एक्सप्लोरर

Punjab: सीएम भगवंत मान ने बीजेपी पर साधा निशाना, कहा- 'केंद्र परिसीमन के बहाने...'

Punjab News: सीएम भगवंत मान ने संसदीय क्षेत्रों के परिसीमन को लेकर केंद्र की मंशा पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने कहा कि उन राज्यों की सीटें कम की जा रही हैं, जहां बीजेपी और उसके सहयोगी कमजोर हैं.

Punjab Latest News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शनिवार (15 मार्च) को केंद्र पर संसदीय क्षेत्रों के चुनावी परिसीमन के जरि जरिए राजनीतिक विरोधियों को खत्म करने की कोशिश करने का आरोप लगाया है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र को कुचलने की इस कोशिश के खिलाफ सभी समान विचारधारा वाली पार्टियां हाथ मिलाएंगी. दरअसल, संसदीय क्षेत्रों की जनसंख्या के आधार पर परिसीमन का विरोध करने को लेकर तमिलनाडु में हुई एक सर्वदलीय बैठक के बाद इस मसले पर विवाद खड़ा हो गया है. 

अब परिसीमन पर एक सवाल के जवाब में पंजाब के सीएम भगवंत मान ने बीजेपी नेतृत्व वाली केंद्र सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं. उन्होंने कहा है कि परिसीमन को लेकर केंद्र की मंशा ठीक नहीं है. उन्होंने आरोप लगाया कि रणनीतिक रूप से उन राज्यों की (संसदीय) सीटें कम की जा रही हैं, जहां बीजेपी और उसके सहयोगी कमजोर हैं. जबकि उन राज्यों की सीटें बढ़ाई जा रही हैं, जहां बीजेपी का विभाजनकारी एजेंडा फल-फूल रहा है. 

 केंद्र के खिलाफ विरोधी पार्टियां मिलाएंगी हाथ 

पंजाब के मुख्यमंत्री ने यहां कहा कि लोकतंत्र को कुचलने के लिए केंद्र सरकार के इस दमन के खिलाफ सभी समान विचारधारा वाली पार्टियां हाथ मिलाएंगी. मान ने कहा कि आप ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन से बात की है. स्टालिन से इस मामले पर बात की. उनके दो मंत्री हमसे मिलने आ रहे हैं. हम यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि वे कितनी सीटें बढ़ाना चाहते हैं और किन क्षेत्रों में. हमने अपने अधिकारियों को इस पर तैनात कर दिया है और हमें पता चल जाएगा कि पंजाब में कितनी सीटें बढ़ेंगी या घटेगी. 

कांग्रेस नेता भी जता चुके हैं चिंता 

पंजाब के सीएम मान से पहले तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने पहले प्रस्ताव दिया था कि 1971 की जनगणना 2026 से शुरू होने वाले 30 वर्षों के लिए संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन का आधार होनी चाहिए. हाल ही में पंजाब कांग्रेस के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने 2026 में होने वाले संसदीय निर्वाचन क्षेत्रों के परिसीमन पर गंभीर चिंता व्यक्त की और राज्य के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं से इसके पक्ष और विपक्ष पर चर्चा करने और जरूरत पड़ने पर संयुक्त रूप से इसका कड़ा विरोध करने का आह्वान किया. 

प्रताप सिंह बाजवा ने कहा था कि चूंकि हम पंजाब से हैं, इसलिए पंजाब के सभी राजनीतिक दलों के नेताओं को एक मंच पर आकर यह सोचना चाहिए कि हम इस बारे में क्या कर सकते हैं?

Amritsar News: अमृतसर के ठाकुरद्वार मंदिर पर हमला, 2 बाइक सवारों ने किया अटैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में फिल्म 'सतलुज' पर BJP नेता आपस में भिड़े? रवनीत बिट्टू को लालपुरा ने दी सलाह- 'हद में रहें'
पंजाब में फिल्म 'सतलुज' पर BJP नेता आपस में भिड़े? रवनीत बिट्टू को लालपुरा ने दी सलाह- 'हद में रहें'
चंडीगढ़ में हिट एंड रन: डिस्को क्लब के बाहर तेज रफ्तार मर्सिडीज ने दो युवकों को रौंदा, चालक फरार
चंडीगढ़ में हिट एंड रन: डिस्को क्लब के बाहर तेज रफ्तार मर्सिडीज ने दो युवकों को रौंदा, चालक फरार
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब कांग्रेस में नहीं थम रहा घमासान, राजा वडिंग की कुर्सी पर संकट? चन्नी गुट ने बढ़ाया दबाव
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट
पंजाब: भूपेश बघेल से चन्नी गुट ने रखी राजा वडिंग को हटाने की मांग, अब आलाकमान के सामने पेश होगी रिपोर्ट

वीडियोज

US Iran War | Crude Oil Price Hike | Israel: अमेरिका-ईरान महायुद्ध से सबसे खुश हैं नेतन्याहू!
US Iran War | Crude Oil Price Hike | Hormuz: ईरान ने बंद किया 'होर्मुज जलडमरूमध्य'!
Breaking News | Datia Bypoll 2026: दतिया की जंग कौन जीतेगा ? Narottam Mishra? | Congress | ABP
Breaking | US Iran War | America Attack Bahrain: खाड़ी में छिड़ गया 'विश्व युद्ध'!
Jaipur Amayra Case: CCTV ने खोला राज! ऐसे कूदी 9 साल की अमायरा! वीडियो रौंगटे खड़े कर देगी! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Lindsey Graham Death: 'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
'अचानक मौत के लिए तैयार रहो', ट्रंप के करीबी के मारे जाने के बाद ईरान की खौफनाक चेतावनी
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
राम मंदिर ट्रस्ट के CEO को कितनी मिलेगी सैलरी और कितने साल तक पद पर रहेंगे आसीन? आ गई पूरी जानकारी
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
'बच्चा-बच्चा कट मरेगा...', पाकिस्तान के खिलाफ PoK में जनसैलाब, मुजफ्फराबाद मार्च लिखेगा आजादी की नई पटकथा
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
सलमान खान का नया काउबॉय लुक हुआ वायरल, पेंडेंट ने खींचा सबका ध्यान, फैंस बोले- टशन में रहते हैं
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर को हटाने को लेकर ये क्या बोल गए संजय मांजरेकर, बताया किसकी वजह से हारा भारत
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
संभल, मथुरा और ज्ञानवापी पर SC ने कहा- मध्यस्थता से करें समाधान, हिंदू-मुस्लिम पक्षकार बोले- सुनवाई जरूरी
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में सुप्रीम कोर्ट ने ट्रस्ट को जारी किया नोटिस, SIT से मांगी रिपोर्ट
Skin Whitening Cream: रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
रातोंरात गोरा बनाने वाली क्रीमों में मिला जरूरत से ज्यादा मरकरी और लेड, इससे कितना नुकसान?
Embed widget