एक्सप्लोरर

Punjab: पटियाला में BJP उम्मीदवार परनीत कौर के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसान की मौत, क्या है पूरा मामला?

Punjab Farmer Death: किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि किसान सुरिंदर पाल सिंह को राजपुरा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

Punjab Farmer Death News: पंजाब के पटियाला में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उम्मीदवार परनीत कौर के खिलाफ प्रदर्शन करने के दौरान एक किसान की मौत हो गई. इसके बाद परनीत कौर ने रविवार के लिए अपना चुनाव प्रचार कार्यक्रम रद्द कर दिया. सिहरा गांव में प्रदर्शन के दौरान 60 वर्षीय किसान सुरिंदर पाल सिंह जमीन पर गिर गए थे.

वहीं, प्रदर्शनकारी किसानों ने आरोप लगाया कि सुरक्षाकर्मियों के धक्का देने से सुरिंदर पाल सिंह गिरे थे. बीजेपी उम्मीदवार परनीत कौर की टीम ने एक वीडियो भी जारी की है, जिसमें प्रदर्शन के दौरान किसान को जमीन पर गिरते हुए देखा जा सकता है. किसानों ने काले झंडे लेकर कौर के खिलाफ प्रदर्शन किया था और उन्होंने परनीत कौर के वाहन को रोक दिया था. पुलिसकर्मी उनसे गाड़ी न रोकने का आग्रह कर रहे थे.

सरवन सिंह पंढेर ने क्या कहा?

किसान मजदूर संघर्ष समिति के नेता सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि सुरिंदर पाल सिंह को राजपुरा सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया. लोकसभा चुनाव के प्रचार के दौरान बीजेपी उम्मीदवारों और नेताओं को किसानों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है.

बीजेपी उम्मीदवार परनीत कौर ने किसान की मृत्यु पर दुख जताया. उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा, ''किसान सुरिंदर पाल सिंह के निधन से मुझे गहरा दुख हुआ है.'' उन्होंने आश्वासन दिया कि वह और उनका परिवार आखिरी सांस तक उनके साथ खड़ा रहेगा. किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल ने मृतक किसान के परिवार के सदस्य को मुआवजा और सरकारी नौकरी देने की मांग की है. उन्होंने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने की भी मांग की. किसान नेता ने कहा कि इस मामले में जब तक केस दर्ज नहीं होगा, तब तक अंतिम संस्कार नहीं किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- Poonch Attack: चरणजीत सिंह चन्नी के पुंछ आतंकी हमले को लेकर दिए बयान पर सुशील कुमार रिंकू का पलटवार, कहा- 'मैं इसकी...'

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
तारिक रहमान के भारत दौरे की नई तारीख, कब आएंगे बांग्लादेशी PM?
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
नीतीश की विरासत पर उपेंद्र कुशवाहा ने ठोका दावा, बोले- 'RLM संभालने को तैयार'
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
3 साल तक भागता रहा, भारतीय खिलाड़ी ड्रग केस में गिरफ्तार
भरी महफिल में शिवकार्तिकेयन को फैन ने कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
भरी महफिल में फैन ने शिवकार्तिकेयन को कहा 'फ्यूचर सीएम', एक्टर ने यूं किया रिएक्ट
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
तेलंगाना में सियासी भूचाल! CM रेड्डी के खिलाफ जमीन घोटाले की शिकायत दर्ज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
'यही असली चेहरा', वंदे मातरम विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का कांग्रेस पर तंज
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
सड़क के इतना करीब आया हेलीकॉप्टर, उड़ने लगे लोग; वीडियो वायरल
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
पीरियड की हर परेशानी हार्मोनल नहीं! ये संकेत हो सकते हैं गंभीर बीमारी का इशारा
Embed widget