एक्सप्लोरर

Punjab Bypolls 2023 Dates: पंजाब में उपचुनावों का ऐलान, जानें जालंधर सीट पर कब पड़ेंगे वोट

Jalandhar Bypolls 2023 Dates: चुनाव आयोग ने पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा कर दी है. ये सीट कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी के निधन के बाद से खाली पड़ी है.

Punjab News: भारतीय चुनाव आयोग (ECI) ने पंजाब की जालंधर लोकसभा सीट पर उपचुनावों के तारीखों की घोषणा कर दी है. नोटिफिकेशन के अनुसार, 10 मई को जालंधर लोकसभा (Jalandhar) सीट पर मतदान होगा, जबकि 13 मई को नतीजे घोषित किए जाएंगे. भारत जोड़ो यात्रा के दौरान कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी (Santokh Singh Chaudhary) का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था, उसके बाद से ही जालंधर की लोकसभा सीट खाली पड़ी है.

कांग्रेस से संतोख चौधरी की पत्नी मैदान में

जालंधर लोकसभा सीट उपचुनाव के लिए कांग्रेस ने दिवगंत सांसद संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर को टिकट देने का पहले ही ऐलान कर दिया है. संतोख चौधरी एक समृद्ध राजनीतिक विरासत वाले परिवार से संबंध रखते थे. संतोख चौधरी के पिता सात बार विधायक रहने के साथ-साथ पंजाब के कृषि मंत्री भी रहे. वहीं संतोख चौधरी के बड़े भाई जगजीत सिंह चौधरी भी 5 बार विधायक रहे और स्थानीय निकाय मंत्री भी रहे. इसके अलावा संतोख चौधरी के बेटे विक्रमजीत सिंह फिल्लौर विधानसभा सीट से कांग्रेस विधायक हैं. संतोख चौधरी का पंजाब की राजनीति में एक बड़ा कद माना जाता था.

बीजेपी ने अभी नहीं उतारा प्रत्याशी

जालंधर लोकसभा सीट उपचुनाव के लिए अभी बीजेपी की तरफ से कोई प्रत्याशी नहीं उतारा गया है कि सूत्रों की माने तो बीजेपी में कई नामों पर इस सीट के लिए चर्चाएं है, जिनमें पूर्व कैबिनेट मंत्री राज कुमार वेरका, राज्य अनुसूचित जाति आयोग के पूर्व अध्यक्ष राजेश बाघा और पूर्व मुख्य संसदीय सचिव अविनाश चंदर के नाम शामिल है. कहा जा रहा है कि स्थानीय नेतृत्व राजेश बाघा के नाम पर ज्यादा जोर दे रहा है. जालंधर के रहने वाले बाघा ने फगवाड़ा से भी उपचुनाव लड़ा था लेकिन उनकी हार हुई थी. बाघा के बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष अश्विनी शर्मा से अच्छे संबंध माने जाते है.

ये भी पढ़ें:- सरकार को अल्टीमेटम देने वाले श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार का ट्विटर अकाउंट बैन? जानें क्या है सच्चाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
'Its Done Bro', कर्नाटक MLC चुनावों में बड़ी जीत के बाद BJP ने DK शिवकुमार के लिए मजे
UP MLC Election Results 2026 Live: वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
वाराणसी, लखनऊ में अटकी BJP की सांस! सपा कैंडिडेट 4,307 वोटों से आगे, 6 राउंड की गिनती बाकी
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों में कौन, कहां जीता, पढ़ें पूरी लिस्ट
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
ICC ने पाकिस्तानी क्रिकेटर की अक्ल ठिकाने लगा दी, इस घटिया हरकत के लिए मिली सजा
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
'जिस हद तक गिर सकते थे गिर गए', गोरखपुर में संजयन त्रिपाठी का वीडियो शेयर कर बोले अखिलेश
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
MLC चुनाव में कांग्रेस का सूपड़ा साफ, बिहार-महाराष्ट्र ही नहीं कर्नाटक में भी शून्य
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
साधारण आलू से ज्यादा पौष्टिक है ये बैंगनी आलू! 35 टन तक होगी पैदावार
Embed widget