एक्सप्लोरर

Faridkot Murder: फरीदकोट में डेरा सच्चा सौदा अनुयायी की हत्या, अमरिंदर सिंह बोले- पंजाब अराजकता की ओर बढ़ रहा

Punjab News: फरीदकोट में हुई इस हत्या के बाद घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों में देखा गया कि मोटरसाइकिल सवार पांच हमलावरों में से दो ने प्रदीप सिंह की दुकान में घुसकर उसके ऊपर गोलियां बरसा दीं.

Faridkot Murder News: पंजाब के फरीदकोट में गुरुवार की सुबह कुछ अज्ञात हमलावरों ने साल 2015 की बेअदबी की घटना का आरोपी और डेरा सच्चा सौदा के एक अनुयायी की गोली मारकर हत्या कर दी. इस घटना को लेकर पंजाब की मान सरकार पर कानून व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, वहीं पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) ने भी पंजाब सरकार पर हमला बोला है. फरीदकोट में डेरा सच्चा सौदा के अनुयायी की हत्या को लेकर पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि पंजाब पूरी तरह से अराजकता की ओर बढ़ रहा है.

पंजाब अराजकता की ओर बढ़ रहा है- अमरिंदर सिंह

वहीं पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने ट्वीट कर लिखा, "हर रोज हत्याएं, दिन के उजाले में सरेआम गोलीबारी, पंजाब दुखद रूप से अराजकता की ओर बढ़ रहा है और अनुभवहीन भगवंत मान नीत सरकार इस सब को रोकने के लिए कुछ नहीं कर पाई है. मैं उनसे दृढ़ता से आग्रह करता हूं कि इससे पहले कि हम 80 के दशक के काले युग की ओर बढ़ें, कानून और व्यवस्था पर ध्यान देना शुरू करें."  इसके साथ ही पंजाब कांग्रेस प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने कहा कि राज्य में पूरी तरह से अराजकता फैली है. कांग्रेस नेता ने कहा कि अरविंद केजरीवाल 24 घंटे के भीतर बेअदबी के मामलों में न्याय करना भूल गए, लोगों ने कानून अपने हाथ में लेना शुरू कर दिया है.

पंजाब की शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी- सीएम भगवंत मान

इसके साथ ही पंजाब के सीएम मुख्यंत्री भगवंत मान ने ट्वीट करते हुए लिखा- "पंजाब एक शांतिप्रिय राज्य है जहां लोगों का आपसी भाईचारा बहुत मजबूत है. किसी को भी पंजाब की शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी. राज्य में शांति बनाए रखने के लिए नागरिक और पुलिस अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं." वहीं पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने लोगों से राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने का आग्रह किया और कहा कि घटना की जांच चल रही है. गौरव यादव ने कहा, "स्थिति नियंत्रण में है और मैं लोगों से राज्य में शांति और सद्भाव बनाए रखने का आग्रह करता हूं, पंजाब पुलिस जांच कर रही है." 

Punjab News: सिद्धू मूसेवाला के नए गीत VAAR पर हुए विवाद पर पिता ने दी सफाई, जानें- क्या कहा है?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब में मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी दिल के मरीजों का सहारा, 135 मरीजों का हुआ कैशलेस इलाज
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब सरकार की 'मुख्यमंत्री मांवां धीयां सत्कार योजना', 33 लाख महिलाओं को पहुंचा लाभ
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला
पंजाब में राशन कार्ड धारकों के लिए बड़ी खबर, 5.5 लाख लोगों को होगा फायदा, सरकार ने लिया अहम फैसला

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget