एक्सप्लोरर

Punjab Budget 2023: बजट से पहले विपक्षी पार्टियों ने पंजाब सरकार को घेरा, कहा- 'आंखों में धूल झोंकने वाला होगा बजट'

Punjab Budget: पंजाब सरकार आज अपना दूसरा बजट पेश करने वाली है. बजट से पहले बीजेपी, कांग्रेस और अकाली दल के नेताओं ने भगवंत मान सरकार को घेरते हुए बजट को छलावा करार दिया है.

Punjab Budget 2023: पंजाब की भगवंत मान सरकार आज अपना दूसरा बजट पेश करने वाली है. वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा आज पंजाब का बजट पेश करेंगे. लेकिन इस बजट से पहले विपक्षी पार्टियों ने पंजाब सरकार  पर निशाना साधा है. उनका कहना है पंजाब सरकार पिछले बजट में किए गए वादों को अभी तक पूरा नहीं कर पाई है, और ये नया बजट आंखों में धूल झोंकने वाली ही होगा.  बीजेपी प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने कहा कि आप सरकार का बजट पिछले साल की तरह ही केवल छलावा साबित होगा. 

बीजेपी ने मान सरकार पर साधा निशाना
बीजेपी प्रदेश महासचिव जीवन गुप्ता ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछले बजट में सिर्फ झूठे वादे किए गए थे. लुधियाना के कूम कलां में 950 एकड़ में एक कपड़ा पार्क विकसित करने का वादा किया गया था लेकिन कुछ महीने बाद ही इस परियोजना को रद्द कर दिया गया. वहीं साल 2022 के बजट में राजपुरा में 1,100 एकड़ भूमि पर एकीकृत विनिर्माण क्लस्टर स्थापित करने की घोषणा की गई थी. लेकिन घोषणा के 9 महीने बाद भी परियोजना का अभी तक कोई अता-पता नहीं है. 

अकाली दल की भी आई प्रतिक्रिया
अकाली दल के पूर्व विधायक रंजीत सिंह ढिल्लों ने पंजाब सरकार के आने वाले बजट को लेकर कहा कि लोगों को इस बजट से ज्यादा उम्मीदें नहीं रखनी चाहिए. उन्होंने कहा कि सरकार पंजाब के लोगों की मांगों और आकांक्षाओं को लेकर पूरी तरह असंवेदनशील है. ढिल्लों ने कहा कि पंजाब सरकार को बजट से पहले श्वेत पत्र जारी कर बताना चाहिए था, कि पिछले बजट की कितनी घोषणाओं को पूरा किया गया है. उसके बाद बजट पेश करना चाहिए.

कांग्रेस ने कर्ज को लेकर सरकार को घेरा
कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय तलवार ने पंजाब सरकार पर निशाना साधते हुए कहा प्रदेश पर पहले ही 3 लाख करोड़ रुपए का कर्ज है, सरकार का खजाना खाली है. अपनी तिजोरी को भरने के लिए सरकार बजट की घोषणा करने वाली है. तलवार ने कहा हमें इस बजट से कोई उम्मीद नहीं है पिछले साल की तरह ये बजट भी छलावा साबित होगा. 

यह भी पढ़ें: Punjab सरकार के नए बिल को राष्ट्रपति से मिली मंजूरी, अब 11200 काश्तकारों को मिलेगा जमीन का मालिकाना हक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
छात्र आंदोलन पर विपक्षी एकता में दरार, पंजाब चुनाव से पहले कांग्रेस-AAP में बढ़ी खींचतान
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब में नहीं थम रही कांग्रेस की कलह, अब भी नहीं मान रहे चन्नी, क्या करेंगे वडिंग?
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
पंजाब सरकार का दावा, कक्षा 1 से 12वीं तक AI बना मेन सबजेक्ट, ऐसा करने वाला देश का पहला राज्य
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'
छात्रों के आंदोलन के बीच BJP नेता सुनील जाखड़ बोले, 'अगर किसी बच्चे से गलती हो भी गई है तो...'

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget