एक्सप्लोरर

Punjab News: पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा का केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप, कहा- केंद्र ने मुझे यूरोप जाने की नहीं दी परमिशन

Punjab सरकार के मंत्री अमन अरोड़ा ने केंद्र सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है. उन्होंने कहा है कि केंद्र ने उन्हें यूरोप की यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी देने से इनकार कर दिया है.

Punjab News: पंजाब के मंत्री अमन अरोड़ा ने शुक्रवार को दावा किया कि केंद्र ने उन्हें यूरोप की यात्रा के लिए राजनीतिक मंजूरी देने से इनकार कर दिया है, जहां उन्हें अध्ययन दौरे पर जाना था. इसके साथ ही उन्होंने आरोप लगाया कि यह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत सरकार की 'संकीर्ण मानसिकता' को दिखाता है. अरोड़ा को शनिवार को एक सप्ताह की यात्रा पर जाना था. यह घटनाक्रम भाजपा के साथ राजनीतिक तकरार के बीच हुआ है और आप ने भाजपा पर पंजाब में उसकी सरकार को गिराने के प्रयास करने का आरोप लगाया है.

अरोड़ा ने लगाया ये आरोप

अरोड़ा ने टेलीफोन पर पीटीआई-भाषा से कहा, 'भाजपा नीत केंद्र पंजाब पर पराली जलाने का आरोप लगाता है, लेकिन जब मुझे ज्ञान आदान प्रदान करने के दौरे पर जाना था तो उन्होंने मंजूरी देने से इनकार कर दिया. भागीदारी से पंजाब को बाहर रखना भाजपा नीत सरकार की संकीर्ण मानसिकता का एक सटीक उदाहरण है.' यह पूछे जाने पर कि क्या इनकार के लिए कोई कारण बताया गया है, अरोड़ा ने कहा, 'कोई कारण नहीं बताया गया है.'

Chandigarh News: ओपीडी रजिस्ट्रेशन के लिए जल्द नई सुविधा देने जा रहा चंडीगढ़ PGI, अब नहीं करना होगा लंबा इंतजार

बताया विदेश जाने का मकसद

नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र नहीं चाहता कि पंजाब में कोई नयी तकनीक आए या पराली जलाने की समस्या का समाधान खोजा जाए. उन्होंने पहले ट्वीट किया, 'दुख की बात है कि केंद्र सरकार ने मुझे पराली जलाने और प्रदूषण से निपटने के लिए भारत-जर्मन एनर्जी फोरम द्वारा प्रायोजित ग्रीन हाइड्रोजन पर एक ज्ञान-साझाकरण अध्ययन दौरे पर जर्मनी, नीदरलैंड और बेल्जियम जाने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है.' राज्य सरकार के एक बयान के अनुसार, केंद्रीय नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय ने 14 सितंबर को अमन अरोड़ा सहित 13 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल की एक सूची को मंजूरी दे दी थी, लेकिन विदेश मंत्रालय ने मंत्री को राजनीतिक मंजूरी जारी नहीं की है.

Punjab: कचरा प्रबंधन से जुड़ा मामला, NGT ने पंजाब पर लगाया 2000 करोड़ रुपये से अधिक का जुर्माना

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget