं, जिसके चलते अब सरकार भी एक्शन मोड में आ गई है. किसानों के विरोध के बावजूद पराली जलाने वाले 28 किसानों की रेड एंट्रिया की गई हैं. 5 किसानों पर एफआईआर भी दर्ज की गई है.

‘CM मान की तबीयत अब ठीक’
इसके अलावा AAP नेता गुरमीत सिंह खुड्डियां ने सीएम भगवंत मान की तबीयत की जानकारी भी दी. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की तबीयत अब ठीक है. हम प्रार्थना कर रहे हैं कि वह जल्द से जल्द हमारे बीच आएं और काम करें.

यह भी पढ़ें: RGNUL विवाद में पंजाब महिला आयोग की एंट्री, राष्ट्रपति को पत्र लिखकर VC के इस्तीफे की उठाई मांग

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब: परविंदर झोटा के परिवार की मांग सरकार ने मानी, अब खत्म होगा धरना
पंजाब: परविंदर झोटा के परिवार की मांग सरकार ने मानी, अब खत्म होगा धरना
AAP विधायक के घर पर ED की रेड को लेकर भड़कीं अजेंदरपाल कौर, कहा- BJP डरी हुई है
AAP विधायक के घर पर ED की रेड को लेकर भड़कीं अजेंदरपाल कौर, कहा- BJP डरी हुई है
संगरूर में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की रैली के बीच BJP का है यह प्लान
संगरूर में सियासी संग्राम, राहुल गांधी की रैली के बीच BJP का है यह प्लान
पंजाब चुनाव: रामदास अठावले का दावा, 'अगर BJP-अकाली दल का गठबंधन हुआ तो...'
पंजाब चुनाव: रामदास अठावले का दावा, 'अगर BJP-अकाली दल का गठबंधन हुआ तो...'

वीडियोज

Horrifying Crime Story: दहशत की 20 रातों की कहानी... आधी रात को 'आत्मा' Calling और हत्या का खुलासा!
US Politics News Live: 'ट्रंप कार्ड' पड़ा फीका! डेमोक्रेटिक पार्टी की बल्ले-बल्ले
US Midterm Election Results: काम के,ना धाम के...Donald प्रेसिडेंट रहेंगे सिर्फ नाम के! | Republican
Sandeep Chaudhary: 'US जनादेश' से भारत को राहत या जारी रहेगी आफत? सटीक विश्लेषण! US Midterm Election
US Midterm Election Results: चुनावों में ट्रंप की हार...डेमोक्रेट्स की बहार! | Donald Trump

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
'अरे राहुल जी, मैं आपको...', पीएम मोदी को डिबेट के चैलेंज के बीच अमित शाह की चुनौती
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर अब नहीं दिखेंगे बैरिकेड्स, पुलिस ने हटाई पाबंदी
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
CEC को मिला SC का नोटिस, सौरव दास खुश, बोले- 'ज्ञानेश कुमार का ठिकाना जेल'
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
रणजी ट्रॉफी में बवाल, कोर्ट के फैसले के बाद बदल गई पूरी टीम; खिलाड़ी नाखुश
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल, शेयर की वीडियो
'मिसिंग यू पापा', बेटे करण संग धर्मेंद्र के फार्महाउस पहुंच इमोशनल हुए सनी देओल
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
मनीष कश्यप की GF अनुष्का कौन हैं? PUSU का चुनाव लड़ीं, वायरल हुआ था वीडियो
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
अमेरिकी चुनाव में ट्रंप को झटका, डेमोक्रेट्स की जीत से भारत को कितनी राहत? शशि थरूर ने बताया आगे का रास्ता
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
फील्ड पर फिट रहने के लिए कितनी मेहनत करते हैं कोहली? जानें उनका डाइट रुटीन
Embed widget