एक्सप्लोरर

Pahalgam Attack: मोदी सरकार के फैसले के बाद अपने देश लौट रहे पाकिस्तानी नागरिक, बोले- 'खून किसी का...'

Pahalgam Terror Attack: भारत सरकार के फैसले के बाद पाकिस्तानी नागरिकों ने अपने देश वापसी शुरू कर दी है. SVES वीजा पर भारत आए सभी पाकिस्तानियों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया है.

Kashmir Terror Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकवादी हमले के बाद भारत सरकार ने पाकिस्तान के प्रति सख्त रुख अपनाते हुए कई बड़े फैसले लिए. सबसे अहम फैसला है अटारी चेक पोस्ट को तत्काल प्रभाव से बंद करना. इसके साथ ही SVES वीजा पर भारत आए सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे के भीतर भारत छोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया.

पाकिस्तानी नागरिकों की हो रही वापसी

मोदी सरकार के फैसले के बाद अमृतसर के अटारी बॉर्डर (Attari-Wagah Border) पर कई पाकिस्तानी नागरिकों की वापसी देखी गई. इन्हीं में से एक मोहम्मद जमील से जब न्यूज एजेंसी 'एएनआई' के पत्रकार ने सवाल किया तो उन्होंने कहा, "मैं इस हमले के बारे में कुछ नहीं कह सकता, लेकिन खून किसी का भी बहे, वो गलत है. चाहे मेरा हो या किसी और का. सबके सीने में दिल एक जैसा ही धड़कता है." इतना कहकर उन्होंने अपना पासपोर्ट दिखाया और बोले कि अब हमें देर हो रही है और तेजी से रवाना हो गए.

वहीं एक अन्य पाकिस्तानी पर्यटक ने कहा कि हमें किसी बात की जानकारी नहीं थी, हम तो भारत घूमने आए थे और हमारी वापसी की तारीख 22 अप्रैल थी. लेकिन अब उन्हें इस हमले के बाद अब लौटने की इजाजत मिली है.

भारत सरकार के प्रमुख फैसले

बता दें कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत सरकार ने त्वरित निर्णय लेते हुए कुछ सख्त कदम उठाए हैं. 
1. अटारी चेकपोस्ट को तुरंत बंद किया गया है. अब इस रास्ते से भारत में दाखिल होने वाले पाकिस्तानी नागरिकों को 1 मई 2025 से पहले उसी रास्ते से वापसी करनी होगी.
2. SVES Visa पर भारत आए सभी पाकिस्तानी नागरिकों को 48 घंटे में भारत छोड़ना अनिवार्य किया गया है. इस आदेश की समयसीमा की गिनती हमले के बाद से ही शुरू हो चुकी है.
3. SAARC Visa के तहत भारत आने वाले पाकिस्तानी नागरिकों की एंट्री पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है. अतीत में दिए गए अन्य सभी visa रद्द किए जा रहे हैं.
4. भारत में मौजूद पाकिस्तानी थल, वायु और नौसेना सलाहकारों को तत्काल भारत छोड़ने को कहा गया है, वहीं भारत के रक्षा सलाहकारों को भी पाकिस्तान से वापस बुला लिया गया है.
5. 'इंडस वॉटर ट्रीटी 1960' को भी भारत ने फिलहाल रोक दिया है, जब तक कि पाकिस्तान सीमा पार आतंकी गतिविधियों पर पूरी तरह से रोक नहीं लगाता.

एबीपी लाइव में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रही हैं. झारखंड राइटर्स एसोसिएशन की पूर्व कवयित्री हैं. विषयों को सरलता में पिरोने का हुनर रखती हैं. खाली समय में आध्यात्म, समाजिक और संवेदनाओं की गहराइयों में डूबने का शौक है.
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
तो क्या तय है BJP-SAD का गठबंधन? मजीठिया के बयान ने मचाई हलचल
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सज्जन कुमार की बड़ाई पंजाब में पड़ेगी भारी? BJP बोली- कांग्रेस के खून में ही सिखों से नफरत
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
सिख कैदियों की रिहाई की मांग के बीच आज ‘पंजाब बंद’, सड़क पर कौमी इंसाफ मोर्चा
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश
अमृतसर के एक घर पर ग्रेनेड अटैक, दो लोग घायल, बाइक से आए बदमाश

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget