एक्सप्लोरर

RGNUL विवाद में पंजाब महिला आयोग की एंट्री, राष्ट्रपति को पत्र लिखकर VC के इस्तीफे की उठाई मांग

RGNUL VC Protest: पटियाला के राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का मामला सुर्खियों में है. बढ़ते विरोध के बीच पंजाब राज्य महिला आयोग ने भी राष्ट्रपति से बड़ी मांग की है.

Punjab News: पटियाला के राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय (RGNUL) की घटना का विरोध बढ़ता जा रहा है. पंजाब राज्य महिला आयोग ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पत्र लिखा है. पत्र में कुलपति को तत्काल पद से हटाने की मांग की गयी है.

छात्रों के विरोध प्रदर्शन को देखते हुए विश्वविद्यालय बंद कर दिया गया था. शुक्रवार को विश्वविद्यालय खुलने पर छात्रों ने एक बार फिर कुलपति जयशंकर सिंह के खिलाफ मोर्चा खोल दिया. कुलपति पर छात्रावास में छात्राओं की निजता का कथित रूप से उल्लंघन करने का आरोप है. प्रदर्शनकारी छात्र कुलपति के इस्तीफे की मांग पर अड़े हुए हैं.

बताया जाता है कि महिला छात्रावास का औचक निरीक्षण करने गये कुलपति ने छात्राओं के पहनावे पर सवाल उठाये थे. प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि कुलपति ने छात्राओं की निजता भंग की थी. उन्होंने कथित रूप से औचक निरीक्षण कर छात्राओं के पहनावे पर सवाल उठाये थे. कुलपति ने छात्रों के आरोपों से इनकार किया है. छात्र 22 सितंबर से विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन कर रहे हैं.

कुलपति के खिलाफ जारी है प्रदर्शन

गुरुवार को राष्ट्रपति के नाम संबोधित पत्र में पंजाब महिला आयोग की अध्यक्ष राज लाली गिल ने लिखा, "मीडिया में आयी खबरों और छात्रों की शिकायत के बाद आयोग ने राजीव गांधी राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय की कुलपति से संबद्ध हालिया घटना का स्वत: संज्ञान लिया है. कुलपति के आचरण से छात्राओं में काफी तनाव पैदा हो गया है. छात्राओं की निजता एवं गरिमा का उल्लंघन माना गया है.’’

महिला आयोग ने राष्ट्रपति से की मांग

राज लाली गिन ने कहा कि 25 सितंबर को आयोग की टीम ने विश्वविद्यालय का दौरा कर अधिकारियों, जिला प्रशासन और प्रभावित छात्रों से मुलाकात की. दौरा 22 सितंबर को हुई घटना के आलोक में था. कुलपति ने 22 सितंबर को वार्डन को सूचित किये बिना महिला छात्रावास का अघोषित निरीक्षण किया था. उन्होंने कहा, ‘‘निरीक्षण के दौरान, उन्होंने छात्राओं के कमरों में प्रवेश किया, उनके पहनावे पर अनुचित और अपमानजनक टिप्पणी भी की. सुझाव दिया कि कुछ खास प्रकार के कपड़े नहीं पहनने चाहिए.’’

ये भी पढ़ें-

सुनील जाखड़ के पंजाब BJP अध्यक्ष पद छोड़ने की अटकलों पर पार्टी का बड़ा बयान, क्या कुछ कहा?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Firozpur News: पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
पंजाब पुलिस के ASI ने नहर में लगाई छलांग, घटना से पहले बनाई वीडियो; 7 लोगों का लिया नाम
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य

वीडियोज

Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?
CJP Meets Govt. | Jantar Mantar Protest | Delhi में सरकार और Cockroach Janta Party के बीच बातचीत!
Jantar Mantar Protest | PM Modi On Paper Leak: मान गए वांगचुक...CJP का गेम ओवर? | Sonam Wangchuk
PM Modi On NEET | Jantar Mantar Protest: Paper Leak पर आने वाला है सख्त कानून! | Sonam | ABP
Sonam Wangchuk Ended Hunger Strike | Jantar Mantar: सरकार ने वांगचुक को मना लिया | JP Nadda

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना इसलिए मान गए सोनम वांगचुक? कहा- 'दो रास्ते थे या तो मर जाऊं और बच्चों पर केस होने दूं या...'
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP के संसद मार्च लाठीचार्ज की याचिका की खारिज? CJI सूर्यकांत ने बताया सच, बोले- 'कोई... '
CJP Jantar Mantar Protest Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
Live: छात्रों पर पैलेट गन से हमला? राहुल गांधी के आरोप के बाद CRPF सूत्रों का दावा- चल रही है जांच
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
WWE स्टार रोमन रेंस पहुंचे जंतर-मंतर, हाथ में भगत सिंह की तस्वीर, अभिजीत दीपके से मुलाकात? Fact Check
Bihar Protest Viral Video: ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
ई बिहार है बाबू! न लाठी का डर, न धुएं का असर... बिहारी लइकों का भौकाल हमेशा अमर!
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
Explained: सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
सदन स्थगित, लेकिन प्रदर्शन पर डटा विपक्ष! CJP के अलावा राहुल ने अलग से रख दीं कौन सी 3 मांगे?
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
अखिलेश यादव के समर्थन में आईं कुंडा विधायक राजा भैया की पत्नी, Video शेयर किया बड़ा दावा
Embed widget