एक्सप्लोरर

Punjab: कपूरथला मॉडर्न जेल में हंगामा, आपस में भिड़े कैदियों के 2 गुट, 1 की मौत, 3 घायल

Kapurthala News: पंजाब की जेलों में कैदियों के बीच झगड़े की घटनाएं कम नहीं हो रही है. कपूरथला मॉडर्न जेल में 40 से 50 कैदियों ने बैरक में सो रहे दूसरे कैदियों पर हमला कर दिया.

Punjab News: पंजाब के कपूरथला मॉडर्न जेल में उस समय हंगामा खड़ा हो गया जब कैदी आपस में भिड़ गए और चीख-पुकार मच गई. 40 से 50 कैदियों के बीच हुए इस झगड़े में जहां एक कैदी की मौत हो गई वहीं 3 घायल भी हो गए. जिनको कपूरथला के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना के बाद कपूरथला एसएसपी राजपाल सिंह संधू जेल का मुआयना करने के लिए पहुंचे. फिलहाल जेल के हालात नियंत्रण में बताए जा रहे है.

40 से 50 कैदियों ने किया हमला
मामला गुरुवार सुबह का बताया जा रहा है. सिविल अस्पताल में भर्ती घायल कैदियों का कहना है कि जब सुबह वो अपनी बैरकों में सो रहे थे. तभी कुछ अन्य कैदी वहां आए और उन्होंने लोहे की रॉड से हमला कर दिया. वहीं मामले को लेकर जेल सूत्रों का कहना है कि एक दो दिन पहले जेल में इन गुटों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी. इसी रंजिश की वजह से 40 से 50 कैदियों ने जेल की बैरकों में सो रहे दूसरे गुट के कैदियों पर हमला कर दिया. इस हमले में जहां सुरिंदर सिंह, अमनप्रीत सिंह और वरिंदर सिंह गंभीर रूप से घायल है. वहीं कैदी सिमरनजीत सिंह अमृतसर में मौत हो चुकी है.

गैंगवार नहीं, आपस में भिड़े 2 गुट
मामले को लेकर जेल सूत्रों का कहना है कि ये सारा मामला मामूली कहासुनी को लेकर ही हुआ है. ये कोई गैंगवार नहीं है. आपस में दो ग्रुप भिड़े है. पहले भी कैदियों के बीच झगड़े कई बार होते रहे है. लेकिन इस बार लोहे की रॉड से हमला करने से एक कैदी की मौत हो गई. थाना कोतवाली की पुलिस मामले की जांच करने में जुटी हुई है.

पहले भी कई जिलों से सामने आ चुके ऐसे मामले 
आपको बता दें कि इससे पहले भी पंजाब की कई जेलों से ऐसे मामले सामने आ चुके है. गैंगवार के चलते कई बार जेलों में ऐसी घटनाएं हो चुकी है. पंजाब के तरनतारन की गोईदबाल जेल में गैंगवार के चलते दो गैंगस्टरों की मौत हो गई थी. 

यह भी पढ़ें: Haryana: सरपंचों के बाद अब नगर परिषद-नगर पालिका के प्रधानों की पावर में कटौती, जानिए क्या है पूरा मामला

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस...', पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी
'अगर चरणजीत चन्नी को CM फेस...', पंजाब कांग्रेस में सियासी घमासान के बीच राजा वडिंग ने तोड़ी चुप्पी
चरणजीत चन्नी ने दिखाया दम, कांग्रेस की बढ़ी टेंशन! क्या पंजाब में दोहराएगा मांझी-चंपई वाला सियासी इतिहास?
चरणजीत चन्नी ने दिखाया दम, बढ़ी कांग्रेस की टेंशन! क्या पंजाब में दोहराएगा मांझी-चंपई वाला सियासी इतिहास?
Ludhiana News: लुधियाना में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, 10 मीटर तक घसीटा
लुधियाना में मॉर्निंग वॉक पर निकली महिला को कार ने कुचला, 10 मीटर तक घसीटा
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल
पंजाब: विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में कलह! चरणजीत चन्नी के घर जुटे नेता, इस बात पर मच रहा बवाल

वीडियोज

DR. Aarambhi: 😱Dhruv-Aarambhi को समझ आया Avantika का गेम, क्या फेल होगा नया प्लान? #sbs
Bollywood News: 'धमाल 4' सेंसर बोर्ड से पास, मिला U/A 13+ सर्टिफिकेट, पर मेकर्स को करने पड़े ये बड़े बदलाव (04-07-2026)
2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! मोदी सरकार के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
30 दिन जेल में रहे तो जाएगी PM-CM की कुर्सी! केंद्र के इस बिल से संसद के मानसून सत्र में मचेगा गदर
Jammu Kashmir: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
जम्मू कश्मीर: सरकारी स्कूलों में विवादित किताबों को लेकर LG मनोज सिन्हा का एक्शन, 8 अधिकारी सस्पेंड
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
लियोनेल मेसी ने बनाया 'वर्ल्ड रिकॉर्ड', FIFA वर्ल्ड कप में ऐसा करने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बने
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
आमिर खान की गौरी स्प्रैट संग तीसरी शादी की तैयारियां शुरू, सजा एक्टर का घर, सामने आई पहली फोटो
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
'मैडम सो रही हैं', 1991 के प्लेन हाईजैक के बाद जब डिप्लोमैट ने PM बेनजीर भुट्टो को लगाया था फोन
Khamenei Funeral Live Updates: ईरान ने अयातुल्ला अली खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
Live: ईरान ने खामेनेई के अंतिम संस्कार के लिए 4 जुलाई का दिन ही क्यों चुना? सामने आई ये वजह
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
अब एक क्लिक में 15 भाषाओं में मिलेगा Caption! Instagram ले आया कमाल के एआई टूल्स
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
राम मंदिर में कैसे मिलती है काउंटिंग कर्मचारी की नौकरी, जानिए कैसे होता है इसमें सेलेक्शन?
Embed widget