एक्सप्लोरर

Patiala Clash: पटियाला हिंसा का आरोपी बरजिंदर परवाना 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, माहोली से पुलिस ने किया था गिरफ्तार

पंजाब के पटियाला में हुई हिंसा के आरोपी बरजिंदर सिंह परवाना को पुलिस ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है. पंजाब पुलिस ने इसे मोहाली से गिरफ्तार किया था.

पंजाब के पटियाला में हुई हिंसा को लेकर आरोपी बरजिंदर सिंह परवाना को पुलिस ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा है. बरजिंदर सिंह परवाना उर्फ सन्नी पटियाला की हिंसा का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है. जिसे पंजाब पुलिस ने माहोली से गिरफ्तार किया था, बरजिंदर सिंह परवाना कई मामलों में नामजद है. इसके साथ ही परवाना के खिलाफ पटियाला जिले के थाना बनूड़, थाना सदर और थाना लाहौरी गेट और जिला मोहाली के थाना बलौंगी में चार मुकदमे दर्ज हैं और इन केसों में वह फिलहाल जमानत पर बाहर चल रहा है.

परवाना की गिरफ्तारी के बाद आईजी-पटियाला एमएस छिना ने कहा था कि पटियाला हिंसा के मुख्य आरोपी बरजिंदर परवाना को पुलिस ने मोहाली से हिरासत में ले लिया है. अब तक 6 आरोपितों को गिरफ्तार किया जा चुका है. सीएम ने असामाजिक और राष्ट्र विरोधी तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के आदेश दिए हैं. पंजाब पुलिस ने 1 मई को पटियाला में हुई हिंसा के कथित मुख्य साजिशकर्ता बरजिंदर सिंह परवाना को पंजाब के माहोली से गिरफ्तार किया था. परवाना पर सिखों को 'खालिस्तान मुर्दाबाद मार्च' के खिलाफ भड़काने का आरोप है. 

CM Bhagwant Mann ने ड्रग्स की समस्या पर बुलाई अहम मीटिंग, सख्त कार्रवाई करने के ऑर्डर दिए

बता दें कि 29 अप्रैल को खालिस्तान विरोधी मार्च को लेकर पटियाला में खालिस्तान समर्थकों और शिवसेना कार्यकर्ताओं के बीच हिंसक झड़प हो गई थी. इस झड़प में पुलिस के कई जवान भी घायल हो गए थे, शिवसेना नेता हरीश सिंगला ने खालिस्तान दिवस मनाने के लिए सिख फॉर जस्टिस के आह्वान के खिलाफ खालिस्तान विरोधी विरोध प्रदर्शन किया था. इस प्रदर्शन के दौरान पटियाला के प्रसिद्ध मां काली मंदिर पर हिंसक झड़प हुई, जिसमें मंदिर पर पथराव किया गया. वहीं इस हिंसा के बाद पटियाला के आईजी राकेश अग्रवाल को हटाकर स्थानीय एसएसपी व एसपी का तबादला कर दिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
'CM सेहत योजना’ में 2.44 लाख मरीज़ों को दिया कैशलेस उपचार, ₹316.50 करोड़ से अधिक खर्च
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
BJP-शिअद का होगा अलायंस? पीएम से बादल की मुलाकात के बाद अटकलों पर इस नेता के बयान से विराम!
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
बेअंत सिंह के हत्यारे की पैरोल की मांग, CM मान ने राज्यपाल को लिखी चिट्ठी
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार

वीडियोज

Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
गुरमीत राम रहीम केस: सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी, 'हम जानते हैं कि राज्य सरकार...'
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
बृजभूषण शरण सिंह के सपा में जाने की अटकलों पर BJP का बयान, कहा- ...अंदरूनी मामला है
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
टेस्ट की एक पारी में 300 रन बनाने वाले भारतीय, सिर्फ 2 खिलाड़ी कर पाए ऐसा
AR Rahman के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
ए आर रहमान के बेटे ए आर अमीन की गाड़ी का हुआ एक्सीडेंट, बाल-बाल बची जान
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
कर्नाटक कैबिनेट पर बवाल, संकट में डीके शिवकुमार फिर करेंगे फेरबदल?
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
'पाकिस्तानी ने कहा नरेंद्र नाम से नफरत', बॉक्सर की बात सुन हंस पड़े PM मोदी
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
नवोदय विद्यालय क्लास 6 में एडमिशन का आखिरी मौका, फार्म भरने की आखिरी तारीख आज
DC Box office: 'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट, बनाया ये रिकॉर्ड
'स्पाइडर मैन' के तूफान के आगे इस तमिल फिल्म ने किया कमाल, 3 दिन में वसूला 83% बजट
Embed widget