एक्सप्लोरर

Bhagwant Mann Z+ Security: 'पंजाब-दिल्ली में जेड प्लस सुरक्षा की जरूरत नहीं', CM भगवंत मान की सुरक्षा टीम ने केंद्र को लिखी चिट्ठी

सीएम भगवंत मान की सुरक्षा टीम ने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर कहा है कि उन्हें पंजाब और दिल्ली में जेड प्लस सुरक्षा की जरूरत नहीं है. चिट्ठी में इन्होंने इस फैसले के पीछे की वजह भी बताई है.

Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) की सुरक्षा टीम ने गुरुवार को केंद्र सरकार (Central Government) को चिट्ठी लिखकर कहा है कि उन्हें पंजाब और दिल्ली में जेड प्लस सुरक्षा की जरूरत नहीं है. उनके लिए पंजाब पुलिस और सीएम सुरक्षा की स्पेशल टीम ही काफी है. इस फैसले की वजह बताते हुए चिट्ठी में लिखा गया है कि पंजाब और दिल्ली में 2 सुरक्षा चक्र होने की वजह से प्रॉब्लम हो सकती है. उन्होंने लिखा कि 2 कमांड की वजह से सुरक्षा में नुकसान हो सकता है. न्यूज़ एजेंसी आईएएनएस ने इस बात की जानकारी दी.

जेड प्लस सुरक्षा में तैनात होते हैं 55 कमांडो

आपको बता दें कि बीती 25 मई को ही केंद्र सरकार ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को जेड प्लस सुरक्षा मुहैया कराने का आदेश दिया था. केंद्रीय गृह मंत्रालय ने यह फैसला वीवीआईपी सुरक्षा से संबंधित खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट के आधार पर लिया था. जेड प्लस सुरक्षा के तहत सीएम भगवंत मान की सुरक्षा में 55 कमांडो तैनात होने थे. जिसमें 10 से ज्यादा एनएसजी कमांडो शामिल होते.

खुफिया एजेंसियों की रिपोर्ट पर मिली सुरक्षा

पिछले दिनों पंजाब में खालिस्तान समर्थक अमृतपाल और उसके साथियों के खिलाफ शुरू की गई अलगाववादी मुहिम के बाद जो हालात बदले हुए थे, उसको देखकर जेड प्लस सुरक्षा देने का फैसला लिया गया था. केंद्रीय गृह मंत्रालय को खुफिया एजेंसियों ने रिपोर्ट में खालिस्तान समर्थकों के खिलाफ शुरू किए गए ऑपरेशन के चलते सीएम मान को खतरा बताया गया था. वहीं अब सीएम मान की सुरक्षा टीम ने केंद्र सरकार को चिट्ठी लिखकर कहा है कि उन्हें जेड प्लस सुरक्षा की जरूरत नहीं है. सीएम मान के लिए पंजाब पुलिस और सीएम सुरक्षा की स्पेशल टीम ही काफी है.

इन्हें भी मिली थी जेड प्लस सुरक्षा

आपको बता दें कि पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल, पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, पूर्व डिप्टी सीएम सुखबीर सिंह बादल, पूर्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया को भी पहले जेड प्लस सिक्योरिटी दी गई थी.

यह भी पढ़ें: Faridabad Crime News: बारिश से बचने के लिए सैलून के बाहर खड़ी थी नाबालिग, अंदर खींचकर चाकू के बल पर किया दुष्कर्म

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रोटेस्ट, वित्त मंत्री के आवास का किया घेराव
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा

वीडियोज

यादव Vs जाट..2027 में किसका होगा पलड़ा भारी?
Bollywood News: दीपिका vs वांगा में नया ट्विस्ट, ‘प्रलय’ आरोपों के बीच एक Like ने खींचा ध्यान (22.08.26)
YRKKH: Armaan की पसंद की ड्रेस में सजी Abhira,Maira-Vani ने की मां-बाबा की तारीफ!
यश की Toxic को बिना बड़े कट मिला A Certificate, 3 घंटे 14 मिनट के रनटाइम से बढ़ा बज
Pawan Singh पहली पत्नी Neelam को याद कर रो पड़े, बोले- ‘दरवाजा खोला तो दुनिया खत्म थी’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
शशि थरूर का वंदे मातरम् पर बड़ा बयान - 'पार्टी ने जो फैसला लिया है...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
आरक्षण सुधार की मांग को अखिलेश यादव ने बताया साजिश, बोले- 'इसे खत्म करने की...'
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
सुनीता आहूजा से झगड़े के बीच हॉस्पिटल पहुंचे गोविंदा, जानिए क्या हुआ
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
दलीप ट्रॉफी से पहले वैभव सूर्यवंशी को लेकर राहुल द्रविड़ का बड़ा बयान
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
'विजय ने विधानसभा को सिनेमा...', तमिलनाडु CM पर भड़के स्टालिन
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
बागियों को माफ करेंगी ममता? TMC एमपी बोलीं - 'वो गद्दारों को भी...'
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
5 महीने में करीब 3 लाख URL हुए ब्लॉक! सामने आ गई असली वजह
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
ट्रेन में टूथब्रश बेचने वाले का गदर! बोलता है 19 भाषाएं, यात्री हैरान
Embed widget