एक्सप्लोरर

Punjab News: सुनील जाखड़ पर राजा वडिंग ने लगाया बड़ा आरोप, बोले- वो शामिल होने से पहले BJP के लिए कर रहे थे काम

Punjab Politics: पंजाब कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सुनील जाखड़ बीजेपी में शामिल हो गए हैं, इस पर कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने निशाना साधा है.

Sunil Jakhar News: कांग्रेस की पंजाब इकाई के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग (Amarinder Singh Raja Warring) ने गुरुवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हुए सुनील जाखड़ पर निशाना साधते हुए कहा कि वह भले ही औपचारिक रूप से अब बीजेपी में शामिल हुए हों लेकिन उन्होंने काफी पहले से ही इसके लिए काम करना शुरू कर दिया था और खुले तौर पर घोर हिंदुत्व की राजनीति कर रहे थे. पूर्व मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने जाखड़ को बीजेपी में शामिल होने के लिए बधाई दी और कहा कि उनके जैसे ईमानदार और सच्चे नेता कांग्रेस में (ठीक से) सांस नहीं ले सकते.

अमरिन्दर सिंह ने ‘पंजाब लोक कांग्रेस’ नामक पार्टी बनाई है, जिसने बीजेपी के साथ गठबंधन करके पंजाब विधानसभा चुनाव लड़ा था. जाखड़ ने कांग्रेस से नाता तोड़ने के कुछ दिनों बाद बीजेपी प्रमुख जे पी नड्डा की मौजूदगी में दिल्ली में इस पार्टी का दामन थामा. इस पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए वडिंग ने कहा कि यह घटनाक्रम अपेक्षा के अनुरूप था. उन्होंने जाखड़ पर कांग्रेस को ‘हर तरीके से’ नुकसान पहुंचाने का आरोप भी लगाया.

जाखड़ ने काफी पहले से काम करना शुरू कर दिया था- वडिंग

वडिंग ने ट्वीट किया, यह कोई अप्रत्याशित नहीं था. सुनील जाखड़ भले ही औपचारिक रूप से आज बीजेपी में शामिल हुए हों, लेकिन उन्होंने पार्टी के लिये काफी पहले से काम करना शुरू कर दिया था. खुले तौर पर हिंदुत्व की राजनीति करके वह पार्टी को हर तरीके से नुकसान पहुंचा रहे थे. हिन्दू कार्ड खेलने का यही कारण था और इसका आज खुलासा हो गया.

Delhi Ration Scheme: दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा- राशन लेने के लिए कतार में लगना निजता के अधिकार के खिलाफ नहीं

हालांकि अमरिन्दर सिंह ने अपने ट्वीट में कहा सही पार्टी में सही व्यक्ति. बीजेपी में शामिल होने के लिए सुनील जाखड़ को बधाई. कांग्रेस में रहते हुए अमरिन्दर और जाखड़ के समीकरण अच्छे थे. अमरिन्दर ने एक और ट्वीट करके कहा उनके (जाखड़) जैसा ईमानदार और सच्चा नेता कांग्रेस में सांस नहीं ले सकता. बीजेपी प्रमुख नड्डा ने कहा, बीजेपी पंजाब में सर्वश्रेष्ठ राष्ट्रवादी पार्टी बनकर उभर रही है. इसलिए राष्ट्रवादी विचारधारा वाले सभी नेताओं को सशक्त बीजेपी और सशक्त पंजाब के लिए इस पार्टी से जुड़ना आवश्यक है. तीन बार विधायक और गुरदासपुर से लोकसभा सदस्य रह चुके जाखड़ ने कहा कि बीजेपी ने उनका स्वागत इसलिए किया क्योंकि उन्होंने अपने फायदे के लिए राजनीति नहीं की.

Delhi News: LHMC के रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने वापस ली हड़ताल, क्या है पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा
OTT से 'सतलुज' हटाने पर पंजाब में सियासी तूफान, अकाल तख्त और AAP ने केंद्र को घेरा

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: चढ़ावा चोरी पर विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir Donaction Scam | Champat
Chitra Tripathi: मंदिर में बढ़ते चोरी विवाद पर राजनीतिक विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण | Ram Mandir
Monsoon 2026: बारिश नहीं आफत बरसी! देशभर में बाढ़ का भयानक मंजर! | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Bollywood News: इंटेंस रोमांस से छाया 'तबाही', कियारा-तारा संग यश की केमिस्ट्री ने बढ़ाया सस्पेंस (08.07.26)
DR. Aarambhi: Avantika का दांव पड़ा उल्टा! नशीली खीर खाकर घर वालों के सामने किया नागिन डांस!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
निज्जर हत्याकांड में भारत को घसीटने वाले पूर्व कनाडा PM के दावे की निकली हवा, RCMP ने खोली पोल
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
US-Iran War LIVE: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Live: होर्मुज बंद, इजरायल करे आज रात का इंतजार, आसमान से बरसाएंगे मिलाइल, ईरान की नई धमकी
Embed widget