एक्सप्लोरर

Punjab Cabinet Expansion: आज होगा भगवंत मान कैबिनेट का विस्तार, ये पांच विधायक आज ले सकते हैं मंत्रीपद की शपथ

PUnjab Cabinet: मान सरकार के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार आज होगा. आज 5 नए मंत्री शाम 5 बजे शपथ लेंगे. सूत्रों के मुताबिक ये 5 विधायक बन सकते हैं.

Punjab Cabinet:  पंजाब में आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) की मान सरकार (Bhagwant Mann) के 100 दिन पूरे हो चुके हैं, ऐसे में आज पंजाब में मान सरकार के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार किया जाएगा. मंत्रिमंडल विस्तार में 5 नए मंत्रियो की एंट्री हो सकती है. पांच और मंत्रियों के शपथ लेने के बाद, मान के मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री समेत 15 हो जाएगी. पंजाब के राज्यपाल बनवारीलाल पुरोहित मंत्रिमंडल में शामिल होने वालों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे. शपथ ग्रहण समारोह पंजाब राजभवन में सोमवार को शाम पांच बजे आयोजित होगा.

कौन कौन बन सकता है मंत्री?
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पहला नाम डॉ. इंदरबीर सिंह का है जो अमृतसर दक्षिण से विधायक हैं. दूसरा नाम अमन अरोड़ा का है जो संगरूर की सुनाम सीट से दूसरी बार विधायक चुनकर आए हैं. तीसरा नाम फौजा सिंह सरारी का है सरारी गुरू हर सहाय से विधायक हैं. चौथा नाम चेतन सिंह जोड़ामाजरा जो कि पटियाला से विधायक हैं. पांचवा नाम अनमोल गगन मान का है जो खरड़ से विधायक हैं. इस विस्तार के बाद मान मंत्रिमंडल में सीएम मान समेत मंत्रियों की कुल संख्या 15 हो जाएगी.

पंजाब में आप के पास कितनी सीटें?
इस साल विधानसभा चुनाव में शानदार जीत के बाद राज्य में आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार बनने के बाद, मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में 10 विधायकों को मंत्री के रूप में शामिल किया गया था. मंत्रिमंडल में मंत्रियों की संख्या मुख्यमंत्री समेत 18 है. वर्तमान में मान के नेतृत्व वाले मंत्रिमंडल में नौ मंत्री हैं. मई में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था. ‘आप’ ने राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान 117 सदस्यीय राज्य विधानसभा में 92 सीट जीतकर सत्ता में वापसी की थी.

य़ह भी पढें

Punjab News: सीएम भगवंत मान ने मक्का किसानों को दी राहत, पंजाब सरकार ने मुआवजे पर किया बड़ा ऐलान

Haryana News: हरियाणा सरकार ने इन सात जिलों के किसानों को दी राहत, 4,000 रुपये प्रति एकड़ की देगी वित्तीय सहायता

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
कौन है जसपाल सिंह? जिसने अकाली चीफ सुखबीर बादल पर किया हमला
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? खुद बोले, 'मेरा मकसद...'
हरभजन सिंह BJP में क्यों हुए शामिल? अब खुद कर दिया खुलासा
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
अंबाला: सिख संगत और पुलिस के बीच बातचीत फेल, हाईवे जाम, दागे गए आंसू गैस के गोले
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स
नांदेड़ के गुरुद्वारा माता साहिब कौर में सुखबीर सिंह बादल पर कृपाण से हमला, हिरासत में एक शख्स

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget