एक्सप्लोरर

पुंछ आतंकी हमले वाले बयान पर बढ़ा विवाद तो चरणजीत चन्नी की सफाई, 'इधर-उधर की बात न करें यह बताएं कि...'

Poonch Attack: पंजाब के पूर्व सीएम कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा है कि मैं पूछना चाहता हूं कि यह कौन लोग हैं जो हमला करवा रहे हैं. आज उन्हें सामने लेकर क्यों नहीं लेकर आते हैं.

Poonch Terror Attack: पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी के पुंछ आतंकी हमले पर बीजेपी हमलावर है. इसके बाद चरणजीत सिंह चन्नी ने एक और बयान जारी किया है. उन्होंने कहा है कि देश के जवान पर हमें गर्व है. मैंने एक बयान दिया है कि पिछली बार जब चुनाव थे तो उस दौरान 40 जवान शहीद हुए, आज तक सरकार ने यह पता नहीं किया कि वह हमला किसने किया था. अब फिर से चुनाव हो रहे हैं और फिर से जवानों पर हमला और जवान शहीद हुए.

चरणजीत सिंह चन्नी ने आगे कहा, "मैं पूछना चाहता हूं कि यह कौन लोग हैं जो हमला करवा रहे हैं. आज उन्हें सामने लेकर क्यों नहीं लेकर आते हैं. पूर्व गवर्नर सत्यपाल मलिक ने कहा था कि यह हमले राजनीतिक हैं और ऐसे हमले फिर से हो सकते हैं. मैं बीजेपी से कह रहा हूं कि आप इधर-उधर की बात न करें यह बताएं कि यह कैसे हुआ? हर बार ऐसा क्यों हो रहा है. सरकार का इंटेलिजेंस फेलियर क्यों है?"

चरणजीत सिंह चन्नी ने क्या कहा था?

इससे पहले रविवार को चरणजीत सिंह चन्नी ने एक चौंकाने वाली टिप्पणी करते हुए कहा था कि जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को हुआ आतंकवादी हमला बीजेपी का चुनाव पूर्व स्टंट है. पुंछ के सुरनकोटे तहसील के बकराबल (सनाई) इलाके में भारतीय वायुसेना के दो वाहनों पर हुए आतंकवादी हमले में भारतीय वायुसेना के कॉर्पोरल विक्की पहाड़े शहीद हो गए और चार अन्य सैनिक घायल हो गए थे.

चन्नी ने जालंधर में चुनाव प्रचार के दौरान कहा, "ये सभी स्टंट हैं और आतंकवादी हमले नहीं हैं. इसमें कोई सच्चाई नहीं है. बीजेपी लोगों के जीवन और शवों के साथ खेल रही है." उन्होंने 2019 के पुलवामा हमले की ओर इशारा करते हुए कहा, "ये हमले वास्तव में हो नहीं रहे हैं, बल्कि सिर्फ भारतीय जनता पार्टी को फायदा पहुंचाने के लिए करवाए जा रहे हैं. जब भी चुनाव होते हैं, तो ऐसे स्टंट किए जाते हैं, जैसा कि पिछली बार हुआ था, जिसमें सीआरपीएफ के 40 जवान शहीद हो गए थे. शनिवार को पुंछ में हमला अनंतनाग-राजौरी लोकसभा क्षेत्र में 25 मई को होने वाले मतदान से कुछ हफ्ते पहले हुआ.

ये भी पढ़ें- Punjab: पटियाला में BJP उम्मीदवार परनीत कौर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान की मौत, क्या है पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
लुधियाना: गुरुद्वारा साहिब के गेट पर गोलीबारी, धमकी लिखा कागज फेंककर भागे बदमाश
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
कौन हैं एडवोकेट अस्मी? 23 साल की उम्र, बार काउंसिल की पहली 'जेन Z' मेंबर बनीं
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
पंजाब विधानसभा में हाई वोल्टेज हंगामा, सुखपाल खैरा की एंट्री पर रोक से भड़की कांग्रेस
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी
इंसाफ कमेटी ने CM मान के दावों को नकारा, कहा- केवल मानी 2 मांगें, धरना जारी

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MLC Election Result LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
LIVE: नागपुर में कांग्रेस प्रत्याशी ने ली बढ़त, यूपी की 10 तो बिहार की 7 सीटों के नतीजे घोषित
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget