एक्सप्लोरर

Punjab News: पंजाब में भ्रष्टाचार पर बड़ी कार्रवाई, 5 महीनों में 135 सरकारी अधिकारियों समेत 200 से ज्यादा गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के आरोप में आप के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला की बर्खास्तगी और बाद में गिरफ्तारी से मान सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में कड़ा रुख अपनाया है.

Punjab News: पंजाब में भ्रष्टाचार (Corruption)के आरोप में पिछले पांच महीनों के दौरान 135 सरकारी अधिकारियों समेत 200 से अधिक लोगों को गिरफ्तार किया गया है. रविवार को एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई. इस बयान में कहा गया कि सतर्कता ब्यूरो द्वारा रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए गए 135 अधिकारियों में से 25 राजपत्रित अधिकारी हैं.

कांग्रेस के पूर्व मंत्री भी गिरफ्तार 
इसमें कहा गया कि सतर्कता ब्यूरो ने लगभग 80 अन्य व्यक्तियों को भी गिरफ्तार किया है. पंजाब में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार के सत्ता में आने के बाद से केवल पांच महीनों में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री मान की लड़ाई को अभूतपूर्व सफलता मिली है. बयान के अनुसार, गिरफ्तार लोगों में मौजूदा आप सरकार में एक मंत्री और पिछली कांग्रेस सरकार के एक पूर्व मंत्री शामिल हैं. गिरफ्तार लोगों में भारतीय प्रशासनिक सेवा के एक वरिष्ठ अधिकारी और 50 से अधिक पुलिस अधिकारी भी शामिल हैं.

स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला भी गिरफ्तार
दरअसल इन आरोपियों में पंजाब राज्य बिजली निगम लिमिटेड (पीएसपीसीएल) के दो कर्मचारी और लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के तीन कर्मचारी शामिल हैं. वहीं बयान में कहा गया कि भ्रष्टाचार के आरोप में आप के स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला की बर्खास्तगी और बाद में गिरफ्तारी से मान सरकार ने भ्रष्टाचार के मामले में कड़ा रुख अपनाया है. कांग्रेस की पिछली सरकार में मंत्री रहे साधु सिंह धर्मसोत को भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार करके बड़ी कार्रवाई की गई. इसके अलावा कई अधिकारियों पर भी कार्रवाई की गई. 

जुलाई में हुई इतनी गिरफ्तारी
बयान के अनुसार, भ्रष्टाचार रोधी अभियान में तेजी आने के साथ ही जुलाई में ही पांच अलग-अलग मामलों में आठ सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. इसमें कहा गया कि विभिन्न अदालतों द्वारा सात मामलों में दोषसिद्धि की गई जिसमें आठ सरकारी अधिकारी और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-

Punjab News: पंजाब पुलिस के SI दिलबाग सिंह की गाड़ी में बम लगाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, दिल्ली एयरपोर्ट से पकड़े गए

 

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
मुख्यमंत्री ने राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप की तैयारियों का किया निरीक्षण, मान बोले- पंजाब ने कई महान खिलाड़ी पैदा किए
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
नीट-यूजी 2026 परीक्षा पर हरजोत सिंह बैंस ने कहा, 'हमारे विद्यार्थियों ने फिर से लोहा मनवाया'
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद
पंजाब से कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी ने मानसून सत्र से पहले कर दी बड़ी मांग, दिलाई 2024 की याद

वीडियोज

BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए
Sonam Wangchuk: सोनम वांगचुक अस्पताल में भर्ती.. अब अभिजीत दीपके करेंगे अनशन! कर दिया बड़ा ऐलान!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
सिक्किम में भूस्खलन-गैस रिसाव के बाद सुरंग में फंसे 16 मजदूर, राहत और बचाव अभियान जारी
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? न्यूयार्क के मेयर ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
नेतन्याहू होंगे गिरफ्तार? ममदानी के बयान पर आया ट्रंप का रिएक्शन, बोले - 'इजरायल के PM को...'
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
'इसका कोई मतलब नहीं है...', CJP के प्रदर्शन पर हेमा मालिनी का बड़ा बयान, स्टूडेंट्स को दी सलाह
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
CJP के प्रदर्शन और लाठीचार्ज पर रोहिणी आचार्य ने कही दिल जीत लेने वाली बात, 'सरकार को…'
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा; जानें क्या कहा
शमी और सिराज के समर्थन में आया दिग्गज, गौतम गंभीर एंड मैनेजमेंट को जमकर लताड़ा
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
खान सर के 'जीजा' वाले बयान पर होगी कार्रवाई? BJP भड़की, पार्टी MLA ने कहा - 'बिहार में…'
Explained: जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में कूदे सपा नेता! मोहिबुल्लाह से लेकर अखिलेश तक, कैसे बनाया राजनीतिक मुद्दा?
जौहर यूनिवर्सिटी विवाद में खपे सपा नेता! मोहिबुल्ला से लेकर अखिलेश तक, कैसे बना राजनीतिक मुद्दा
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
राहुल गांधी का PM मोदी पर निशाना, 'वाजिब मुद्दे उठाने वाले छात्र घसीटे-पीटे जाते हैं'
Embed widget