एक्सप्लोरर

Punjab News: पंजाब में लोकसभा के लिए AAP उम्मीदवारों की कब होगी घोषणा? अरविंद केजरीवाल ने किया खुलासा

Punjab Lok Sabha Elections: आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि पंजाब के उम्मीदवारों को लेकर चर्चा चल रही है, अगले 2-4 दिनों में घोषणा कर दी जाएगी.

Punjab Lok Sabha Elections 2024: लोकसभा चुनाव को लेकर पंजाब में आम आदमी पार्टी जोर शोर से तैयारियों में जुटी हुई है. पार्टी अपने उम्मीदवारों के नामों को लेकर मंथन कर रही है. पंजाब में आम आदमी पार्टी लोकसभा चुनाव के लिए जल्द ही उम्मीदवारों की घोषणा कर देगी. AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने कहा है कि उम्मीदवारों को लेकर चर्चा चल रही है, अगले 2-4 दिनों में घोषणा कर दी जाएगी.

पंजाब में शनिवार (2 मार्च) को 165 मोहल्ला क्लिनिक और शुरू किए जाने के मौके पर पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों से आम आदमी के पक्ष में वोट देने की अपील की है. उन्होंने कहा कि प्रदेश की सभी 13 सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार को जीत दिलाकर मुख्यमंत्री भगवंत मान का हाथ मजबूत करें.

केजरीवाल ने AAP को वोट देने की अपील

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा- ''पंजाब के लोगों से विनती है कि 13 की 13 सीटों पर जीत दिलाएं. इसलिए नहीं कि हमें कोई सत्ता का शौक है. आज जिस तरह से पंजाब के लोगों पर केंद्र सरकार का आक्रमण हो रहा है. 26 जनवरी को पंजाब की झांकी भगत सिंह, करतार सिंह और लाला लाजपत राय के ऊपर थी लेकिन केंद्र ने इसे रिजेक्ट कर दिया. हम पूछते हैं कि केंद्र सरकार इसे रिजेक्ट करने वाली कौन होती है. ये तो पंजाब के लोगों का अपमान है. 

भगवंत मान का हाथ करें मजबूत-केजरीवाल

अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए आगे कहा कि पंजाब के हक का 8 हजार करोड़ रुपया केंद्र सरकार ने नहीं दिए हैं. अगर आप सभी 13 सीटों पर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवारों को जीत दिलाएंगे देंगे तो भगवंत मान के हाथ मजबूत होंगे. उन्होंने पंजाब में भगवंत मान की सरकार में हुए विकास कार्यों का जिक्र भी किया. केजरीवाल ने कहा- ''प्रदेश में दो साल के अंदर इतना काम हुआ है कि 75 साल में नहीं हुआ. मै ये नहीं कह रहा हूं कि प्रदेश की सारी समस्याएं खत्म हो गई हैं. 75 सालों में जितना बेड़ा गर्क हुआ है, उसे सुधारने में थोड़ा वक्त लगेगा''. केजरीवाल ने फिर दोहराया कि लोकसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी को तगड़ा आशीर्वाद दें.

ये भी पढ़ें:

Punjab News: पंजाब में बना देश का दूसरा सबसे बड़ा लिवर इंस्टीट्यूट, सीएम मान ने किया राज्य की जनता को समर्पित

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget