एक्सप्लोरर

Gurugram Crime: उधार लिए पैसे न लौटाने पर सहकर्मी को बनाया बंधक, पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार

Gurugram Crime News: पीड़ित के पिता की शिकायत पर पुलिस ने इस मामले में छापेमारी की और शख्स को उसके ऑफिस से बरामद किया. वहीं आरोपियों की पहचान अभिमन्यू, हरीश, प्रीतम और नरेंदर के रूप में हुई है.

Gurugram News: गुरुग्राम पुलिस ने कथित तौर पर अपने ही एक सहकर्मी को बंधक बनाने के आरोप में एक फाइंनेंस कंपनी के चार कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी. आरोपियों ने पुलिस को बताया कि शख्स ने उनसे कुछ पैसे उधार लिए थे जिनमें से उनसे कुछ रुपए वापस नहीं किए थे. आरोपी ने फोन पर उसके पिता से पांच लाख रुपये की रंगदारी भी मांगी.

पीड़ित ने पिता को फोन पर बताई अपने अपहरण की बात

जब पीड़ित योगेश के पिता पुलिस के साथ ऑफिस पहुंचे तब जाकर आरोपियों ने उनके बेटे को छोड़ा. झज्जर जिले के खाटीवास गांव निवासी भान सिंह द्वारा दायर शिकायत के अनुसार उनका बेटा योगेश सेक्टर 14 में एक फाइनेंस कंपनी के ऑफिस  में काम करता है. योगेश ने सोमवार सुबह अपने पिता को फोन किया और कहा कि उनका अपहरण कर लिया गया है और किडनैपर उसे छोड़ने के लिए  पांच लाख रुपये की मांग कर रहे हैं.

भान सिंह ने अपनी शिकायत में कहा कि मेरे बेटे ने 5 लाख रुपए के लिए कई बार मुझे फोन किया और एक अकाउंट नंबर भी दिया. मैं आश्चर्यचकित था और मैंने उसे कोई पैसा नहीं भेजा और डायल 112 पर पुलिस को मामले की जानकारी दी. इसके बाद पुलिस ने छापेमारी की और योगेश को ऑफिस की पैंट्री से छुड़ाया. इसके बाद योगेश नें पुलिस में शिकायत दर्ज कराई.

'पूरे पैसे वापस नहीं करने को लेकर बनाया बंधक'

योगेश ने पुलिस को बताया कि अभिमन्यू, हरीश, प्रीतम और नरेंदर भी उसके ऑफिस में काम करते हैं. उसने कहा कि हरीश ने  उसे 42 हजार रुपए दिये थे जिस उसने सुबह ही लौटा दिया था, ऐसे ही उसने अभिमन्यू से लिए 40 हजार रविवार को और 29 हजार सोमवार को वापस कर दिये,  लेकिन इन लोगों ने बाकी पैसे लौटाने के लिए उसे बंधक बना लिया. योगेश ने कहा कि बाकी रकम वापस लौटाने के लिए मैंने उनसे समय मांगा लेकिन उन्होंने ऐसा करने से इंकार कर दिया और कहा कि उसे आज ही पैसे लौटाने होंगे. पुलिस ने सभी आरोपियों को हिरासत में लिया और थाने ले गई.

चारों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

पीड़ित की शिकायत के बाद चारों आरोपियों के खिलाफ सेक्टर 14 पुलिस स्टेशन में आईपीसी की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज हुआ है. सेक्टर 14 पुलिस स्टेशन के एसएचओ इंस्पेक्टर कृष्णकांत ने कहा कि सभी चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया और बाद में जांच में शामिल होने के बाद उन्हें पुलिस जमानत पर छोड़ दिया गया. मामले की आगे की जांच चल रही है.

यह भी पढ़ें: Delhi Heritage Walk: दिल्ली को 'टूरिज्म कैपिटल' बनाने की तैयारी, हेरिटेज वॉक की हुई शुरुआत, जानें- लोगों के लिए क्या होगा खास?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'लापता' पोस्टर के बाद बिक्रम मजीठिया के समर्थकों का पलटवार, लगे 'टाइगर अभी जिंदा है' वाले बोर्ड
'लापता' पोस्टर के बाद बिक्रम मजीठिया के समर्थकों का पलटवार, लगे 'टाइगर अभी जिंदा है' वाले बोर्ड
Punjab Politics: मध्य प्रदेश से पंजाब की सियासत साधने की जुगत में बीजेपी! कांग्रेस और आप की बढ़ेंगी मुश्किलें?
मध्य प्रदेश से पंजाब की सियासत साधने की जुगत में बीजेपी! कांग्रेस और आप की बढ़ेंगी मुश्किलें?
मोहाली में सनसनी: हैरी ने अपनी प्रेमिका डिंपल को ऑफिस में मार डाला! कर्मियों के सामने चाकू से ताबड़तोड़ किए वार
मोहाली में सनसनी: हैरी ने अपनी प्रेमिका डिंपल को ऑफिस में मार डाला! चाकू से ताबड़तोड़ किए वार
Punjab News: मोहाली में बड़ा आतंकी साजिश नामाक, 2.5 किलो RDX के साथ दो आरोपी गिरफ्तार
पंजाब: मोहाली में बड़ा आतंकी साजिश नामाक, 2.5 किलो RDX के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: ब्रेकअप का खूनी दरिंदा ! | Mohali Punjab | Crime News
Khan Sir Controversy: 'गोली कांड' में खान सर फंस गए! | Roshan Anand | Coaching Firing | Bihar News
Khan Sir Controversy | Janhit: कोचिंग वाले लड़ रहे...पढ़ने वाले 'मर' रहे! | Coaching Firing | Bihar
Bharat Ki Baat: कमलेश बिंद एनकाउंटर पर महा-संग्राम! | Vineet Rai | Encounter News | UP News
India GDP Growth | Sandeep Chaudhary: GDP ग्रोथ का सबसे सटीक विश्लेषण | RBI | Economy | PM Modi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्या पार्टी पर अपना कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
क्या पार्टी पर कंट्रोल खोते जा रही हैं ममता बनर्जी? 30 साल बाद अधर में TMC का राजनीतिक भविष्य 
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
खान सर के लोकेशन का पता नहीं! पुलिस कर सकती है रेड, कभी भी गिरफ्तारी संभव
चीफ जस्टिस के लंदन प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
सीजेआई के UK प्रोग्राम में 'असहिष्णुता' पर सवाल से गरमाया माहौल, कॉकरोच जनता पार्टी ने शेयर किया Video
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
हेलमेट पर लगी बॉल तो खिलाड़ी को याद आई 'वर्जिनिटी', अक्षर पटेल ने बताया मजेदार किस्सा
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
अमिताभ बच्चन के पास है कुल कितने बीघा जमीन? अयोध्या, अलीबाग और गुजरात तक फैली है अरबों की प्रॉपर्टी
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
दुनिया में भारत का वर्चस्व, चीन बड़ा खिलाड़ी, पुतिन ने ट्रंप को चेताया- तेल की कीमतें बढ़ी तो US की बादशाहत...
Explained: पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ ही आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच निकलते
पेपर लीक का लंबा इतिहास लेकिन सजा सीमित क्यों? कैसे कुछ आरोपी पहुंचते कटघरे और ज्यादातर बच जाते
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
भारत में कितना है गेहूं का स्टॉक, जानें कितने साल तक ना उगाया जाए तो चल जाएगा काम?
Embed widget