एक्सप्लोरर

Punjab Budget Session: पंजाब विधानसभा में हंगामे के बाद कांग्रेस और AAP विधायकों का एक-दूसरे पर पलटवार, कही ये बात

Punjab Budget Session 2024: पंजाब विधानसभा में हंगामे को लेकर एक तरह जहां कांग्रेस विधायक आम आदमी पार्टी की सरकार को घेर रहे हैं. वहीं मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा ने उनपर पलटवार किया है.

Punjab Assembly Budget Session 2024: पंजाब विधानसभा बजट सत्र के दौरान बुधवार को हुए हंगामे को लेकर भगवंत मान सरकार के मंत्री चेतन सिंह जौरामाजरा की प्रतिक्रिया आई है. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि कल जब एलओपी ने बोलना शुरू किया तो उन्होंने कहा कि उन्हें उन सभी कांग्रेस विधायकों का समय आवंटित किया जाना चाहिए जो बोलने वाले हैं. उन्हें समय दिया गया था. लेकिन इसके बाद भी अमरिंदर सिंह राजा वडिंग बोलने के लिए समय की मांग करने लगे.

विधानसभा के भी कुछ नियम-कायदे होते हैं और उसी के अनुसार समय आवंटित किया जाता है. विधानसभा अध्यक्ष ने कोई पक्षपात नहीं दिखाया. जिसका जितना समय बनता है उसे उतना समय दिया गया.

कांग्रेस विधायक की भी आई प्रतिक्रिया
कांग्रेस विधायक राज कुमार चब्बेवाल ने कहा कि हम समय देने के लिए स्पीकर से उनके चैंबर में मिले क्योंकि हम सदन में बोलना चाहते हैं. स्पीकर ने हमसे कहा कि हमें बोलने के लिए 10-10 मिनट का समय दिया जाएगा. लेकिन जब हम आए लंच ब्रेक से वापस आए तो राजा वडिंग बोल रहे थे और मुश्किल से उन्हें 5 मिनट ही हुए थे कि उन्हें भाषण समाप्त करने के लिए कहा गया. क्योंकि उनको दिया गया समय समाप्त हो गया था. 

जब राजा वडिंग ने समय मांगा तो 10 मिनट तक विधानसभा में हंगामा होता रहा. 15 मिनट के लिए सेशन स्थगित कर दिया. स्पीकर ने 25 मिनट बर्बाद कर दिए लेकिन उन्होंने विपक्ष को अनुमति देना महत्वपूर्ण नहीं समझा. राजा वडिंग को लेकर जो कुछ कहा गया हम उसकी घोर निंदा करते है, ऐसा नहीं होना चाहिए था. बहस के दौरान हमें पूरी आजादी मिलनी चाहिए थी.  

प्रताप सिंह बाजवा ने भी साधा निशाना
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता प्रताप सिंह बाजवा ने भी भगवंत मान सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने मार्शलों द्वारा कांग्रेस विधायकों को विधानसभा से बाहर निकलवाने की घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया. इसके साथ ही उन्होंने आम आदमी पार्टी को बीजेपी की क्लोन पार्टी बताया.

यह भी पढ़ें: Haryana Board Exam: नूंह में बोर्ड परीक्षा में नकल पर घिरी खट्टर सरकार, दीपेंद्र हुड्डा बोले- 'देश को शर्मसार कर दिया'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
पंजाब में BJP-SAD के गठबंधन पर बोलते-बोलते रुक गईं हरसिमरत कौर, क्या हैं इस बयान के संकेत?
Exclusive: चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
चरणजीत सिंह चन्नी अब क्या करेंगे? भूपेश बघेल ने बता दिया पंजाब में कांग्रेस का 'प्लान राहुल'
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
CWC की मीटिंग से गैरहाजिर चन्नी की तस्वीर वायरल, पंजाब यूनिवर्सिटी में दे रहे एग्जाम
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद
'अगर राजीव गांधी न होते तो...', राजा वडिंग ने पूर्व PM को ऐसे किया याद

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget