एक्सप्लोरर

BSF Jurisdiction: केंद्र सरकार के बचाव में उतरे Amarinder Singh, बीएसएफ के मुद्दे पर राजनीति नहीं करने को कहा

Punjab News: कैप्टन अमरिंदर सिंह ने एक बार फिर से राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा उठाया है. अमरिंदर ने बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को राजनीति से दूर रखने की वकालत की.

Punjab News: पंजाब विधानसभा में बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने के फैसले के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया है. पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने हालांकि इस प्रस्ताव का विरोध किया है. कैप्टन अमरिंदर सिंह का कहना है कि बीएसएफ के अधिकार क्षेत्र को राजनीति का मुद्दा नहीं बनाया जाना चाहिए क्योंकि यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मामला है. 

कैप्टन अमरिंदर का दावा है कि बीएसएफ (BSF) का अधिकार क्षेत्र बढ़ाना संघीय ढ़ांचे के खिलाफ नहीं है. उन्होंने कहा, ''बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने का फैसला संघीय ढ़ांचे के खिलाफ नहीं है और ना ही यह राज्य के कानून से जुड़ा हुआ मामला है. लोग इस मामले का अपने राजनीतिक फायदे के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं. यह राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा है और इस पर राजनीति नहीं होनी चाहिए.''

अमरिंदर सिंह ने उठाया राष्ट्रीय सुरक्षा का मुद्दा

अमरिंदर सिंह का कहना है कि लोग राष्ट्रीय सुरक्षा और राज्य की कानून व्यवस्था में फर्क नहीं कर रहे हैं. पूर्व सीएम ने कहा, ''इस मुद्दे का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं. राज्य की कानून व्यवस्था और राष्ट्रीय सुरक्षा दो अलग अलग चीजें हैं. बीएसएफ पंजाब पुलिस की तरह है और यह हमारी अपनी फोर्स है किसी विदेशी की नहीं. बीएसएफ कोई बाहरी नहीं है और ना ही कोई विदेशी सेना हमारी जमीन पर कब्जा करने आई है.''

बता दें कि केंद्र सरकार ने पिछले महीने बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र 15 किलोमीटर से बढ़ाकर 50 किलोमीटर कर दिया था. पंजाब में केंद्र सरकार के इस फैसले का विरोध हुआ और इसे राज्य की कानून व्यवस्था पर हमले के रूप में देखा गया. पंजाब विधानसभा में आज तमाम दलों की सहमति के साथ केंद्र सरकार के इस फैसले के खिलाफ प्रस्ताव पास किया गया.

BSF Jurisdiction: पंजाब विधानसभा में बीएसएफ का अधिकार क्षेत्र बढ़ाने के खिलाफ प्रस्ताव पास, चन्नी ने अकाली दल पर बोला हमला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
AAP सबसे तेज! पंजाब चुनाव के लिए कल जारी होगी कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट
पंजाब चुनाव: AAP विधायकों के कटेंगे टिकट? मंथन के बाद जारी होगी कैंडिडेट लिस्ट
पंजाब चुनाव: AAP विधायकों के कटेंगे टिकट? मंथन के बाद जारी होगी कैंडिडेट लिस्ट
पंजाब में कांग्रेस को घेरने के लिए BJP का नया प्लान, 2027 में पड़ेगा असर?
पंजाब में कांग्रेस को घेरने के लिए BJP का नया प्लान, 2027 में पड़ेगा असर?
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए गुडन्यूज, CM विजय का बड़ा ऐलान
Joshimath Helicopter Crash LIVE: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
Live: उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, 6 लोग थे सवार, रेस्क्यू जारी
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट; बदला पूरा
6, 6, 6, 6, 6, W... फिलिप्स के नितीश रेड्डी पर लगातार 5 छक्के, छठी गेंद पर विकेट
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
अब किसके हाथ में इजरायली सत्ता की चाबी? नेतन्याहू-आइजेनकोट के बीच टक्कर, कैसे होगा फैसला?
Diwali SUV Discounts: Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
Nexon से Kylaq तक, इन 5 SUV पर मिल रहा बंपर दिवाली Discount!
PM Kisan Samman Nidhi :खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
खाते में नहीं आए पीएम किसान निधि के 2000 रुपये? तुरंत करें ये काम
Viral Video: कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
कार के बीप से परेशान हुआ शख्स, पेट्रोल डालकर लगाई आग; देखें सीसीटीवी
Embed widget