एक्सप्लोरर

Punjab Floods Alert: पंजाब में तबाही मचाती बारिश और बाढ़, गांव डूबे, फसलें बर्बाद, हजारों लोग प्रभावित

Punjab Floods Devastation: पंजाब में मूसलाधार बारिश और नदियों के उफान से बाढ़ ने तबाही मचाई. 90 हजार एकड़ फसलें जलमग्न हो गई हैं. मौसम विभाग ने अगले 48 घंटे में और बारिश की चेतावनी दी है.

उत्तर भारत में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश और नदियों के उफान ने पंजाब को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है. राज्य के कई जिलों में हालात बेहद खराब हैं. कहीं गांव पूरी तरह डूब गए हैं तो कहीं हजारों एकड़ फसलें पानी में समा गई हैं. अब तक लाखों लोग प्रभावित हो चुके हैं और सरकार ने सेना व एनडीआरएफ की मदद से राहत कार्य तेज कर दिए हैं लेकिन मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश की चेतावनी दी है, जिससे स्थिति और बिगड़ सकती है.

मुख्यमंत्री ने हालात का लिया जायजा

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बाढ़ प्रभावित इलाकों का जायजा लिया. अधिकारियों को राहत कार्य और तेज करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि सबसे बड़ी प्राथमिकता लोगों की जान बचाना और उन्हें सुरक्षित जगह पहुंचाना है. इसके लिए राज्य सरकार ने राहत शिविर स्थापित करने का आदेश दिया है.

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार से मदद मांगी गई है ताकि प्रभावित लोगों को तुरंत सहायता मिल सके. अब तक राज्य में कम से कम 7 लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों लोगों को सुरक्षित निकाला गया है.

इन जिलों में डूब गईं सड़कें, पुल और गांव

बाढ़ ने पंजाब के उत्तरी और दक्षिणी हिस्सों को सबसे ज्यादा प्रभावित किया है. पठानकोट, कपूरथला और होशियारपुर में भारी बारिश से नदियां उफान पर हैं और कई गांवों में पानी घुस गया है. यहां राहत शिविर लगाए गए हैं.

गुरदासपुर जिले में एक स्कूल पूरा पानी में डूब गया. जहां से बीएसएफ ने 60 लोगों को बचाया. तरन तारन के निचले इलाकों में पानी भर जाने से सड़कें और पुल बंद हो गए हैं. वहीं फाजिल्का जिले में 6 राहत शिविर बनाए गए हैं और गांवों से लगातार लोगों को निकाला जा रहा है.

फिरोजपुर में सतलुज और ब्यास नदियों के उफान से कई इलाके डूब गए और फसलों का भारी नुकसान हुआ. अधिकारियों के मुताबिक राज्य में अब तक करीब 90,884 एकड़ कृषि भूमि बाढ़ की चपेट में आ चुकी है, जिसमें धान, गेहूं और गन्ने की फसलें सबसे ज्यादा प्रभावित हुई हैं.

बारिश और बाढ़ ने केवल खेत ही नहीं डुबोए, बल्कि कई अहम ढांचे और संपत्तियां भी जलमग्न हो गई हैं. फाजिल्का का मौजम गांव समेत कई इलाकों में पानी भर गया है. हजारों घर जलमग्न हो गए हैं. लोग छतों पर शरण लेने को मजबूर हैं.

सेना और वायुसेना उतरी मैदान में

राहत कार्यों में सेना, एनडीआरएफ और स्थानीय प्रशासन पूरी ताकत से जुटे हुए हैं. अब तक 1.5 लाख से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है.

भारतीय वायुसेना ने भी मोर्चा संभाल लिया है. मी-17 और चिनूक हेलीकॉप्टरों की मदद से जम्मू-कश्मीर और पंजाब के बाढ़ग्रस्त इलाकों में भोजन, दवाएं और जरूरी सामान पहुंचाया जा रहा है.

फाजिल्का और फिरोजपुर में 6-6 राहत शिविर बनाए गए हैं, जबकि होशियारपुर में 5 शिविर चल रहे हैं. हालांकि कई जगह लगातार बारिश और सड़कों के टूटने से राहत सामग्री पहुंचाना मुश्किल हो रहा है.

बांधों से छोड़ा गया पानी बढ़ा रहा मुश्किलें

स्थिति को और खराब करने में बांधों से छोड़ा गया पानी भी बड़ा कारण बना है. भाखड़ा बांध से 45,000 क्यूसेक और पोंग बांध से 71,794 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, जिससे सतलुज, रावी और ब्यास नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं.

किसानों की हालत बदतर

सबसे बड़ा नुकसान किसानों को हो रहा है. धान, गन्ना और गेहूं जैसी फसलें पूरी तरह पानी में डूब गई हैं. किसानों का कहना है कि उन्हें करोड़ों का नुकसान हुआ है. अब उन्होंने सरकार से तुरंत मुआवजे की मांग की है. किसान संगठनों ने कहा है कि अगर जल्दी मदद नहीं मिली तो आने वाले समय में खाद्य संकट भी खड़ा हो सकता है.

आगे और बिगड़ सकते हैं हालात

मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों में और बारिश की भविष्यवाणी की है. अगर ऐसा हुआ तो पहले से भरी नदियों में और उफान आ सकता है. इससे बाढ़ की मार और बढ़ सकती है. राज्य सरकार ने 10 जिलों में हाई अलर्ट घोषित कर दिया है और लोगों से अपील की है कि वे नदियों के पास न जाएं.

About the author पंकज यादव

मेरा नाम पंकज यादव है. मैं उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का रहने वाला हूं. मैंने लखनऊ यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन और बीबीएयू यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. मुझे पत्रकारिता में लगभग 8 साल का अनुभव है. मैंने इस दौरान अलग-अलग मीडिया संस्थानों लाइव टुडे न्यूज चैनल, इनशॉर्ट्स न्यूज ऐप और दैनिक भास्कर डिजिटल के लिए काम किया है. मुझे पॉलिटिकल, खेल और फीचर से जुड़े लेख लिखना पसंद है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब दौरे पर PM मोदी, जालंधर से वाराणसी के लिए 'संत रविदास एक्सप्रेस' को दिखाएंगे हरी झंडी
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चरणजीत सिंह चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
पंजाब कांग्रेस में 'ऑल इज वेल', दिल्ली में बैठक के बाद चन्नी बोले- कभी पार्टी के खिलाफ नहीं रहे
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल
सुखबीर सिंह बादल होंगे गिरफ्तार? 11 साल पुराने मामले में SIT की नोटिस के बीच उठ रहे सवाल

वीडियोज

Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी
गुटखाबाज बीवी की डिमांड डायरी!
Shehnaaz Gill बोलीं- अभी सक्सेस नहीं मिली, मेरा सपना है लोग टिकट खरीदकर मेरी फिल्में देखने आएं
Bollywood News: '3 Idiots' की कहानी पर आमिर का नया खुलासा, सोनम वांगचुक कनेक्शन पर छिड़ी नई बहस (17-07-2026)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान महिला ने फेंकी स्याही तो आया अभिजीत दीपके का बयान, 'नील रंग मेरा...'
Sonam Wangchuk News Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
Live: सोनम वांगचुक की पत्नी गीतांजिल ने मेडिकल रिपोर्ट पर उठाए सवाल, कहा- 'उन्हें डिस्चार्ज दे दो'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
सोनम वांगचुक को अस्पताल ले गई पुलिस तो आया कपिल सिब्बल का रिएक्शन, बोले - मोदी जी ने...'
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
21 साल की उम्र में तिहरा शतक, एक ओवर में 6 छक्के… सर गैरी सोबर्स के वो रिकॉर्ड जिन्होंने रचा इतिहास
Deool Band 2 Lifetime Collection: 10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
10 करोड़ के बजट में बनी 'देऊल बंद 2' हुई सुपरहिट, 641.6% रहा प्रॉफिट, जानें- लाइफटाइम कलेक्शन
Video: पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
पापा के 50वें जन्मदिन पर बेटी ने गिफ्ट की नई बाइक, सरप्राइज देखकर रो पड़े पिता- वीडियो वायरल
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
'अस्पताल से भी जंग जारी...', सोनम वांगचुक के अनशन पर CJP ने दिया बड़ा अपडेट
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
श्रीहरिकोटा से Vikram-1 की सफल लॉन्चिंग पर PM मोदी ने किया फोन, वैज्ञानिकों को दी बधाई, जानें और क्या कहा?
Embed widget