एक्सप्लोरर

Punjab News: पंजाब में AAP सरकार को हुए 3 साल, CM भगवंत मान बोले- 'युद्ध को...'

Bhagwant Mann News: सीएम भगवंत मान ने 16 मार्च 2022 को पंजाब के नए सीएम के रूप में शपथ ली थी. पंजाब में आप सरकार के तीन साल पूरे हो गए हैं. सीएम मान ने पंजाब की जनता का आभार जताया है.

Punjab News: पंजाब में सीएम भगवंत मान की सरकार ने आज यानी 16 मार्च को अपनी सरकार के तीन साल पूरे कर लिए हैं. तीन साल पूरे होने पर सीएम मान ने कहा कि पंजाब  से नशों की बुरी आदत को ख़त्म करने के लिए चल रहे युद्ध को मुक़ाम तक पहुंचाएंगे. भगवंत मान ने इस अवसर पर स्वर्ण मंदिर पहुंचकर मत्था भी टेका. इस दौरान उनके साथ आप संयोजक अरविंद केजरीवाल भी मौजूद थे.

भगवंत मान ने X पर लिखा, ''16 मार्च 2022 को खटकर कलां में पंजाब को फिर से 'रंगला पंजाब' बनाने का संकल्प लिया था, जिसे पूरा करने के लिए हम नेक नीयत और पूरी ईमानदारी के साथ काम कर रहे हैं. जो काम इन 3 सालों में हुआ है वह पिछले 70 सालों में भी नहीं हुआ."

3 करोड़ लोगों का आभार- सीएम मान

सीएम मान ने आगे लिखा, " पंजाबियों से किए हर एक वादे को बखूबी निभाएंगे. पंजाब में से नशों की बुरी अलामत को ख़त्म करने के लिए चल रहे युद्ध को मुक़ाम तक पहुंचाएंगें. पंजाब के 3 करोड़ लोगों के साथ और विश्वास के लिए धन्यवाद."

एक दिन पहले ही मीडिया को संबोधित करते हुए भगवंत मान ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को लेकर कहा था, "पड़ोसी देश अक्सर पंजाब के साथ पंगे लेता रहता है. जब से हमने 'युद्ध नशे विरुद्ध' शुरू किया है, BSF ने हमें रिपोर्ट दी है कि 70% ड्रोन की आमद सीमा पर घट चुकी है. पंजाब में भाईचारा और शांति हमेशा कायम रहेगी.''

2022 में भारी बहुमत से सत्ता में आई थी आप

पंजाब की 117 सदस्यीय विधानसभा के लिए 20 फरवरी 2022 को चुनाव कराए गए थे. नतीजे 10 मार्च को घोषित हुए थे. चुनाव में आप ने जबर्दस्त प्रदर्शन करते हुए 92 सीटें जीत ली थीं. आप ने 79 प्रतिशत वोट हासिल किए थे. चुनाव में कांग्रेस ने 18 और एसएडी ने तीन सीटें जीती थीं. चुनाव में कांग्रेस सत्ता से बाहर हो गई थी. जबकि भगवंत मान ने नए सीएम के तौर पर शपथ ली थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
कौमी इंसाफ मोर्चा का चंडीगढ़ कूच, प्रदर्शनकारियों ने तोड़े बैरिकेड
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
चंडीगढ़ में सिख कैदियों की रिहाई को लेकर प्रदर्शन, पुलिस पर पथराव
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग

वीडियोज

अंधविश्वास से कब मिलेगी आजादी ?
Bollywood News: विजय के Independence Day मंच पर तृषा की मौजूदगी, एक पल ने खींचा ध्यान (15.08.26)
Jagadhatri: 😯Janvi ने Jagadhatri को किया टीम से बाहर, फिर भी कॉलेज पहुंची Jagadhatri #sbs
Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
पहलगाम के बाद भारत ने कैसे तय किए टारगेट? डोभाल ने बताया ऑपरेशन का प्लान
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
अजय देवगन और शाहरुख खान को FDA का नोटिस, तंबाकू प्रचार पर मांगा जवाब
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
दिग्गज बंगाली फिल्ममेकर राजा सेन हॉस्पिटल में एडमिट, वेंटिलेटर पर चल रहा इलाज
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
बारिश के कारण रद्द हुआ पहला टेस्ट, तो बिगड़ जाएगा WTC फाइनल का पूरा समीकरण!
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
मक्का में बारिश के बाद बढ़ जाते हैं ये कीट, ऐसे करें बचाव
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
बुर्ज खलीफा पर तिरंगा, UAE ने दोस्त भारत को किया सलाम
How To Get Rid Of Ants In Kitchen: चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
चीनी के डिब्बे में घुस जाती हैं चींटियां? इस आसान हैक से भगाएं
Indicator Rules: इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
इंडिकेटर नहीं, हाथ के इशारा से मोड़ते हैं बाइक? ये कितना बड़ा अपराध
Embed widget