एक्सप्लोरर

Punjab Politics: सीएम मान की खुली बहस की चुनौती पर सुनील जाखड़ का निशाना, बोले- 'निमंत्रण देकर क्यों...'

Sunil Jakhar News: पंजाब के सीएम भगवंत मान ने रविवार को कहा था कि पिछले सरकारों ने लोगों को खूब लूटा है. इसलिए वो 1 नंवबर को बहस में जरूर जाएंगे. अब इसके पैनल को लेकर सुनील जाखड़ ने हमला बोला है.

SYL Canal Issue: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) की खुली बहस की चुनौती ने बाद विपक्षी दलों से जुबानी जंग लगातार देखने को मिल रही है. विपक्षी दल सीएम मान को घेरने में लगे हैं. इस कड़ी में बीजेपी (BJP) प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ (Sunil Jakhar) ने सीएम मान के बयान पर पलटवार किया है. सुनील जाखड़ की तरफ से बहस के लिए पैनल में पूर्व सांसद डॉ.धर्मवीर गांधी, पूर्व विधायक हरविंदर सिंह फुल्का, पूर्व विधायक कंवर संधू का नाम दिया गया था. इस पैनल को अनुमति न मिलने पर जाखड़ ने अब सीएम मान पर बहस से भागने का आरोप लगाया है.

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट लिखकर कहा, "पंजाब जवाब मांगता है. प्रिय महोदय! अब निमंत्रण देकर क्यों भाग रहे हो? यदि वे नहीं चलते तो फिर बहस के संचालन/निगरानी के लिए इन नामों (डॉ. धर्मवीर गांधी, एचएस फुल्का, कंवर संधू) पर आपत्ति क्यों?  यदि कोई आपत्ति न हो तो हां भर दें, उन्हें मनाकर लाना मेरी जिम्मेदारी है."

सीएम मान ने क्या कहा था?

सीएम भगवंत मान ने रविवार को चंडीगढ़ में कहा था कि पिछले सरकारों ने लोगों को खूब लूटा है. इसलिए वो 1 नंवबर को बहस में जरूर जाएंगे. खुद सुखबीर सिंह बादल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, प्रताप सिंह बाजवा की कुर्सी लगाएंगे. इतना ही नहीं इन लोगों की कुर्सी के सामने मनपंसद खाना लगाएंगे. लेकिन फिर भी ये बहस में शामिल होने के लिए नहीं आएंगे क्योंकि ये डरते हैं. सीएम मान ने कहा था कि वो एसवाईएल पर चर्चा नहीं करेंगे. बल्कि चर्चा इस बात पर होगी कि 1965 के बाद पंजाब को लूटा किसने है. सीएम मान ने कहा लेकिन वो बहस में आएंगे नहीं क्योंकि उन्हें पता है वो आएंगे तो फंस जाएंगे. 

मुख्यमंत्री ने दी थी ये चुनौती

सीएम भगवंत मान ने एक्स पर पोस्ट किया था, जिसमें लिखा था, "सुनील जाखड़, सुखबीर बादल, बाजवा, राजा वड़िंग, कोई थोड़ी बहुत शर्म नाम की चीज घर से लेकर चलते हो या नहीं? चांदी की कस्सी से टक लगाने वाली फोटो में कैप्टन के साथ बलराम जाखड़ भी खड़े हैं! देवीलाल ने हरियाणा विधानसभा में प्रकाश सिंह बादल की एसवाईएल के सर्वे करने की अनुमति देने की प्रशंसा की. सुखबीर सिंह गुड़गांव के ओबेरॉय होटल की फर्द लेकर आना."

मान ने पोस्ट में आगे लिखा था, "जहां तक पानी की बात है, तो उसकी चिंता मत करो, बचपन में भी मेरी ड्यूटी खेत की निगरानी के लिए लगती थी, कि खाल में कोई छेद न पड़ जाए. परमात्मा ने आज भी मेरी ड्यूटी खाल पर ही लगाई है, बस उस खाल का नाम 'सतलुज' है. 1 नवंबर को अपने पुरखों की ओर से कुर्सी के लिए किए गए कुर्सीनामे ज़रुर साथ लेकर आना, ताकि मेरे वतन पंजाब के लोगों को भी पता चले कि 'कुर्बानी' देने की बात कह कर कितनी बार उनकी कुर्बानी ली गई."

यह भी पढ़ें: Punjab News: बीजेपी नेता मनप्रीत बादल को बड़ी राहत, हाईकोर्ट ने दी अंतरिम जमानत, पंजाब सरकार से मांगा जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
HC ने पंजाब सरकार पर लगाया 1 लाख रुपये का जुर्माना, मुख्य सचिव को दिया पेश होने का आदेश
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी
अमृतसर: AAP सरपंच के बेटे को गोलियों से भूना, मौके पर मौत, हत्या से सनसनी

वीडियोज

Sansani: चाची के गहने...भतीजे की थार..गुप्त खेल का खुलासा ! Special Report। ABP News
MLC Election Results: काउंटिंग के बीच पुलिस से भिड़े सपा कार्यकर्ता | Bihar | Congress | NDA | JDU
UP MLC Election Result News: UP में इन सीटों पर BJP की जीत | Uttar Pradesh | Breaking | SP | ABP
Bharat Ki Baat: SIR संग्राम का 'दिवाली धमाका' बाकी! | Gyanesh Kumar | Supreme Court | Rahul Gandhi
Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
'आखिर हो क्या रहा है?' शिवसेना सांसदों के खिलाफ याचिका पर SC में बोले कपिल सिब्बल
UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
अभिषेक शर्मा की तूफानी बैटिंग ने PAK दिग्गजों के उड़ाए होश, बोले- न्यूजीलैंड को तबाह कर दिया
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
फुटपाथ पर बाइक चढ़ा राहगीरों को हॉर्न बजाता रहा शख्स, नहीं मिली साइड
Embed widget