एक्सप्लोरर

Punjab Election 2022: सुखबीर सिंह ने अरविंद केजरीवाल पर बोला हमला, कहा- पहले वादे दिल्ली में पूरे करें

Punjab Election 2022: अकाली दल के मुखिया ने अरविंदर केजरीवाल को निशाने पर लिया है. सुखबीर सिंह बादल ने कहा कि उनकी टक्कर कांग्रेस के साथ है.

Punjab Election 2022: शिरोमणि अकाली दल के मुखिया सुखबीर सिंह बादल दिल्ली के सीएम अरविंदर केजरीवाल पर जमकर बरसे हैं. सुखबीर सिंह बादल ने अरविंद केजरीवाल पर हमला बोलते हुए कहा कि वह पंजाब में किए जा रहे वादों को पहले दिल्ली में पूरा करके दिखाएं. इसके साथ ही सुखबीर सिंह बादल ने दावा किया कि चुनाव के बाद पंजाब से आम आदमी पार्टी का सफाया हो जाएगा.

सुखबीर सिंह बादल ने कहा,  ''एक बैनर में लिखा था कि एक मौका केजरीवाल को. दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल का एकमात्र सपना पंजाब का मुख्यमंत्री बनना है. लेकिन केजरीवाल हमेशा अपने किए हुए वादों से पीछे ही हटते रहे हैं.''

बादल ने राज्य की महिलाओं को एक हजार रुपए प्रति माह दिए जाने के केजरीवाल के वादे पर सवाल करते हुए कहा कि क्या उन्होंने राष्ट्रीय राजधानी में किसी महिला को 100 रुपए भी दिए हैं? उन्होंने कहा, ''सबसे पहले, उन्हें दिल्ली में 300 इकाई बिजली नि:शुल्क मुहैया करानी चाहिए, जहां वह केवल 200 इकाई बिजली मुफ्त देते हैं.''

कांग्रेस को बताया मुख्य विरोधी

केजरीवाल ने वादा किया है कि यदि वह पंजाब में सत्ता में आते हैं, तो वह 300 इकाई बिजली नि:शुल्क देंगे. अकाली दल प्रमुख ने दावा किया कि दिल्ली में अध्यापक संविदा पर काम कर रहे हैं और उन्होंने केजरीवाल से ऐसा एक व्यक्ति दिखाने को कहा, ''जिसे पिछले 10 साल में नियमित किया गया हो. केजरीवाल ने शनिवार को मोहाली में अस्थायी शिक्षकों से उनकी नौकरियों को नियमित करने का वादा किया था.''

बादल ने कहा कि वह चुनाव में कांग्रेस को अपनी पार्टी की मुख्य प्रतिद्वंद्वी के तौर पर देखते हैं. लेकिन कुछ सीटों पर शिअद और आप के बीच सीधा मुकाबला होगा. उन्होंने दावा किया कि चुनावों में कांग्रेस और आप का सफाया हो जाएगा.

बता दें कि अकाली दल बीएसपी के साथ मिलकर विधानसभा चुनाव लड़ रहा है. अकाली दल ने अब तक विधानसभा चुनाव के लिए 88 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है.

Punjab News: परनीत कौर ने Amarinder Singh के समर्थन में उठाया यह कदम, कांग्रेस से विदाई तय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
पंजाब यूनिवर्सिटी में पेपर की तैयारी में जुटे चरणजीत सिंह चन्नी, CWC मीटिंग में नहीं होंगे शामिल
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
सत्येंद्र जैन की गिरफ्तारी का पंजाब कनेक्शन? सीएम भगवंत मान के बयान से मिले संकेत
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब: कुछ स्कूलों में नहीं फहराया गया तिरंगा, NHRC ने मांगी रिपोर्ट
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, 'हरियाणा का चुनाव भी...'

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
ट्रंप ने किया ईरान पर बड़ी आर्थिक पाबंदी का ऐलान, मददगारों को अल्टीमेटम
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
देशद्रोही कहे जाने पर अभिजीत दीपके का पलटवार, 'गांधी जी का परिवार हमारे साथ...'
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
वर्ल्ड चैंपियनशिप में पीवी सिंधू की धमाकेदार जीत, 34 मिनट में विरोधी हुआ पस्त
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! एक्टिंग के अलावा इन कामों से करोड़ों छापते हैं मेगास्टार चिरंजीवी
1650 करोड़ का साम्राज्य और राजाओं जैसी जिंदगी! इन कामों से करोड़ों छापते हैं चिरंजीवी
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
सर्जियो गोर ने J&K पर बोला सच तो भड़का पाक, क्या कहते हैं एक्सपर्ट्स?
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
बंदर ने छीने महिला के 42 हजार रुपये, छुड़ाने में छूटे पुलिस के पसीने- वीडियो वायरल
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
क्या फोन के फिंगरप्रिंट लॉक से खुल जाएगा लैपटॉप? जानें पूरा सच
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
UPSC CSE मेन्स 2026:परीक्षा केंद्र के लिए गाइडलाइन जारी, जानें क्या ले जाएं?
Embed widget