एक्सप्लोरर

Punjab Politics: राजा वडिंग का इशारों-इशारो में नवजोत सिद्धू पर निशाना, बोले- ‘जो खेल बिगाड़ेंगे उन्हें...'

Amrinder Singh Raja Warring News: पंजाब कांग्रेस में आपसी खींचतान कम होने का नाम नहीं ले रही है. पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने नवजोत सिंह सिद्धू पर इशारों में निशाना साधा है.

Punjab: कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने बुधवार को कहा कि पार्टी के कार्यक्रमों का आयोजन राज्य इकाई के परामर्श के बाद होना चाहिए. दरअसल, कांग्रेस पार्टी के कई नेताओं ने पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू की रैलियां आयोजित करने पर आपत्ति जताई है. राजा वडिंग ने किसी का नाम लिए बिना कहा कि जो लोग खेल बिगाड़ेंगे, उन्हें परिणाम भुगतने होंगे. प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का यह बयान ऐसे समय में आया है जब एक दिन पहले ही पार्टी नेताओं के एक वर्ग ने पार्टी की राज्य इकाई से परामर्श किए बिना सार्वजनिक सभाएं आयोजित करने के लिए सिद्धू के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की हैं.

वहीं जब प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वडिंग से पूछा गया कि क्या उन्हें सिद्धू की रैलियों पर कोई आपत्ति है? तो इस पर उन्होंने कहा कि पार्टी का कार्यक्रम राज्य इकाई के अध्यक्ष के अनुसार होना चाहिए. लेकिन वडिंग का दिल बहुत बड़ा है. मुझे किसी से कोई असुरक्षा की भावना नहीं है. कुछ लोगों की लंबाई तो अच्छी होती है लेकिन दिल छोटा होता है और उन्हें खतरा महसूस होता है.

‘कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाएंगे तो आपत्ति होगी’

वडिंग ने कहा कि अगर कोई पार्टी को मजबूत करने के लिए काम करता है तो उन्हें कोई आपत्ति नहीं है.  लेकिन, अगर मंच पर पार्टी के हितों के खिलाफ काम करने वाले कांग्रेस नेताओं को निशाना बनाएंगे तो आपत्ति तो होगी ही. किसी को भी बिगाड़ने वाला नहीं बनना चाहिए और यदि कोई ऐसा करता है, तो उसे परिणाम भुगतना होगा.

नवजोत सिद्धू ने बिना नाम लिए कसा तंज

पंजाब कांग्रेस में मची खींचतान के बीच कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने अपनी शायरी के माध्यम से तंज कसा है, जिसका वीडियो उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर शेयर किया है. इसमें वो कह रहे हैं, "कौड़ी-कौड़ी में बिके हुए लोग, समझौता कर घुटनों पर टिके हुए लोग, बरगद की बात करते हैं, गमलों में उगे हुए लोग."

यह भी पढ़ें: Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव से पहले AAP को लग सकता है बड़ा झटका, अशोक तंवर की कमल थामने की चर्चाएं तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget