एक्सप्लोरर

Sonali Phogat Death: बीजेपी नेता सोनाली फोगाट के अकस्मिक निधन पर सीएम खट्टर ने जताया दु:ख, गोवा में हुआ हार्ट अटैक से निधन

Sonali Phogat Dies: बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का गोवा में निधन हो गया. सीएम मनोहर लाल खट्टर समेत अन्य नेताओं ने सोनाली फोगाट के अकस्मिक निधन पर दु:ख जताया है.

Sonali Phogat dies: टिकटॉक स्टार और बीजेपी (BJP) नेता सोनाली फोगाट का गोवा (Goa) में हार्ट अटैक से निधन हो गया. उनके भाई वतन ढाका ने इस आशय की पुष्टि की. सोनाली फोगाट के आकस्मिक निधन पर हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर (Manohar Lal Khattar) ने दु:ख व्यक्त किया है. खट्टर ने ट्वीट कर कहा, "भाजपा नेत्री श्रीमती सोनाली फोगाट के आकस्मिक निधन का बेहद दु:खद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिजनों को यह असीम दु:ख सहन करने की क्षमता प्रदान करें."

ओपी धनकड़ ने जताया दु:ख
वहीं बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनकड़ ने भी सोनाली फोगाट के आकस्मिक निधन पर दु:ख जाताया है. धनकड़ ने लिखा "कलाकार व भाजपा कार्यकर्ता आदमपुर क्षेत्र से 2019 की उम्मीदवार रही श्रीमती सोनाली फोगाट के निधन का दु:खद समाचार मिलने से हतप्रभ हूं. आगे उन्होंने ने लिखा गोवा भाजपा अध्यक्ष से बात कर परिजनों के सहयोग का आग्रह किया है."

 कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ लड़ी थी चुनाव
वहीं सोनाली के निधन की सूचना मिलते ही परिवार गोवा के लिए रवाना हो गया. बता दें भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें हरियाणा स्थित हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से उम्मीदवार बनाया था हालांकि वह ये चुनाव हार गईं थी. सोनाली के सामने साल 2019 के चुनाव में कांग्रेस नेता रहे कुलदीप बिश्नोई प्रत्याशी थे.

बिग बॉस में लिया था हिस्सा
बीजेपी की हरियाणा इकाई ने उन्हें महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया था. सोनाली के पति संजय फोगाट का भी साल 2016 में रहस्यमयी परिस्थितियों में निधन हो गया था. सोनाली ने छोटे पर्दे के कई धारावाहिकों में काम किया है. सोनाली फोगाट ने सोमवार रात ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था. बता दें टिकटॉक समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फेमस रहीं सोनाली ने रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें संस्करण में हिस्सा लिया था.

ये भी पढ़ें- 
Chandigarh News: कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने साधा सरकार पर निशाना, कहा- शिक्षकों के पदों को किया जा रहा समाप्त

Punjab: पूर्व मंत्री भारत भूषण आशु को विजिलेंस ब्यूरो ने किया गिरफ्तार, कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
भूपेश बघेल का हमला, 'AAP-BJP एक ही थैली के चट्टे-बट्टे'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, 'जब विपक्ष में था तो...'
Punjab News: 'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
'मुख्यमंत्री सेहत योजना' बनी नवजात के लिए जीवनरक्षक, इतने वजन की बच्ची को मिला 3 लाख रूपए का कैशलेस इलाज
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'

वीडियोज

जंतर मंतर की पुलिस फाइल्स!
Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
अपने गांव पहुंचकर सोनम वांगुचक ने जारी किया पहला वीडियो, सरकार से की अपील
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
'हम नजर रख रहे..., यूएस की 100% टैरिफ की धमकी पर भारत का आया रिएक्शन
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Embed widget