एक्सप्लोरर

Patiala Violence: पटियाला हिंसा को लेकर नहीं थम रही राजनीति, AAP ने बीजेपी पर लगाए गंभीर आरोप

Patiala Violence: पटियाला में हुई हिंसा को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को जिम्मेदार ठहराया है. आप ने दावा किया कि एसआईटी की रिपोर्ट आने के बाद इस मामले में बड़ा खुलासा होगा.

Patiala Violence: पंजाब के पटियाला में पिछले हफ्ते हुई हिंसा को लेकर राजनीति तेज है. इस मामले को लेकर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी पर पलटवार किया है. आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि पंजाब के पटियाला जिले में दो समूहों के बीच हुई झड़प के पीछे भारतीय जनता पार्टी (BJP) का हाथ है. सत्ताधारी दल ने दावा किया कि भगवंत मान सरकार द्वारा गठित एसआईटी जल्द ही इस सिलसिले में एक बड़ा खुलासा करेगी.

आप के मुख्य प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पटियाला हिंसा में बीजेपी और उसके नेताओं की भूमिका के सबूत सामने आने लगे हैं और एसआईटी उन सभी चीजों की जांच कर रही है. भारद्वाज ने कहा, ''कुछ समय पहले हमने कहा था कि कैसे बीजेपी रामनवमी से लेकर हनुमान जयंती तक विभिन्न राज्यों में हुए दंगों में सक्रिय भूमिका निभाकर देश का माहौल बिगाड़ने की कोशिश कर रही है.''

आम आदमी पार्टी ने इस मामले में बड़ा खुलासा होने का दावा किया है. प्रवक्ता ने कहा, ''भगवंत मान सरकार द्वारा गठित एसआईटी इन सभी चीजों की जांच कर रही है और जल्द ही इस संबंध में एक बड़ा खुलासा करेगी.''

आप ने किया यह दावा

आप प्रवक्ता ने दावा किया कि 'साइबरस्पेस इंटरनेट और अन्य जगहों' पर उपलब्ध सबूतों से पता चला है कि दोनों समूहों-जिन्होंने सिखों के समूह के पक्ष में रहते हुए भीड़ को उकसाया और जिन्होंने हिंदुओं के पक्ष में रहते हुए भीड़ को उकसाया उसका बीजेपी से सीधा संबंध था. उन्होंने कहा कि एसआईटी जल्द ही आरोपियों के खिलाफ अदालत में आरोपपत्र दाखिल करेंगे.

बता दें कि पिछले हफ्ते पटियाला में दो समुदायों के बीच हिंसा देखने को मिली थी. इस हिंसा के दौरान कई पुलिस वालों समेत चार स्थानीय लोग घायल हो गए थे. बीजेपी ने पटियाला हिंसा को लेकर आम आदमी पार्टी की सरकार को निशाने पर लिया था और भगवंत मान पर राज्य की कानून व्यवस्था को नहीं संभाल पाने के आरोप लगाए थे.

Punjab News: मूंग की फसल को न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदेगी पंजाब सरकार, किसानों को होगा ये बड़ा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
पंजाब कांग्रेस में अंदरूनी कलह के बीच भूपेश बघेल पहुंचे चंडीगढ़, चरणजीत सिंह चन्नी ने बनाई दूरी
भूपेश बघेल के चंडीगढ़ दौरे से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के फोटो से हलचल, दिया बड़ा सियासी संकेत
भूपेश बघेल के चंडीगढ़ दौरे से पहले चरणजीत सिंह चन्नी के फोटो से हलचल, दिया बड़ा सियासी संकेत
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
पंजाब के इस चुनाव में कांग्रेस को मिली बंपर जीत, 15 में से 13 सीटों पर किया कब्जा
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे
चंडीगढ़ में दो मंजिला बिल्डिंग ढही, 4 लोगों को किया रेस्क्यू, कुछ अभी भी मलबे में दबे

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
हूती, हमास और हिज्बुल्लाह की मौजूदगी, ईरान ने दिखाई ताकत, खामेनेई की आखिरी सलामी से सीधा संदेश
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
चंपत राय का इस्तीफा मंजूर होने पर अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया, जानें अब क्या कहा?
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
BCCI ने इंग्लैंड के खिलाफ ODI सीरीज के किया टीम इंडिया में बदलाव, 2 साल बाद खूंखार ऑलराउंडर की वापसी
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
जैसे ही इंडोनेशिया के आसमान में घुसा पीएम मोदी का प्लेन, सामने आए फाइटर जेट्स, फिर ऐसा था नजारा- Video
Explained: वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह... तो कहीं विरोध! इसके नतीजे अच्छे या बुरे?
वक्फ बोर्ड में पहली बार दो हिंदू सदस्य नियुक्त, कहीं वाह-वाह, कहीं विरोध! नतीजे अच्छे या बुरे?
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
चांदी चोरी से सोने के रामचरितमानस के गायब होने तक…, चंपत के इस्तीफे के बाद VHP ने बताई पूरी सच्चाई
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
पाकिस्तान की इस ब्यूटी क्रीम से हो रही किडनी की बीमारी, भारत सरकार ने लगाया बैन
Embed widget