एक्सप्लोरर

Sonali Phogat Death: सोनाली फोगाट ने एंकरिंग से की थी करियर की शुरुआत, विधानसभा चुनाव में कुलदीप बिश्नोई को दी थी चुनौती

Sonali Phogat Dies: बीजेपी नेता सोनाली फोगाट का गोवा में निधन हो गया. सोनाली फोगाट सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काफी एक्टिव और मशहूर थीं.

Sonali Phogat News: हरियाणा की बीजेपी (BJP) नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) का आज गोवा (Goa) में निधन हो गया है. मिली जानकारी के अनुसार सोनाली का निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ है. सोनाली, हिसार (Hisar) जिले की आदमपुर सीट से बीजेपी के टिकट पर 2019 का विधानसभा चुनाव लड़ीं लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. उनके निधन की पुष्टि उनके भाई  वतन ढाका ने की. निधन की सूचना मिलते ही परिवार गोवा के लिए रवाना हो गया.

सोनाली का जन्म 21 सितंबर 1979 में हुआ था. फतेहाबाद में जन्मीं सोनाली ने ग्रेजुएशन तक की पढ़ाई की और उनकी एक बेटी भी है. साल 2006 में हिसार के दूरदर्शन में एंकरिंग से उन्होंने अपने करियर की शुरुआत की थी. सोनाली हरियाणा बीजेपी महिला मोर्चा की नेता और टिक-टॉक स्टार थी. 

कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ लड़ी थी चुनाव  
सोनाली फोगाट हरियाणा की सबसे ज्यादा सर्च होने वाली नेता थीं. सोनाली ने छोटे पर्दे पर कई धारावाहिकों में भी काम किया है. साल 2019 में उन्होंने हरियाणा के दिग्गज नेता कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ चुनाव लड़ा था और वह करीब 30 हजार वोट से हारीं गईं.

सोनाली ने छोटे पर्दे के कई धारावाहिकों में काम किया है. सोनाली फोगाट ने सोमवार रात ही इंस्टाग्राम और फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट किया था. बता दें टिकटॉक समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फेमस रहीं सोनाली ने रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें सीजन में हिस्सा लिया था.

दो साल पहले भी आई थीं चर्चा में
दो साल पहले जून में सोनाली फोगाट उस वक्त चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने एक मंडी कर्मी को पीट दिया था. इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सामने आया था. वीडियो में वह हिसार मार्केट कमेटी के सचिव सुल्तान सिंह की जमकर पिटाई करती नजर आ रहीं थीं.  

ये भी पढ़ें-
Punjab News: पहले हनीट्रैप में फंसाया, फिर मिलने के लिए बुलाया, इंजीनियरिंग के छात्र को कर लिया किडनैप

Punjab Sarkari Naukri: PSPCL के असिस्टेंट लाइनमैन पदों पर आवेदन के बचे हैं इतने दिन, जल्द करें अप्लाई, हाथ से छूट न जाए मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
कर्ज के बोझ तले दबी पंजाब सरकार, DA की अदायगी बनी चुनौती, कांग्रेस ने घेरा
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
लुधियाना: कांग्रेस के कार्यक्रम में बवाल, चन्नी समर्थकों ने लगाए 'बघेल Go Back' के नारे
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
भगवंत मान कैबिनेट की बड़ी सौगात, शिक्षा से रोजगार तक कई फैसलों को मंजूरी
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज
'अगर चुनाव में उतरा तो भगवंत मान के खिलाफ ही लड़ूंगा', राजा वडिंग ने दे दिया चैलेंज

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
आसमान से गिरी बिजली, 24 साल के खिलाड़ी की मौत; वीडियो वायरल 
Friday OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
OTT Releases: फ्राइडे को ओटीटी पर साउथ की 7 फिल्मों का धमाका, लिस्ट में 'लेनिन' समेत और कौन
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
मत देखिए US का सपना! ट्रंप ने तोड़ा भारतीयों का दिल! 62 फीसदी गिरावट कम Visa दिए
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
अयोध्या सीट पर 1967 से 2022 तक किस पार्टी का रहा दबदबा, पढ़िए इतिहास
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
कुर्सी पर तौलिया से कैसे बढ़ती है शान, क्या कहीं और ऐसा होता है?
Embed widget