एक्सप्लोरर

Punjab News: पटियाला में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी, पालकी साहिब पर बैठने के आरोप में 38 साल का व्यक्ति गिरफ्तार, पिता ने बताई ये वजह

Patiala News: राजपुरा के एक गुरुद्वारे में गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. सारी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है.

Punjab News: पंजाब में राजपुरा के नरडू गांव स्थित एक गुरुद्वारे में सिखों के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब का अपमान करने के आरोप में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जोरावर सिंह उर्फ बिल्लू गुरुद्वारे में प्रवेश करने के बाद गुरु ग्रंथ साहिब की पालकी पर कथित रूप से बैठ गया. इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हो गया है. दिन-दिहाड़े हुई इस घटना के तुरंत बाद गुरुद्वारे में मौजूद संगत के बीच हंगामा मच गया.

मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है आरोपी
ऐसा बताया जा रहा है कि आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ है. उसे श्रद्धालुओं ने पकड़ लिया और स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया. थाना प्रभारी सुखविंदर सिंह ने कहा कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और हम मामले की जांच कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 295 ए (किसी वर्ग के धर्म या धार्मिक विश्वासों का अपमान करके उसकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर दुर्भावनापूर्ण कार्य करना) के तहत मामला दर्ज किया गया है. 

रोजाना गुरुद्वारे आता था आरोपी जोरावर सिंह 
गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी जोगा सिंह का कहना है कि आरोपी का नाम जोरावर सिंह है और वो इसी गांव का रहने वाला है. वो रोजाना गुरुद्वारे आता था, लेकिन शुक्रवार सुबह सवा आठ बजे के करीब उसने गुरुद्वारे में मत्था टेका, परिक्रमा लगाई और फिर उसके बाद पालकी साहिब के ऊपर जाकर बैठ गया. आरोपी जोरावर सिंह के पिता बलबीर सिंह का कहना है कि उसका बेटा मानसिक रूप से बीमार है.

उसका पटियाला के राजिंदरा अस्पताल से इलाज भी चल रहा है. वहीं मामले को लेकर घनौर के डीएसपी रघवीर सिंह का कहना है कि आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 295ए के तहत केस दर्ज कर लिया गया है और सीसीटीवी से सारे सबूत भी ले लिए गए है. आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलवाई जाएगी.

यह भी पढ़ें: Lawrence Bishnoi Gang: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गुर्गे चढ़े पुलिस के हत्थे, ड्रोन के जरिए पाकिस्तान से मंगवाते थे हथियार और हेरोइन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
हाईकमान का फैसला बदलवाकर मानेंगे चन्नी! राजा बरार नहीं रहेंगे पंजाब कांग्रेस चीफ? चंडीगढ़ में अहम बैठक
Punjab News: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
पंजाब: चन्नी गुट की नाराजगी के बीच भूपेश बघेल की दो टूक, 'अध्यक्ष बदलना गुड्डे-गुड़ियों का खेल नहीं'
अमेरिका के परिवार को झूठे मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... FBI के दावे पर पंजाब के SHO लाइन हाजिर
अमेरिका के परिवार को मर्डर केस में फंसाने की धमकी और 4 लाख की वसूली... पंजाब के SHO लाइन हाजिर
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी
पंजाब कांग्रेस में चन्नी गुट को झटका, राजा वडिंग बने रहेंगे प्रदेश अध्यक्ष, कार्यकारी प्रधानों को मिली नई जिम्मेदारी

वीडियोज

Shivangi Joshi के आंसुओं पर Harshad Chopda का तीखा रिएक्शन
Shivangi Joshi के आंसुओं पर भड़के Harshad Chopda
Gautami ने खोला Content Creation का सच, बोलीं- मेहनत दिखती नहीं, लेकिन होती बहुत है
'Yeh Rishta Kya Kehlata Hai' में फिर आएगा Mega Leap? सेट के Renovation से तेज हुईं चर्चाएं
Riteish Deshmukh ने बताया कैसे बनाई अपनी अलग पहचान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
बंगाल में बड़ी हलचल, सुष्मिता देव समेत TMC के तीन पूर्व सांसद BJP में शामिल
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
भारत और इंग्लैंड के मैच से बदल जाएगा 142 साल का इतिहास, क्रिकेट में पहली बार होने जा रहा ऐसा
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
Embed widget