एक्सप्लोरर

पंजाब के CM भगवंत मान ने किया स्कूल ऑफ एमिनेंस का उद्घाटन, 12000 स्कूलों को अपग्रेड करने का किया ऐलान

Punjab School News: आम आदमी पार्टी नेता और सीएम भगवंत मान ने पंजाब के लोगों से वादा किया था कि 31 मार्च 2025 तक प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करा दी जाएंगी.

Punjab School News Today: पंजाब सरकार ने सोमवार (7 अप्रैल) से प्रदेश में 54 दिवसीय शिक्षा क्रांति महोत्सव की शुरुआत कर दी है. इस मुहिम के पहले दिन सीएम भगवंत मान सहित कैबिनेट मंत्रियों और अन्य विशिष्ट व्यक्तियों द्वारा 400 से अधिक सरकारी स्कूलों में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन किया गया. मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी पंजाब के प्रभारी मनीष सिसोदिया ने स्कूल ऑफ एमिनेंस नवांशहर का उद्घाटन किया.
 
सीएम भगवंत मान ने अलग-अलग स्कूलों का उद्घाटन करने के लिए मंत्रियों और विधायकों की अलग-अलग ड्यूटी लगाई थी. सीएम भगवंत मान ने स्कूल के स्टाफ सहित उसमें पढ़ने वाले बच्चों और उनके माता-पिता को बहुत-बहुत शुभकामनाएं दी.

दरअसल, आम आदमी पार्टी नेता और सीएम भगवंत मान ने पंजाब के लोगों से वादा किया था कि 31 मार्च 2025 तक प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में मूलभूत सुविधाएं मुहैया करा दी जाएंगी. आम आदमी पार्टी ने पंजाब के लोगों से दिल्ली की तर्ज पर पंजाब के सरकारी स्कूलों में इन्फ्रास्ट्रक्चर और शिक्षा की गुणवत्ता के स्तर पर व्यापक बदलाव लाने का वादा किया था.
 
आप के उसी वादे को पूरा करने के लिए पंजाब के 12 हजार सरकारी स्कूलों में 2 हजार करोड़ रुपये की लागत से बने नए बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का आज उद्घाटन किया गया.

 किसकी कहां लगी थी ड्यूटी?

पंजाब  के शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने मोहाली में विकास कार्यों का उद्घाटन किया. वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने संगरूर में स्कूलों का उद्घाटन किया. जबकि कैबिनेट मंत्री अमन अरोड़ा ने सुनाम के स्कूलों का उद्घाटन किया. शिक्षा मंत्री हरजोत बैंस ने मीडियाकर्मियों के सवालों का जवाब देते हुए कहा कि निजी स्कूलों को पंजाब में फीस नहीं बढ़ाने देंगे. आप सरकार ने जो सीमा तय की है उसी दायरे में स्कूलों के संचालक फीस तय कर सकते हैं. 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'अगर जिताऊ हों तो...', एक परिवार के 4 लोगों को टिकट वाले बयान पर रंधावा की सफाई
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
'माफ नहीं कर सकता', राहुल-सोनिया गांधी पर बोले तरुण चुघ
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’
CM मान ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां, बोले- बना रहे ‘रंगला पंजाब’

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
यूपी चुनाव 2027: BJP के प्रभारी बने विनोद तावड़े के सामने ये हैं चुनौतियां?
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
डोनाल्ड ट्रंप की घट गई लोकप्रियता? सामने आया बड़ा कारण
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget