एक्सप्लोरर

Parkash Singh Badal Died: प्रकाश सिंह बादल को हजारों लोगों ने नम आंखों से दी विदाई, गुरुवार को पैतृक गांव में होगा अंतिम संस्कार

Parkash Singh Badal Death: प्रकाश सिंह बादल का 25 अप्रैल को 95 साल की उम्र में सांस लेने में तकलीफ के बाद मोहाली के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था. उनका गुरुवार दोपहर एक बजे अंतिम संस्कार होगा.

Parkash Singh Badal Passes Away: पंजाब (Punjab) के पांच बार मुख्यमंत्री रहे प्रकाश सिंह बादल की अंतिम यात्रा बुधवार (26 अप्रैल) को शुरू हुई. ताबूत में रखे उनके पार्थिव शरीर को चंडीगढ़ (Chandigarh) से मुक्तसर (Muktsar) जिले में स्थित उनके पैतृक गांव बादल ले जाया गया. उनके ताबूत की एक झलक पाने के लिए हजारों लोग कतार में खड़े रहे. पैतृक गांव में गुरुवार को राजकीय सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की जाएगी. ताबूत को ले जाने वाली फूलों से सजी एंबुलेंस को वरिष्ठ बादल के बेटे सुखबीर सिंह बादल (Sukhbir Singh Badal) चला रहे थे. सह-चालक के रूप में बिक्रम मजीठिया (Bikram Singh Majithia) उनके साथ थे. सुखबीर के चचेरे भाई मनप्रीत बादल, जो अब बीजेपी (BJP) में हैं, सहित परिवार के अन्य सदस्य ताबूत के पास बैठे थे.

बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी के बाद देश के दूसरे सबसे उम्रदराज राजनेता प्रकाश सिंह बादल का मंगलवार (25 अप्रैल) को 95 साल की उम्र में सांस लेने में तकलीफ के बाद यहां के एक निजी अस्पताल में निधन हो गया था. चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल मुख्यालय में 'कीर्तन और अरदास' के बाद 'पंथ ते पंजाब दा राखा,  'प्रकाश सिंह बादल अमर रहे'- नारे के बीच बादल के पार्थिव शरीर को विशेष रूप से सजी एंबुलेंस में रखा गया था. पार्थिव शरीर को बादल गांव में अंत्येष्टि के लिए ले जाते समय एंबुलेंस के पीछे अकाली कार्यकर्ता और बादल परिवार के प्रति सहानुभूति रखने वालों की भीड़ कतारबद्ध होकर चलती रही.

20 साल की उम्र में पहली बार विधायक बने थे

प्रकाश सिंह बादल का जन्म 8 दिसंबर 1927 को मुक्तसर में हुआ था. वह 20 साल की उम्र में 1957 में पहली बार विधायक के रूप में गांव के सरपंच चुने गए और 1970 में 43 साल की उम्र में पहली बार मुख्यमंत्री बने. उसके बाद वह पांच बार मुख्यमंत्री चुने गए. उनकी अंत्येष्टि गुरुवार (26 अप्रैल) को दोपहर एक बजे होगी, जिसमें बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, राजनेताओं और गणमान्य व्यक्तियों के शामिल होने की उम्मीद है.

ये भी पढ़ें: Prakash Singh Badal Live: पंजाब के पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल को आखिरी सलामी देने चंडीगढ़ पहुंचे पीएम मोदी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सड़क दुर्घटना में 'दूत' बनी पंजाब पुलिस की SSF, 940 जानें बचाईं
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
सुखबीर सिंह बादल पर हमले की हो NIA जांच, मजीठिया ने की मांग
'दोनों बार उन्होंने मुझ पर...', नांदेड़ में हुए हमले के बाद पहली बार बोले सुखबीर सिंह बादल
नांदेड़ में हमले के बाद सुखबीर सिंह का पहला बयान, क्या कहा?
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति
'मालिक के कहने पर भी कुत्ता...', पटियाला में पिटबुल के हमले के बाद बोला पीड़ित महिला का पति

वीडियोज

Sansani | Crime News: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ !
Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
सीएम विजय ने फहराया तिरंगा, पहली पंक्ति में दिखीं तृषा
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'देशद्रोहियों की जान...', 15 अगस्त पर धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
'आइए ऐसे भारत का निर्माण करते हैं जो...' कोहली-रोहित ने यूं दी स्वतंत्रता दिवस की बधाई
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
सनी देओल की फिल्म से 300% ज्यादा कलेक्शन तो इस साउथ मूवी ने कर डाला, फ्राइडे को लूटा बॉक्स ऑफिस
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
खरगे ने फहराया तिरंगा, राहुल गांधी बोले- 'हर हाल में लोकतंत्र...'
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
PM मोदी ने लाल किले पर पहनी 'राजस्थानी पगड़ी, बंधेज का साफा क्यों है खास?
Pankaj Bhadouria Chemotherapy Hair Loss: कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
कीमो में बाल झड़ना महिलाओं को इतना क्यों तोड़ देता है? जानें वजह
Saffron Cultivation: केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
केसर की खेती भारत में कहां-कहां होती है, क्यों है इतनी मुश्किल?
Embed widget