एक्सप्लोरर

Punjab Crime: पंजाब में अपराधियों के हौसले बुलंद? मोहाली में महंत की धारदार हथियार से हत्या, इस गिरोह पर है शक

Mohali Crime: महंत शीतल दास मूलरूप से पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के एक गांव के रहने वाले थे. महंत लगभग 42 साल से गांव बुढ़नपुर महंत सावन दास की समाधि के पास एक झोपड़ी में रहते थे.

Mahant Murder in Mohali: पंजाब (Punjab) में हत्या का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा है. हाल ही में शिवसेना टकसाली (Shiv Sena Taksali) के नेता सुधीर सूरी (Sudhir Suri) की हत्या हुई थी. इसके बाद गुरुवार की सुबह डेरा सच्चा सौदा (Dear Sacha Sauda) प्रेमी प्रदीप सिंह (Pradeep Singh) की गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस बीच प्रदेश में एक हत्या से सनसनी फैल गई है. पंजाब के मोहाली (Mohali) जिले के गांव बुढ़नपुर में कुटिया में रहने वाले 70 साल के महंत शीतल दास की अज्ञात लोगों ने हत्या कर दी.

महंत शीतल दास की तेज धारदार हथियारों से हमला कर हत्या की गई है. इस बीच गांव की महिलाओं ने गुरुवार सुबह 10 बजे महंत का खून से लथपथ शव देखा. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई. शक जताया जा रहा है कि इलाके में सक्रिय भैंस चोर गिरोह के सदस्यों ने वारदात को अंजाम दिया है. महंत शीतल दास मूलरूप से पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के एक गांव के रहने वाले थे. महंत बीते करीब 42 साल से गांव बुढ़नपुर के सरकारी प्राथमिक विद्यालय के पीछे महंत सावन दास की समाधि के पास एक झोपड़ी में रहते थे.

ये भी पढ़ें- Faridkot Murder: फरीदकोट में डेरा सच्चा सौदा अनुयायी की हत्या, अमरिंदर सिंह बोले- पंजाब अराजकता की ओर बढ़ रहा

भैंस चोरों के गिरोह पर इसलिए है शक
स्थानीय लोगों का कहना है कि महंत शीतल दास के नाम करीब तीन बीघा जमीन थी, लेकिन वह गांव से भीख मांगकर अपना पेट भरते थे. लोगों ने कहा कि बुधवार रात भैंस चोरों का एक गिरोह गांव में घूम रहा था, जब उन्होंने एक किसान की भैंस को खोलना शुरू किया तो शोर सुनकर पास के घर के लोग जाग गए और उन्होंने शोर मचा दिया. घटना के बाद आरोपी आंगन की दीवार फांद कर भाग गए. इसी वजह से ग्रामीणों को शक है कि महंत शीतल दास की हत्या भैंस चोरी करने वाले गिरोह ने की है. वहीं सूचना के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर हत्या की जांच शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच चल रही है. जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
वंदे मातरम: UP से केरल तक बवाल, शाह पर कांग्रेस बोली- भटकाने की कोशिश
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
JPSC परीक्षा: हाई कोर्ट के ऑर्डर पर देवेंद्र महतो बोले- 'अगर सरकार…'
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
'रणबीर कपूर से बेहतर', 'रामायण' में यश के 'रावण' लुक पर फिदा हुए हनी सिंह
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
13 साल ऑस्ट्रेलिया के लिए खेला, पहला इंटरनेशनल शतक पुर्तगाल के लिए ठोका
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
आयशा वहाब की अमेरिका में जीत ने बदला इतिहास, जानें कौन हैं?
Elon Musk Starlink India : एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
एलन मस्क की Starlink ने फिर मांगी भारत में एंट्री, सैटेलाइट नेटवर्क की तैयारी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
Train Cancelled: रेलवे ने आज रद्द की कई ट्रेनें, कुछ रेल आधे रास्ते तक ही चलेंगी
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
छत्तीसगढ़ में भी पेपर लीक के बाद परीक्षा रद्द, जांच के लिए कमेटी तैयार
Embed widget