एक्सप्लोरर

पंजाब-हरियाणा वालों के लिए खुशखबरी, 50 डिग्री पारा पहुंचने के बाद मौसम विभाग ने बताया कब होगी बारिश?

Punjab-Haryana Weather: मौसम विभाग के पूर्वानुमान में बताया गया है कि पंजाब और हरियाणा के बड़े शहरों चंडीगढ़, अमृतसर, पटियाला, लुधियाना, अंबाल और हिसार में अधिकतम तापमान आज 40 डिग्री से ऊपर रहेगा.

Punjab-Haryana Weather News: देश के बाकी हिस्सों की तरह इस वक्त पंजाब और हरियाणा भी हीटवेव की चपेट में है और अधिकतम तापमान कई जगह अभी भी 45 डिग्री के आसपास है. हालांकि, इस बीच मौसम विभाग ने राहत वाली खबर दी है. दोनों ही राज्यों में कुछ स्थानों पर 31 मई और 1 जून को बारिश के आसार हैं जबकि 2 जून को हल्के बादल घिरे रहेंगे.  

समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक IMD के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार ने जानकारी दी की, "अभी अच्छी खबर ये है कि अरब सागर से हवाएं आ रही हैं. उसके कारण तापमान में गिरावट आएगी. आज के लिए पश्चिमी राजस्थान, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, मध्य-प्रदेश के लिए रेड अलर्ट है. इसके बाद तापमान में गिरावट आएगी. कल के लिए ऑरेंज अलर्ट है और उसके बाद येलो अलर्ट जारी करेंगे.''

नरेश कुमार ने बताया कि हम उम्मीद कर रहे हैं कि ''कल के बाद हीटवेव की गंभीरता कम हो जाएगी. एक पश्चिमी विक्षोभ भी आ रहा है जिसके पंजाब हरियाणा के इलाके में हल्की बारिश भी हो सकती है. हमारा अनुमान है कि आज जो कुछ हिस्सों में तापमान 49 था वे 2-4 डिग्री कम होकर 45 तक पहुंच सकता है."

बड़े शहरों का तापमान
पंजाब और हरियाणा के बड़े शहरों को लेकर मौसम के पूर्वानुमान में बताया गया है कि चंडीगढ़, अमृतसर, पटियाला, लुधियाना, अंबाल और हिसार में अधिकतम तापमान आज 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहेगा. जबकि करनाल में तापमान अपेक्षाकृत ठीक रहेगा. यहां अधिकतम तापमान 33.5 डिग्री सेल्सियस रहने के आसार हैं. हालांकि सभी जगह आसमान साफ रहेगा. चंडीगढ़ और अमृतसर में अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस, पटियाला में 41 डिग्री, लुधियाना में 41.2 डिग्री, अंबाला में 43 डिग्री और हिसार में 43.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा.

इन शहरों में होगी बारिश
करनाल में 31 मई से लेकर 2 जून तक आसमान में बादल घिरे रहेंगे. 31 मई और 2 जून को बारिश के आसार हैं. हिसार की बात करें तो यहां 2 जून को गरज के साथ बारिश हो सकती है. अंबाला में भी 31 मई और 1 जून को बादल घिरे रहेंगे और दोनों ही दिन बारिश के आसार हैं. पंजाब के लुधियाना और पटियाला में 31 मई और 1 जून को बारिश होगी. अमृतसर में इस दौरान हल्के बादल घिरे रहेंगे, जबकि चंडीगढ़ में 31 मई को बारिश होगी और 1 जून को बादल घिरे रहेंगे बाकी दिन आसमान साफ रहेगा.

ये भी पढ़ें- Lok Sabha Election 2024: 'लोकसभा चुनाव में BJP को...', अनिल विज का बड़ा दावा, भूपेंद्र सिंह हुड्डा को लेकर भी बोले

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
भूपेश बघेल के चंडीगढ़ दौरे से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के फोटो से हलचल, दिया बड़ा सियासी संकेत
भूपेश बघेल के चंडीगढ़ दौरे से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के फोटो से हलचल, दिया बड़ा सियासी संकेत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
S Jaishankar In Bahrain: जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
जिस खाड़ी देश पर ईरान ने बरसाईं मिसाइलें, वहां पहुंचा भारत, एस जयशंकर ने पीएम मोदी का दिया मैसेज
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
'चंपत राय की छवि अब भी बेदाग', राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक के बाद बोले कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
सऊदी अरब तेल पर कितना दे रहा डिस्काउंट, भारत की हो जाएगी बल्ले-बल्ले, डीजल-पेट्रोल के दाम घटेंगे?
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
IND VS ENG: नेट्स में वैभव सूर्यवंशी के साथ बड़ा 'हादसा', रुक गई पूरी टीम की प्रैक्टिस, जानिए क्या हुआ
Welcome To The Jungle BO Day 11: दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
दूसरे मंडे पटरी से उतरी 'वेलकम टू द जंगल', जानें-11 दिनों में फिल्म ने कितना वसूला बजट
जॉर्जिया मेलोनी संग ट्रंप ने पोस्ट की तस्वीर तो भड़क गया इटली, कहा- 'लोग आते हैं और...'
जॉर्जिया मेलोनी संग ट्रंप ने पोस्ट की तस्वीर तो भड़क गया इटली, कहा- 'लोग आते हैं और...'
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स- वीडियो वायरल
बेटी ने माता-पिता से छिपाया सच, जब फ्लाइट में सामने आई एयर होस्टेस बिटिया तो भावुक हुए पैरेंट्स
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
एआई पार्टनर कहीं दिल न तोड़ दे! चीन को सता रहा है डर, सरकार करने जा रही यह काम
Embed widget