एक्सप्लोरर

Punjab News:पाक बॉर्डर के पास पंजाब में बढ़ी ड्रग्स की तस्करी, ड्रोन वाली साजिश पर सुरक्षा एजेंसियों की नजर

Punjab News: पाकिस्तान से लगी सीमा के 553 किलोमीटर हिस्से की रक्षा में तैनात बीएसएफ ने इस साल अब तक 10 ड्रोन मार गिराए हैं, ड्रोन के जरिए लगातार ड्रग्स और हथियारों की तस्करी की जा रही है.

Punjab News: पंजाब में भारत-पाकिस्तान सीमा (India-Pakistan Border) के निकट कई जगहों पर इस साल ड्रोन के जरिए 150 से अधिक बार मादक पदार्थ, हथियार और गोला-बारूद भेजे जाने से सुरक्षा एजेंसियों के सामने चुनौती खड़ी हो गई है. अधिकारियों ने कहा कि पंजाब में मादक पदार्थों, हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी के लिए ड्रोन के इस्तेमाल का पहला मामला 2019 में सामने आया था. उन्होंने बताया कि पाकिस्तान (Pakistan) से लगी सीमा के 553 किलोमीटर हिस्से की रक्षा में तैनात सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने इस साल 10 ड्रोन (Drone) को मार गिराया, जिनमें से तीन को पिछले सप्ताह गिराया गया. उन्होंने बताया कि इसके अलावा कई ड्रोन की घुसपैठ को नाकाम किया गया है.

अब तक 150 से अधिक ड्रोन गतिविधियों का चला पता

अधिकारियों ने कहा, “अब तक 150 से अधिक ड्रोन गतिविधियों के बारे में पता चला है.” उन्होंने कहा कि 14 अक्टूबर को अमृतसर में शाहपुर सीमा चौकी के निकट एक ड्रोन को मार गिराया गया तथा अमृतसर सेक्टर में 16 और 17 अक्टूबर को दो ड्रोन गिरा दिए गए. अधिकारियों ने कहा कि पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई द्वारा समर्थित तस्कर चीनी ड्रोन का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनकी आवाज बहुत धीमी होती है और काफी ऊंची उड़ान भर सकते हैं. उन्होंने कहा कि 14 अक्टूबर को जिस ड्रोन को मार गिराया गया, वह क्वॉडकॉप्टर (डीजेआई मैट्रिस) था.

ड्रोन के जरिए हो रही ड्रग्स और हथियारों की तस्करी

उन्होंने कहा कि अधिकतर ड्रोन गतिविधियां अमृतसर और तरनतारन जिलों में अंतरराष्ट्रीय सीमा से लगे क्षेत्रों में केंद्रित हैं. हालांकि, फिरोजपुर और गुरदासपुर इलाकों में भी ड्रोन गतिविधियां देखी गई हैं. बल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बीएसएफ ने इस साल पंजाब पुलिस के साथ समन्वय कर तरनतारन इलाके में सीमा पार से मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी में शामिल एक गिरोह का भंडाफोड़ किया. पिछले महीने, बीएसएफ ने अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास पाकिस्तान से तस्करी कर लाए गए मादक पदार्थ और हथियार लेने आने वाले भारतीय तस्करों को गोली मारने का फैसला किया था. बीएसएफ अधिकारी ने कहा, “अगर कोई तस्कर खेप लेने या हमला करने आता है, तो कानून हमें तस्कर पर गोली चलाने की इजाजत देता है.”

ड्रोन मारने वाले कर्मियों को सम्मानित करेगी बीएसएफ

बल ने भारतीय क्षेत्र में घुसने वाले ड्रोन को मार गिराने वाले अपने कर्मियों को पुरस्कृत करने का भी फैसला किया है. इस साल अप्रैल में बीएसएफ ने पाकिस्तान से मादक पदार्थों, हथियारों और गोला-बारूद की तस्करी के लिए ड्रोन का उपयोग करने वाले व्यक्तियों की सूचना देने वाले व्यक्ति को एक लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी.

यह भी पढ़ें:

Punjab News: जी-20 सम्मेलन पर बोले सीएम भगवंत मान- अंतरराष्ट्रीय मंच पर पंजाब को मिलेगा सुनहरा मौका

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
लुधियाना में युवक की गोली मारकर हत्या, मशहूर कारोबारी का है बेटा
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड में एक्शन, सब डिवीजन DSP और ड्रग इंस्पेक्टर सस्पेंड
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
परविंदर सिंह झोटा हत्या की CBI जांच शुरू, FIR दर्ज, फाइलें की टेकओवर
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा
पंजाब में 22.5% वोटर्स बिगाड़ेंगे सबका खेल! ओपिनियन पोल में बड़ा दावा

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
तिब्बत में भूकंप के जोरदार झटके, रिक्टर स्केल पर 7.0 रही तीव्रता
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
विदेश मंत्री एस. जयशंकर बोले- पाकिस्तान के साथ चाहते हैं बेहतर रिश्ता, लेकिन…
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
‘शांति के लिए फौरन कदम’ PM मोदी-नेतन्याहू की फोन पर बात, पश्चिम एशिया के हालात पर चर्चा
Embed widget