एक्सप्लोरर

Punjab Election: पटिलाया के पूर्व मेयर विनोद शर्मा कांग्रेस में शामिल, अमरिंदर सिंह के खिलाफ लड़ सकते हैं चुनाव

Punjab Election: विनोद शर्मा ने अमरिंदर सिंह के साथ मतभेदों की वजह से कांग्रेस को छोड़ा था. अब विनोद शर्मा अमरिंदर सिंह के खिलाफ चुनाव लड़ सकते हैं.

Punjab News: पटियाला के पूर्व मेयर विनोद शर्मा ने कांग्रेस में वापसी कर ली है. कांग्रेस पार्टी विनोद शर्मा को पटियाला से कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ चुनाव मैदान में उतार सकती है. विनोद शर्मा को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिंह सिद्धू (Navjot Singh Sidhu) ने पार्टी दोबारा ज्वाइन करवाई है. कांग्रेस के उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट में विनोद शर्मा का नाम शामिल हो सकता है.

विनोद शर्मा को कैप्टन अमरिंदर सिंह (Amarinder Singh) का एंटी माना जाता है. विनोद शर्मा ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और सांसद परनीत कौर के साथ मतभेदों के चलते ही कांग्रेस पार्टी को छोड़ा था. लेकिन अब कांग्रेस में स्थिति बदल चुकी है और विनोद शर्मा को अपनी स्थिति मजबूत करने का मौका मिल गया है.

कैप्टन अमरिंदर सिंह पहले ही साफ कर चुके हैं कि वह पंजाब लोक कांग्रेस के टिकट पर पटियाला से चुनाव लड़ेंगे. कैप्टन अमरिंदर सिंह के खिलाफ कांग्रेस पार्टी ने अभी तक अपने उम्मीदवार के नाम का एलान नहीं किया है. लेकिन अब संकेत साफ है कि विनोद शर्मा ही पटियाला से कांग्रेस के उम्मीदवार हो सकते हैं.

2003 में थे पटियाला से मेयर

राज्य में कांग्रेस की सरकार रहते हुए ही विनोद शर्मा पटियाला से मेयर थे. साल 2003 में विनोद शर्मा को पटियाला का मेयर चुना गया था. उस समय कैप्टन अमरिंदर सिंह ही सूबे के सीएम हुआ करते थे. लेकिन बाद में दोनों नेताओं के रिश्ते के बीच दरार आ गई.

कांग्रेस पार्टी ने अभी तक पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए 86 उम्मीदवारों के नाम का एलान किया है. बाकी बचे उम्मीदवारों के लिस्ट कांग्रेस जल्द जारी कर सकती है. पंजाब की सभी 117 सीटों पर 14 फरवरी को मतदान होना है.

Punjab Election: मंगलवार को सामने आएगा आम आदमी पार्टी के सीएम का चेहरा, अरविंद केजरीवाल करेंगे घोषणा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
PM मोदी ने फहराया तिरंगा, लाल किले पर पहली बार गाया गया वंदे मातरम
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
देश की उच्च संस्थाएं...', स्वतंत्रता दिवस पर बोलीं मायावती
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
'आवारापन 2' और 'बंटवारा 1947' में बढ़िया फिल्म कौन सी है? कन्फ्यूजन है तो जान लें अभी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
जान से मारने की धमकी मिलने पर सौरव गांगुली ने तोड़ी चुप्पी
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
CJP का इंस्टा अकाउंट हटा, भड़के अभिजीत दीपके
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
Bathroom Door Swelling: बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
बाथरूम का दरवाजा नीचे से फूलने लगा है? तुरंत अपनाएं ये आसान हैक्स
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
अब पेंशन फंड से भी होगा इलाज, NPS Swasthya में मेडिकल खर्च के लिए मिलेगी रकम
Embed widget